Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 9 July 2026 : आज 09 जुलाई 2026 है। 09 का अंक साहस, भूमि, भवन, रियल एस्टेट, वैभव, धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस अंक के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो ऊर्जा, नेतृत्व, आत्मविश्वास और पराक्रम के कारक हैं। आज 09-07-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसके स्वामी शनि हैं। शनि कर्म, अनुशासन, न्याय और धैर्य के प्रतीक माने जाते हैं। मंगल के परम मित्र सूर्य और गुरु हैं, जबकि अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 और 03 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। सूर्य और मंगल का सहयोग नौकरी में प्रगति और नए अवसर दिला सकता है। व्यवसाय में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में शुगर से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय तिल, मूंग, गुड़ और मसूर का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। व्यवसाय में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों का सहयोग उन्नति दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय तिल और उड़द का दान करें। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और मंगल का सहयोग बैंकिंग, आईटी और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय सूर्योपासना करें तथा श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। नौकरी में अपेक्षा से अधिक सफलता मिलने के योग हैं। बैंकिंग, मीडिया और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय भी अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल और सात अन्न का दान करें। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय मिष्ठान और शीतल जल का दान करें तथा बजरंग बाण का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। मीडिया, फिल्म, चिकित्सा और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। नौकरी में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और फलों का दान करें। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 06 रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है, जिसे आप सफलता से पूरा करेंगे। व्यवसाय में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय गुड़ और जल का दान करें। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में लाभ और सफलता के अच्छे योग हैं। मीडिया, फिल्म, आईटी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय चावल का दान करें। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और शुक्र का सहयोग व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आज का उपाय मसूर और लाल वस्त्र का दान करें तथा सूर्योपासना करें। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
