अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आपके लिए कैसा रहेगा जून का पहला शनिवार, यहां जानिए अपनी बर्थडेट से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 6 June 2026 : आज का दिन सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप आज के अंकफल से जान सकते हैं।

Image

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 6 June 2026 : 6 जून का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 6 June 2026 : आज 6 जून 2026 है। अंक 06 शुक्र का अंक माना जाता है। यह सौंदर्य, वैभव, कला, फिल्म, मीडिया, शिक्षा, ज्ञान, प्रेम, सुख-सुविधाओं और प्रसिद्धि का कारक है। शुक्र व्यक्ति को आकर्षण, रचनात्मकता और भौतिक सुख प्रदान करता है। आज का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। राहु प्रबंधन, तकनीक, तंत्र, शोध, ग्लैमर, वैभव, आत्मबल और नई सोच का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य और गुरु का सहयोग आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु करियर में नए अवसर प्रदान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पुरानी परेशानियों में राहत मिल सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा और गुरु का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में प्रगति और सम्मान मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में मूलांक 02 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति और लाभ के अच्छे योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय गाय को गुड़ खिलाना है। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण बिजनेस डील से लाभ मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 08 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में मूलांक 03 और 09 के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग हैं। केतु का प्रभाव आपको महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। केतु और राहु का प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में साइनस के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय सूर्योपासना करना है। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। राहु और शनि का प्रभाव आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी में बड़ा अवसर मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में नई डील या नया समझौता लाभ दिला सकता है। शुक्र और बुध का सहयोग आर्थिक मामलों में भी फायदा पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय तिल और चावल का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और शुक्र का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आज का उपाय भगवान विष्णु की उपासना करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article