अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज इन 6 बर्थडेट्स वालों का लहराएगा परचम, मिलेगी बड़ी सफलता

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 May 2026 : आज आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपनी जन्म की तारीख से भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Image

26 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 May 2026 : आज 26 मई 2026 है। 26 का अंक चंद्रमा और शुक्र प्रधान माना जाता है। यह संयुक्त अंक ज्ञान, धैर्य, आत्मबल, धन और आर्थिक लाभ का प्रतीक है। यह अंक 08 के समान फल देगा, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। अंक 08 को बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। यह ग्लैमर, प्रसिद्धि और करियर में स्थिर सफलता देने वाला अंक भी माना जाता है। आज का भाग्यांक 05 रहेगा, जिसका स्वामी बुध है। बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद और प्रबंधन का कारक माना जाता है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शनि और सूर्य के सहयोग से प्रगति के योग बनेंगे। करियर में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यवसाय में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस होगी। व्यवसाय में किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज चावल और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। बुध और गुरु का प्रभाव जॉब और व्यवसाय में बड़े अवसर दे सकता है। करियर में उन्नति और नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। बैंकिंग, मैनेजमेंट और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। बुध और शनि का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिलाएगा। जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज मसूर और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब में उन्नति के संकेत मिलेंगे। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आज सात अन्न और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। साथ ही श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। शुक्र और बुध का सहयोग करियर में सफलता दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रगति के संकेत बनेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और शुक्र सफलता दिला सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज चावल और चने की दाल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। आज का दिन व्यवसाय में सफलता दिलाने वाला रहेगा। शनि और बुध का प्रभाव बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। जॉब में भी प्रगति और सम्मान मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और जल का दान करना शुभ रहेगा। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब में बुध और मंगल का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति और धन लाभ के योग बनेंगे। शुक्र का प्रभाव आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article