Aaj Ka Panchang 13 May 2024: वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की खष्ठी तिथि सोमवार के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी का व्रत भी रखा जाएगा। आज के दिन 11:25 तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। 11:54 से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। आज के दिन राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 13 May 2024 (आज का पूरा पंचांग 13 मई 2024)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-वैशाख ,शुक्ल पक्ष
तिथि-खष्ठी
दिन-सोमवर
व्रत- सोमवार व्रत।
सूर्योदय-05:49am
सूर्यास्त-06:53 pm
नक्षत्र- पुनर्वसु 11:25am तक फिर पुष्य
चन्द्र राशि- कर्क,स्वामी-चन्द्रमा
सूर्य राशि- मेष,स्वामी-मंगल
करण- कौलव 02;22pm तक फिर तैतिल
योग- शूल 07:45am तक फिर गण्ड
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:48 pm2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:05pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:11am से 05:04am तक
5अमृत काल-06:03am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:55 से 12:44 तक
संध्या पूजन-06:52pm से 07;50pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तकक्या करें-आज भगवान शिव जी की उपासना करें। अन्न व वस्त्र दान का बहुत महत्व है। सोमवार का व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। शिवपुराण का पाठ करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज शिव पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का विशेष महत्व है। रात्रि में कुछ भक्त माता काली जी की पूजा व तांत्रिक अनुष्ठान भी करते हैं।गो माता को पालक खिलाएं। श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ करें।
क्या न करें- असत्य व क्रोध से दूर रहें।कोई अन्न दान मांगता है तो उसको एकदम खाली हाथ मत भेंजे।दान करें।
