Today Panchang & Horoscope, 18 July 2023 In Hindi: पंचांग अनुसार 18 जुलाई से मलमास लग रहा है। आज श्रावण (अधिक) (Adhik Maas 2023) शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat) भी रखा जाएगा। नक्षत्र पुष्य है और योग हर्षण 9 बजकर 37 मिनट तक फिर वज्र रहेगा। राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal) दोपहर में लगेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की बात करें सूर्य और चंद्र दोनों कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। शनि कुंभ राशि में गोचर हैं तो मंगल सिंह में हैं। गुरु मेष में और शुक्र सिंह में हैं। जानिए आज का पूरां पंचांग (Aaj Ka Panchang) और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल यहां (Aaj Ka Rashifal In Hindi)।
आज का शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:13 AM से 04:54 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:33 AM से 05:35 AM
- अभिजित मुहूर्त 12:00 PM से 12:55 PM
- विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM
- गोधूलि मुहूर्त 07:19 PM से 07:39 PM
- सायाह्न सन्ध्या 07:20 PM से 08:21 PM
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal Time)
- राहुकाल 03:54 PM से 05:37 PM
- यमगण्ड 09:01 AM से 10:44 AM
- आडल योग पूरे दिन
- दुर्मुहूर्त 08:20 AM से 09:15 AM
- गुलिक काल 12:27 PM से 02:10 PM
- वर्ज्य 02:07 PM से 03:54 PM
राशिफल 18 जुलाई 2023 (Today's Horoscope 18 July 2023)
आज का मेष राशिफल
आज गुरु जॉब में कोई नवीन पद दे सकते हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।
आज का वृष राशिफल
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। शनि के दशम गोचर व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द व गुड़ का दान करें।
आज का मिथुन राशिफल
सूर्य व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में सफलता कारक है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन सम्बंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।
आज का कर्क राशिफल
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का इस राशि में गोचर छात्रों को करियर में उन्नति देगा। मीडिया, आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
आज का सिंह राशिफल
आज सूर्य व चन्द्रमा का द्वादश गोचर मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मसूर व गुड़ का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। विष्णु जी की उपासना करें।
आज का कन्या राशिफल
चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि से एकादश में है। जॉब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है। हरा व नीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
आज का तुला राशिफल
सूर्य व चन्द्रमा का दशम में तथा शनि का पंचम गोचर संतान की शिक्षा में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। मसूर का का दान करें।
आज का वृश्चिक राशिफल
आज शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता तो वहीं जॉब में उत्कर्ष देगा। सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
आज का धनु राशिफल
आज सूर्य -चन्द्रमा कर्क तथा शनि तृतीय रहकर जॉब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
आज का मकर राशिफल
व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आज का कुंभ राशिफल
आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। शनि इस राशि के व खष्ठम सूर्य-चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
आज का मीन राशिफल
आज जॉब में द्वितीय सूर्य-चन्द्रमा तथा इस राशि से द्वितीय गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जॉब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पील व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
