Gujarati Wedding Rituals: भारत देश में शादी की हर जगह पर अलग- अलग रस्में देखने को मिलती है। बिहार की शादी अलग तरीके से होती है और गुजरात की शादी की रस्मे अलग होती है। हिंदू धर्म में विवाह संस्कार को सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शादी- विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ ही किये जाएं तो अच्छा होता है। जल्द ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है। इन दोनों की शादी 12 जुलाई 2024 को हो रही है। ऐसे में आइए आज हम बात करते हैं गुजराती शादी के बारे में। गुजराती में शादी में अंतरपाट से लेकर चेरो पकरयो तक की सारी रस्में बहुत खासी मानी जाती है। यहां जानें सारी जानकारी।
गुजरात में शादी से की रस्में (wedding rituals in Gujarat)
चांदलो मतली रस्म
गुजराती शादी में शादी से पहले भी कुछ रस्में निभाई जाती हैं। उन्ही में से एक चांदलो मतली की रस्म है। इस रस्म में लड़की के पिता अपने भाई बंधुओं के साथ लड़के के घर जाकर शादी करने की अनुमति लेते हैं। इसके साथ ही लड़की के पिता इस रस्म में लड़के के माथे पर लाल तिलक लगाते हैं जिसे चांद कहा जाता है।
गोल धना रस्म
गुजराती शादी में गोल धना रस्म का बहुत महत्व है। इस दिन लड़का और लड़की एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई करते हैं। इस दिन लड़के वाले के घर लड़की वालों को धनिया और गुड़ लेकर आना होता है।
मेंहदी की रस्म
शादी- विवाह में मेंहदी के रस्म का बहुत महत्व है। गुजराती शादी में दुल्हन शादी से एक दिन पहले मेंहदी लगवाती है। इस रस्म को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
मंगल-मुहूर्त रस्म
गुजारीत शादी में मंगल-मुहूर्त रस्म का खास महत्व है। इस रस्म को दुल्हा और दुल्हन दोनों अपने घर पर करते हैं। इस दिन दोनों अपने- अपने घर पर भगवान गणेश की पूजा करते हैं और अपने आने वाले जीवन की खुशहाली के लिए कामना करते हैं।
गृह शांति पूजा
गुजराती शादी में शादी से पहले गृह शांति पूजा भी लड़के और लड़की वालों यानी दोनों घरों में की जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि शादी के दिन कोई भी विघ्न बाधा ना आए।
मामेरू-मोसालु रस्म
गुजराती शादी में मामेरू-मोसालु रस्म होती है। इस रस्म में दुल्हे के मामा दुल्हन के घर जाकर दुल्हन को साड़ी, कपड़े, गहने उपहार देकर आते हैं।
वरघोड़ा रस्म
इस रस्म के दौरान दुल्हे की बहन अपने भाई के सिर पर से कपड़े में लिपटे सिक्के बांधती हैं। जिससे वो पूरी शादी के दौरान बुरी नजरों से बचा रहे।
अंतरपाट की रस्म
गुजराती शादी में जयमाला के दौरान दुल्हा और दुल्हन के बीच में पर्दा किया जाता है। इसे अंतरपाट कहते हैं। इस रस्म में दुल्हन को उसके मामा मंडप पर ले जाते हैं तब तक लड़के और लड़की के बीच पर्दा रखा जाता है।
चेरो पकरयो की रस्म
यह गुजराती शादी की सबसे मजेदार रस्म है। इस रस्म में दुल्हा अपनी सास की साड़ी पकड़ कर उनसे उपहार मांगता है। इस रस्म को चेरो पकरयो की रस्म कहा जाता है। इसके बिना गुजराती शादी पूरी नहीं मानी जाती है।
