अध्यात्म

5 November 2024 Panchang: पंचांग से जानिए कार्तिक महीने की विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

5 November 2024 Panchang: पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 06:32 पर होगा। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहने वाला है। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

5 November 2024 Panchang

5 November 2024 Panchang: कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन 09:43 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और फिर मूल नक्षत्र शुरू हो जाएगा। मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

5 November 2024 Panchang (5 नवंबर 2024 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष

तिथि- चतुर्थी ,दिवस -मंगलवार ,शिव पूजा

सूर्योदय-06:32am

सूर्यास्त-05:36 pm

नक्षत्र-ज्येष्ठा 09:43 am तक फिर मूल

चन्द्र राशि -वृश्चिक,स्वामी ग्रह -मङ्गल 09:43am तक फिर धनु,स्वामी ग्रह -गुरु

सूर्य राशि-तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-वणिज 11:55am तक फिर विष्टि

योग- सौभाग्य

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55am से 12:35 pm तक।

2विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:20pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:04am से 07;40am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा

क्या करें-आज मंगलवार है। हनुमान जी की पूजा करें। कार्तिक माह की इस पवित्र तिथि को मङ्गल पूजन करें।आज बहुत पावन दिवस है। सुंदरकांड का पाठ करें। आज शिव उपासना भी करें। धार्मिक यात्रा भी की जाती है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। दुर्गासप्तशती का पाठ आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। आज वजन के बराबर अन्न दान भी किया जा सकता है। आज व्रत करने से जन्म जन्मांतर के पाप व वर्तमान रोग नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित सफलता की प्राप्ति व आर्थिक उन्नति के लिए अरण्यकांड का पाठ करें । हनुमान जी के मंदिर जायें व उनके प्रतिमा की 03 परिक्रमा करें।

क्या न करें- बड़े भाई की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article