Aaj Ka Lucky Colour 26 May 2026 : 26 मई 2026, मंगलवार का दिन पुरुषोत्तम माह में पड़ रहा है। आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी बुध हैं। वहीं गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति का असर व्यक्ति के रंग, मनोदशा और भाग्य पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर राशि अनुसार शुभ रंग का प्रयोग किया जाए, तो दिन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं आज 12 राशियों का लकी कलर कौन-सा रहेगा।
मेष राशि
आज मेष राशि वालों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में इन रंगों का प्रयोग लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद और हरा रंग आज भाग्यशाली रहेगा। हरा रंग मानसिक शांति देगा, जबकि सफेद रंग रिश्तों और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वालों के लिए हरा और आसमानी रंग शुभ माना गया है। ये रंग बिजनेस और करियर में नई ऊर्जा देने के साथ बातचीत की क्षमता को मजबूत कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मबल बढ़ाएंगे और कार्यों में उत्साह बनाए रखेंगे। यात्रा या इंटरव्यू में इन रंगों का प्रयोग लाभदायक हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए लाल और पीला रंग आज लकी साबित हो सकता है। ये रंग नेतृत्व क्षमता और आकर्षण बढ़ाने वाले माने जाते हैं। प्रेम संबंधों में भी इसका अच्छा असर देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि
आज कन्या राशि वालों के लिए हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। ये रंग एकाग्रता और निर्णय क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। ऑफिस और पढ़ाई से जुड़े कार्यों में इन रंगों का प्रयोग फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए लाल और हरा रंग शुभ रहेगा। हरा रंग मानसिक संतुलन देगा, जबकि लाल रंग आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग लाभकारी रहेगा। ये रंग ऊर्जा और साहस को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। बिजनेस और धन संबंधी मामलों में शुभ संकेत मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो ज्ञान और भाग्य में वृद्धि का संकेत देता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आसमानी और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग तनाव कम करने और सोच को सकारात्मक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कुम्भ राशि
आज कुम्भ राशि के जातकों के लिए नीला और बैंगनी रंग शुभ माना गया है। ये रंग मन को स्थिर रखने और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग आज लकी रहेगा। ये रंग ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने के साथ रिश्तों में मधुरता लाने में मदद कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
