अध्यात्म

Aaj ka Panchang in hindi 2025 today: 16 अगस्त 2025 का पंचांग, आज कौन सी तिथि है, आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है या नहीं

Aaj ka Panchang in hindi 2025 today, 16 August 2025 ka Panchang (16 अगस्त 2025 को क्या है, कौन सा दिन है): 16 अगस्त को भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यहां आप 16 अगस्त 2025 का पंचांग विस्तृत तरीके से पढ़ सकते हैं। जिससे आपको 16 अगस्त को कौन सा व्रत है, इस दिन क्या है और कौन सा वार है आदि की जानकारी मिलेगी। साथ ही आप यह भी जानें कि 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी है या नहीं। आज का पंचांग, तिथि, वार, नक्षत्र। साथ ही देखें aaj ki tithi, today panchang in hindi.

Image

16 अगस्त 2025 का पंचांग (Pic: Canva)

Aaj ka Panchang in hindi 2025 today, 16 August 2025 ka Panchang (16 अगस्त 2025 को क्या है, कौन सा दिन है): 16 अगस्त 2025 का पंचांग देखें तो यह बेहद शुभ दिन बन रहा है। 16 अगस्त 2025 को ही इस साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। आज का पंचांग, तिथि, वार, नक्षत्र। साथ ही देखें aaj ki tithi, today panchang in hindi। इस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। 16 अगस्त को वृद्धि योग और ध्रुव योग बन रहे हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त की रात से शुरू होकर 17 अगस्त को 00:04 am से 17 अगस्त 00:47 am तक रहेगा। यह समय निशित काल का रहेगा। इस तरह आप पूजा 16 अगस्त की रात से करेंगे और 16 अगस्त की आधी रात को कान्हा का जन्म समय रहेगा। हालांकि 16 अगस्त को रोहिणी नक्षत्र नहीं बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को 04:38 प्रातःकाल से 18 अगस्त 03:17 सुबह तक है। जन्माष्टमी बिना रोहिणी नक्षत्र के ही मनानी पड़ेगी। हालांकि इसका पारण रोहिणी नक्षत्र में होगा।

16 अगस्त 2025 का पंचांग

  • तिथि: कृष्ण पक्ष अष्टमी – अष्टमी तिथि 16 अगस्त 2025 को रात्रि 9:34 PM तक, तत्पश्चात नवमी
  • वार: शनिवार
  • नक्षत्र: कृत्तिका
  • योग: वृद्धि योग सुबह 7:21 AM तक, इसके बाद ध्रुव योग
  • करण: बालव 15 अगस्त को रात 11:50 PM से 10:42 AM तक; कौलव 10:42 AM से रात्रि 9:35 PM तक; तत्पश्चात तैतिल
  • सूर्योदय: 6:07 AM
  • सूर्यास्त: 6:54 PM
  • चंद्रोदय: 11:51 PM
  • चंद्रास्त: 12:55 PM (यानी अगली दोपहर)

16 अगस्त 2025 शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM–12:56 PM
  • अमृत काल: 2:21 AM–3:52 AM (17 अगस्त की ओर)

16 अगस्त 2025 का राहुकाल और अशुभ समय

  • राहु काल: 9:19 AM–10:55 AM
  • यमगण्ड: 2:07 PM–3:42 PM
  • कुलिक (गुलिक) काल: ~6:07 AM–7:43 AM

क्या 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी है?

16 अगस्त 2025, शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। 2025 में जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भादो की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात से प्रारंभ होगी और 16 अगस्त की शाम तक चलेगी। रात्रि 12:04 AM से 12:47 AM के बीच (17 अगस्त की ओर) निशिता पूजन का समय रहेगा। मध्यरात्रि का क्षण लगभग 12:26 AM का है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article