अध्यात्म

Aaj Ka Mantra: आज पद्मिनी एकादशी पर इस मंत्र का करें जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Aaj Ka Mantra: कहते हैं मंत्र जाप में इतनी शक्ति है कि इससे किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। तो जानिए आज किस मंत्र को जपने से आपको अपने सभी कार्यों में मिलेगी सफलता। जानिए आज का शक्तिशाली मंत्र।

Image

Aaj Ka Mantra, Lord Krishna Mantra

Aaj Ka Mantra In Sanskrit With Hindi Meaning: आज हम एक ऐसे मंत्र के बारे में बात करेंगे जो बेहद ही सरल है यानी इसका जाप कोई भी आसानी से कर सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से भगवान कृष्ण शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये श्री कृष्ण का महामंत्र माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस मंत्र का सच्चे दिल से जाप करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं साथ ही भगवान कृष्ण की हमेशा कृपा बनी रहती है। जानिए आज का शक्तिशाली मंत्र।

Aaj Ka Mantra In Sanskrit With Hindi Meaning

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा।।

भावार्थ व फल- श्री कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। परमात्मा हैं। श्री हरि हैं। पूरे जगत के पालनहार हैं। कष्टों को नष्ट कर दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों को समाप्त करने वाले हैं। प्रेम की पराकाष्ठा हैं कृष्ण। गोविंद गीता का महान उपदेश देते हैं। प्रेम भी करते हैं व न्याय की स्थापना के लिए भक्त अर्जुन को विजय भी दिलवाते हैं व उनको अपना विराट स्वरूप भी दिखाते हैं। ऐसे हमारे प्रभु कृष्ण हैं। यह मंत्र गीतात्मक है। अपने अंदर भगवान कृष्ण का स्वरूप ध्यान करें व सुमधुर संगीत के साथ इसको गायें। इसका जप भी कर सकते हैं। मानसिक जप भी कर सकते हैं।

भगवान कृष्ण की महिमा

कृष्ण गोपाल हैं। राधावल्लभ हैं। मदन हैं। सत चित व आनन्द है। सानन्द की पराकाष्ठा हैं। उनके प्रेम में गीत ख़ुद बन जाते हैं। राग अनुराग हो जाते हैं। प्रेम, गीत व नृत्य भगवान गोविंद को प्रिय है। सबसे सहज है। कलयुग में भगवान को प्राप्त करने का इससे सरल और कोई मार्ग नहीं है। कलयुग सिर्फ हरि नाम का जप व संकीर्तन का है। इसे अकेले गाइये। समूह में या परिवार संग सुंदर संकीर्तन करिए।सब मिल जाएगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article