अध्यात्म

आज का राशिफल 10 दिसंबर 2023: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023 in Hindi: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। जानिए आज किन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है।

Image

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023 in Hindi

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023 in Hindi: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी। तनाव लेने से बचें। वृषभ राशि के बैंकिंग व आईटी नौकरी से संबंधित लोग लाभ में रहेंगे। मिथुन जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। कर्क राशि के बिजनेस जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। अब जानिए बाकी सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023 In Hindi

मेष राशि

करियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। बिजनेस में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना व कम्बल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

वृषभ राशि

बैंकिंग व आईटी जाँब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। लव लाइफ में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक- 02 व 09

मिथुन राशि

आज का दिन आईटी व मीडिया जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

कर्क राशि

जॉब को लेकर कोई विवाद मत करें। बिजनेस की पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। ऊनी वस्त्रो का दान फलदायी है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 05व 08

सिंह राशि

जॉब को लेकर इस चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।

आज का उपाय- सूर्योपासना करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 01 व 09

कन्या राशि

बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। जॉब में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा अन्न दान करें।

शुभ रंग- नीला व आसमानी।

शुभ अंक- 04 व 06

तुला राशि

जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेसमैन अपने थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- 06 व 08

वृश्चिक राशि

बिजनेस में कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 03 व 08

धनु राशि

आज का दिन परिवार संग सुखद यात्रा का है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में लीवर प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।

आज का उपाय- पीपल के नीचे दीपक जलाएं। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग- पीला व सफेद।

शुभ अंक- 02 व 09

मकर राशि

व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शनि उपासना से आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा।

आज का उपाय- प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 05 व 07

कुंभ राशि

बिजनेस ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।

आज का उपाय- मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ अंक- 04 व 08

मीन राशि

व्यवसाय में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। जॉब को लेकर खुसघ रहेंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग- लाल व पील।

शुभ अंक- 01 व 03

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article