Aaj Ka Panchang 12 June 2024 (आज का पंचांग 12 जून 2024): आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दिन राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:46 तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिन इस दिशा में दिशा शूल होगा। जिस दिशा में दिशा शूल हो उस दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। यहां पढे़ं आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 12 June 2024 (आज का पंचांग 12 जून 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष
तिथि-खष्ठी
व्रत-श्री गणेश जी के निमित्त व्रत
दिन-बुधवार
सूर्योदय-05:25am
सूर्यास्त-07:13 pm
नक्षत्र- मघा
चन्द्र राशि- कर्क स्वामी-चन्द्रमा
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण- कौलव
योग- हर्षण
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:57am से 12:46 pm2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:26 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:46 pm से 07:07 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:16am से 05:08am तक
5अमृत काल-06:07am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:44 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:56pm से 07;50pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तकक्या करें-श्री गणेश जी के निमित्त साप्ताहिक व्रत रहें। भैरो उपासना भी करें। मन्दिर में श्री गणेश जी का दर्शन करें। बुध के द्रव्य उड़द व मूंग के दान का बहुत महत्व है। आज उपवास फलाहार ही होगा।श्री गणेश जी को लड्डू का भोग व दूर्वा अर्पित करें।भगवान शिव के नाम का भी जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में पीपल व पाकड़ का पेड़ लगाएं।आज बजरंग बली उपासना का भी विशेष महत्व है। रोगों से मुक्ति के लिए बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ करें। शिव मंदिर में गंगा जल व कुश के रस से रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। कुत्ते को बिस्किट खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें।सप्त अन्न व फलों का दान करें। आज किसी हनुमान जी के मंदिर में घण्टा चढ़ाएं।
क्या न करें- -असत्य मत बोलें।
