Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 15 February 2026: 15 फरवरी 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम तक प्रभावी रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। आज महाशिवरात्रि का पावन व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान शिव की आराधना, उपवास और रात्रि जागरण के लिए विशेष महत्व रखता है। चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं 15 फरवरी 2026 के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है?
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
15 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:00 बजे और सूर्यास्त शाम 06:11 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 16 फरवरी की सुबह 06:15 बजे और चन्द्रास्त दोपहर 04:08 बजे होगा।
आज का पंचांग
आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 05:04 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र के रूप में उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 07:48 बजे तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रभावी होगा। योग की बात करें तो व्यतीपात योग 16 फरवरी की रात 02:47 बजे तक रहेगा, इसके बाद वरीयान योग आरंभ होगा। करण के अनुसार वणिज करण शाम 05:04 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद विष्टि करण 16 फरवरी की सुबह 05:23 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात शकुनि करण रहेगा।
वार एवं पक्ष
आज रविवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा। चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
- आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे।
- सूर्य कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे।
- सूर्य का नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा।
- चंद्र नक्षत्र पहले उत्तराषाढा और उसके बाद श्रवण रहेगा।
ऋतु तथा अयन
आज शिशिर ऋतु और उत्तरायण का प्रभाव रहेगा। दिनमान लगभग 11 घंटे 11 मिनट 30 सेकंड और रात्रिमान करीब 12 घंटे 47 मिनट 38 सेकंड रहेगा। मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।
15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:17 बजे से 06:08 बजे तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:43 बजे से 07:00 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 बजे से 03:12 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:09 बजे से 06:34 बजे तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:11 बजे से 07:28 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 12:59 बजे से 02:41 बजे तक
निशिता मुहूर्त: 16 फरवरी की रात 12:09 बजे से 01:01 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 07:00 बजे से शाम 07:48 बजे तक
15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: शाम 04:47 बजे से 06:11 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 12:35 बजे से 01:59 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 03:23 बजे से 04:47 बजे तक
आडल योग: रात 09:29 बजे से 16 फरवरी की सुबह 06:59 बजे तक
विडाल योग: दोपहर 01:28 बजे से रात 09:29 बजे तक
वर्ज्य: रात 11:58 बजे से 16 फरवरी की रात 01:38 बजे तक
दुर्मुहूर्त: शाम 04:42 बजे से 05:26 बजे तक
भद्रा: शाम 05:04 बजे से 16 फरवरी की सुबह 05:23 बजे तक
बाण के अनुसार अग्नि बाण 16 फरवरी की रात 03:28 बजे तक प्रभावी रहेगा।
महाशिवरात्रि की पूजा के चार पहर का समय
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा: शाम 06:11 से रात 09:23 तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा: रात 09:23 से सुबह 12:35 तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा: सुबह 12:35 से दोपहर 03:47 तक
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा: सुबह03:47 से सुबह 06:59 तक
महाशिवरात्रि विशेष
आज चतुर्दशी तिथि के प्रारंभ के साथ महाशिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। भक्त दिनभर उपवास रखकर रात्रि में चार प्रहर की पूजा करते हैं। निशिता काल में भगवान शिव का अभिषेक विशेष फलदायी माना गया है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
