Aaj Ka Panchang 25 July 2024 (आज का पंचांग 25 जुलाई 2024): सावन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन सूर्योदय 5 बजकर 38 मिनट पर होगा। वहीं आज के दिन सूर्यास्त 7 बजकर 16 मिनट पर होगा। आज के दिन शोभन योग रहेगा। पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजकर 49 मिनट तक होगा। आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। राहुकाल समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहने वाला है। आइए जानें आज के दिन का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 25 July 2024 (आज का पंचांग 25 जुलाई 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष
तिथि--पंचमी
व्रत-पंचमी श्रावण व्रत
दिवस-गुरुवार
सूर्योदय-05:38am
सूर्यास्त-07:16pm
नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद 04:16pm तक फिर उत्तराभाद्रपद
चन्द्र राशि- कुम्भ,स्वामीग्रह-शनि 10:47 am तक फिर मीन,स्वामीग्रह-गुरु
सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा
करण- कौलव 03;23pm तक फिर तैतिल
योग: शोभन
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:49 pm2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:32 pm से 07:25 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:08am से 07;57am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:41तक रात
संध्या पूजन-06:29 pm से 07:26pm तक
दिशा शूल -दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तकक्या करें- श्रावण माह में भगवान शिव जी की उपासना करें। आज पंचमी तिथि है।यह बहुत पवित्र माह का पावन दिवस है। दिन भर व्रत रहें।भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ अवश्य करें। फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। बटुकभैरव स्तोत्र का पाठ कीजिये। दैहिक संताप से पीड़ित लोग कुशोदक से रुद्राभिषेक भी करें।
क्या न करें-निंदा से बचें।
