Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 16 February 2026 : आज तारीख 16-02-2026 है। 16 का संयुक्त अंक सूर्य और शुक्र के प्रभाव से प्रभावित है। यह अंक जीवन में धन, वैभव, व्यवसायिक उन्नति और आर्थिक सुख प्रदान करने वाला माना जाता है। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से मानसिक संतुलन और आनंद देता है। 16 एकल अंक 07 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी केतु है। अंक 07 को शुभ, मंगलकारी, ग्लैमर और प्रसिद्धि देने वाला अंक माना जाता है।
पूरी तारीख का योग करें तो (1 + 6 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 19) और 1 + 9 = 10, फिर 1 + 0 = 1 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य है। सूर्य नेतृत्व, पद, प्रतिष्ठा और आत्मबल का कारक है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा परस्पर मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि में सामंजस्य कम रहता है। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 और 05 माने जाते हैं। आइए बर्थडेट्स के माध्यम से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्यांक 01 के प्रभाव से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
जॉब में प्रसन्नता और संतोष रहेगा। व्यवसाय में 05 और 07 नामांक से लाभ संभव है।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 85%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
गुरु और सूर्य का सहयोग जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में थोड़ी संघर्ष की स्थिति रह सकती है।
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
टीचिंग, मीडिया और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में 05 और 08 नामांक से लाभ होगा।
उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
व्यवसाय में 04 और 08 नामांक से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब और व्यवसाय दोनों में सफलता का दिन है। भाग्यांक 01 और मित्र अंक 09 का सहयोग उन्नति देगा।
उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी। जॉब में पद परिवर्तन संभव है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 85%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
शनि और बुध का सहयोग सफलता देगा। व्यवसाय में लाभ और जॉब में बड़ी उपलब्धि संभव है।
उपाय: उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
शुक्र, बुध और मंगल का सहयोग मिलेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय में संतोष और लाभ रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
