अध्यात्म

Sawan 2024: सावन का पहला सोमवार कब, इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Sawan Somwar 2024: सावन की शुरुआत इस साल 22 जुलाई 2024 से हो रही है। इस महीने में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन का पहला सोमवार कब है और इस दिन शिव जी को क्या चढ़ाना चाहिए।

Image

Sawan Somwar 2024

Sawan Somwar 2024: सनातन धर्म में सावन के मास का विशेष महत्व है। ये महीना भगवान शिव की पूजा को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। सावन के महीने में सोमवार का व्रत करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार का व्रत रखने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इस साल सावन के महीने में चार की जगह पांच सोमवार का व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं सावन का पहला सोमवार का व्रत कब किया जाएगा और इस दिन शिव जी को क्या चढ़ाना चाहिए।

सावन का पहला सोमवार कब है

इस साल सावन के पहले सोमवार का व्रत 22 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन से सावन के महीने की भी शुरुआत हो रही है। इस दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर 10 बजकर 54 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त होगा। शाम के समय शाम 05:30 से 07:09 तक का मुहूर्त पूजा के लिए शुभ रहेगा।

शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें

बेलपत्र

सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी की पूजा में बेलपत्र का जरूर प्रयोग करें। बेलपत्र शिव जी को बहुत ही प्रिय है। शिव जी को बेलपत्र चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामना की पूर्ति करते हैं।

दूध से अभिषेक

सावन में शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना चाहिए। दूध से शिव जी का अभिषेक करने से दोषों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ चंद्रमा के दोष से भी छुटकारा मिलता है।

भांग

शिव जी को सावन में भांग अर्पित कर सकते हैं। भांग शिव जी प्रिय वस्तु में से एक है। भांग अर्पित करने से शिव का मन शांत होता है और शिव साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।

पंचामृत से अभिषेक

सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी का पंचामृत से अभिषेक कर सकते हैं। पंचामृत का अभिषेक करने से शु्क्र दोष से मुक्ति मिलती है और सारे कष्टों से भी छुटकारा मिलता है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article