अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 21 July 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 July 2024: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त का समय शाम के7 बजकर 18 मिनट पर है। आइए जानें पूरा पंचांग।

Image

Panchang

Aaj Ka Panchang 21 July 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसी के साथ विष्कुम्भ योग बन रहा है। गुरु पूर्णिमा के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 से लेकर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ रहेगा। आज के दिन राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 21 July 2024 (आज का पंचांग 21 जुलाई 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-आषाढ़ ,शुक्ल पक्ष

तिथि-पूर्णिमा

व्रत- पूर्णिमा व्रत

दिवस-रविवार

सूर्योदय-05:25am

सूर्यास्त-07:18pm

नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा

चन्द्र राशि-धनु,स्वामीग्रह-गुरु 07:30am तक फिर मकर,स्वामीग्रह-शनि

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण- बव

योग: विष्कुम्भ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55am से 12:49 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:31 pm से 07:27 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;57am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:41तक रात

संध्या पूजन-06:30 pm से 07:28pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या करें-पूर्णिमा के निमित्त व्रत रहें।भगवान विष्णु जी की उपासना करें। भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अवश्य करें। आर्थिक उन्नती के लिए श्री सूक्त का पाठ तथा सप्त अन्न व फल का दान करे।शिव मंदिर परिसर में पीपल व शमी का पेड़ लगाएं। पूर्णिमा व्रत व विष्णु उपासना करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

क्या न करें-असत्य मत बोलें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article