अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 12 July 2023: बुधवार का दिन 1, 6 समेत इन जन्मांक वालों के लिए शुभ होगा, देखें अपना अंकराशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 11, 2023, 05:44 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 July 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: बुधवार का दिन 1, 6 समेत इन दो जन्मांक के लोगों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकते हैं। 12 अध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है, वहीं इस जोड़ वाले जातकों को आज खूब सफलता मिलेगी। अपने जन्मांक के अनुसार यहां देखें आज का अपना अंकफल।

Image

अंकराशिफल 12 जुलाई 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 July 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-07-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Horoscope Today in Hindi

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंकस्वामी व शनि भाग्यस्वामी है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा, मित्र ग्रह गुरु व शनि का प्रभाव रहेगा। जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। उड़द व गुड़ का दान करें।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय - गुरु अंक व शनि भाग्य स्वामी है। गुरु व शनि जाँब में प्रोमोशन या स्थान परिवर्तन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य-शनि स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी शनि तथा इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जाँब में अंक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी शनि का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों

का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में स्ट्रगल है।

स्वास्थ्य-शुगर/बीपी के रोगी सावधानी बरतें। तिल का दान करें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी व भाग्यस्वामी शनि का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि व इस अंक का स्वामी मंगल तथा मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 05 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। सात प्रकार के अन्न का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article