अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज कौन सी तिथि है और आज का पूजा मुहूर्त क्या है, पंचांग से जानिए आज के शुभ और अशुभ काल का सटीक समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 10 July 2026 : आज आषाढ़ माह की कौनसी तिथि है। आज के पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है और आज का शुभ-अशुभ समय कब रहेगा। जानें आज के पंचांग से संपूर्ण जानकारी...

Image

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 10 July 2026: आज 10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन है। आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 08:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। आज भरणी नक्षत्र दोपहर 01:15 बजे तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र का आरंभ होगा। साथ ही आज धृति योग सुबह 07:15 बजे तक रहेगा, इसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग (Daily Panchang), शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्योदय सुबह 05:31 बजे और सूर्यास्त शाम 07:22 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 11 जुलाई को रात 01:53 बजे तथा चंद्रास्त दोपहर 03:10 बजे होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)

आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 08:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। भरणी नक्षत्र दोपहर 01:15 बजे तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लगेगा। योग की बात करें तो धृति योग सुबह 07:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा।

करण (Karan)

आज विष्टि (भद्रा) करण सुबह 08:16 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण शाम 06:53 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात बालव करण प्रारंभ होगा।

वार एवं पक्ष (Day and Paksha)

आज शुक्रवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है।

चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)

आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव तथा गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास आषाढ़ (पूर्णिमांत) तथा ज्येष्ठ (अमांत) है। प्रविष्टे/गते 26 है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 13 या 14- जुलाई 2026 में कब है अमावस्या

राशि तथा ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)

आज चंद्रमा मेष राशि में शाम 06:44 बजे तक रहेंगे इसके बाद वह वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। दोपहर 01:15 बजे तक भरणी नक्षत्र और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।

ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)

द्रिक पंचांग के अनुसार वर्षा ऋतु का प्रभाव बना हुआ है, जबकि वैदिक मान्यता के अनुसार ग्रीष्म ऋतु मानी जाती है। दक्षिणायन चल रहा है। आज दिनमान लगभग 13 घंटे 52 मिनट रहेगा और रात्रिमान लगभग 10 घंट 9 मिनट रहेगा। आज के मध्याह्न का समय लगभग 12:26 बजे है।

आज का शुभ समय (Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:10 बजे से 04:50 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 04:30 बजे से 05:31 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: 11:59 बजे से 12:54 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: 02:45 बजे से 03:40 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:21 बजे से 07:41 बजे तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 07:22 बजे से 08:23 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 08:47 बजे से 10:16 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: 11 जुलाई रात 12:06 बजे से 12:47 बजे तक

आज का अशुभ समय (Ashubh Muhurat)

  • राहुकाल: सुबह 10:42 बजे से 12:26 बजे तक
  • यमगण्ड: 03:54 बजे से 05:38 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 07:15 बजे से 08:59 बजे तक
  • विडाल योग: सुबह 05:31 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक
  • वर्ज्य: 11 जुलाई रात 12:09 बजे से 01:36 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 08:17 बजे से 09:12 बजे तक तथा 12:54 बजे से 01:50 बजे तक
  • बाण: चोर बाण – शाम 04:50 बजे से पूरी रात तक
  • भद्रा: सुबह 05:31 बजे से 08:16 बजे तक

आनन्दादि एवं तमिल योग (Anandadi and Tamil Yog)

आज आनन्दादि योग में पद्म योग दोपहर 01:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद लुम्ब (लुम्बक) योग प्रारंभ हो जाएगा। वहीं तमिल योग में सिद्ध योग दोपहर 01:15 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद मरण योग का आरंभ होगा।

निवास और शूल (Nivas and Shool)

आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से पहले आवश्यक सावधानी बरतना शुभ माना जाता है। चन्द्र वास पूर्व दिशा में तथा राहु वास दक्षिण दिशा में रहेगा। अग्निवास सुबह 08:16 बजे तक पाताल में रहेगा, इसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। भद्रावास सुबह 05:31 बजे से 08:16 बजे तक स्वर्ग में रहेगा। वहीं शिववास सुबह 08:16 बजे तक सभा में रहेगा, इसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। आज कुम्भ चक्र तल में रहेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article