आज का पंचांग (16 December 2025): आज किस समय पर करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से 16 दिसंबर के दिन के अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (16 December 2025): आज 16 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो स्वाती नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। योग अतिगण्ड दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा।आज स्वाती नक्षत्र और चंद्रमा के तुला राशि में रहने से व्यापार से जुड़े मामलों और आपसी संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। धनु संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव की पूजा, गेहूं और गुड़ का दान तथा आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना गया है।

आज का पंचांग (16 December 2025): आज धनु संक्रांति है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, फिर त्रयोदशी लग जाएगी। नक्षत्र स्वाती दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। योग अतिगण्ड दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। करण कौलव सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। आज त्रिपुष्कर योग दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह दुर्लभ और शुभ योग है।

16 दिसंबर का पंचांग

16 दिसंबर का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 27 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 17 दिसंबर रात 4 बजकर 41 मिनट पर उदय होगा और दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 19 मिनट 46 सेकंड और रात की 13 घंटे 40 मिनट 49 सेकंड रहेगी।

End of Feed