आज का अंकफल, 1 January 2026: किन बर्थडेट्स वालों के लिए शानदार रहेगा साल 2026 का पहला दिन, जानिए 1 जनवरी के अंकफल से

Aaj Ka Ank Jyotish (आज का अंकफल) 1 January 2026 (गुरुवार): आज नव वर्ष 2026 का पहला दिन है। यह सूर्य का साल है, क्योंकि साल 2026 के अंकों का योग 1 है। वहीं, आज 1 जनवरी भी है। इसका अर्थ है कि आज के दिन सूर्य का डबल प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

आज का अंकफल 1 January 2026 (गुरुवार): आज से नव वर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है। आज का दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। साल 2026 के अंकों का योग 1 है और आज की तारीख भी 1 है। अंक 1 को यश, प्रतिष्ठा, धर्म और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अंक 1 का स्वामी सूर्य है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का कारक ग्रह है। इस कारण आज के दिन पर सूर्य की डबल एनर्जी देखने को मिलेगी।

1 जनवरी 2026 का अंकफल

1 जनवरी 2026 का अंकफल

आज की तारीख के अंकों का योग 03 बन रहा है, जिसका स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु ज्ञान, भाग्य, आस्था और सही मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है। सूर्य और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह हैं और इनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, मान-सम्मान और उन्नति के योग बनाता है। इसके साथ ही मंगल और सूर्य परम मित्र ग्रह माने जाते हैं, जिससे आज के दिन ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

End of Feed