Aaj Ka Panchang 15 Noveber in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है। भरणी नक्षत्र है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें।सुंदरकांड का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज 15 नवंबर 2022 का पंचांग
- दिनांक-15 नवम्बर 2022
- दिवस-मंगलवार
- माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,
- तिथि-सप्तमी
- सूर्योदय-06:43am
- सूर्यास्त-05:27 pm
- नक्षत्र-पुष्य
- सूर्य राशि-तुला
- चन्द्र राशि-कर्क
- करण-विष्टि
- योग-शुक्ल
- अभिजीत-11:58am से 12:48pm तक।
- विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक
- गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक
