Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 1 November 2023 In Hindi: हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार ये व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जा रहा है। आज का दिन वृष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के जातकों के छात्र को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के जातक थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। तुला वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। धनु राशि के जातकों का आज दिन बहुत व्यस्तता में बितेगा। मीन राशि के जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है। यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल।

Mesh
आज का राशिफल मेष
परिवार मेंकुछ परेशानी आना सम्भव है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।आज का उपाय --व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --01 व 03

Vrishbha
आज का राशिफल वृष
आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एक साथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय --अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --04 व 08

Mithun
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय --कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व हरा।
शुभ अंक -03 व 09

kark
आज का राशिफल कर्क
परिवार में गृह निर्माण सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय --विष्णु मंदिर जाएं और भगवान के विग्रह की 04 परिक्रमा करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग :सफेद व पीला
शुभ अंक -01 व 03

Singh
आज का राशिफल सिंह
आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज का उपाय --धार्मिक पुस्तको का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --01 व 03

Kanya
आज का राशिफल कन्या
व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफल रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही उनको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय --सूर्योपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।

tula
आज का राशिफल तुला
बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। जॉब से संतुष्टि रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।आज का उपाय --घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक --04 व 07

Vrishchik
आज का राशिफल वृश्चिक
कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नीला।
शुभ अंक --01 व 03

dhanu
आज का राशिफल धनु
परिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें।आज का उपाय --कार्तिक माह में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --01 व 03

makar
आज का राशिफल मकर
व्यवसाय में लाभ होगा। आप संघर्षशील व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 06

Kumbh
आज का राशिफल कुम्भ
आप का करियर प्रोग्रेस की तरफ है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उदर विकार व नेत्र स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं । प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करे ।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --,03 व 05

Meen
आज का राशिफल मीन
व्यापार में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें।पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक --02 व 03
