जॉब्स

UP Teacher Vacancy: यूपी में 1262 शिक्षकों की भर्ती के लिए बदल गई आवेदन की तिथि, अब इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

UP Teacher Vacancy Apply Online Date Changed: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में राज्य में 1262 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके अनुसार, उम्मीदवार आज 15 नवंबर से आवेदन कर सकते थे, लेकिन आज जारी नए अपडेट के अनुसार, आवेदन विंडो 24 नवंबर से शुरू होगा

Image

यूपी में 1262 शिक्षकों की भर्ती

UP Teacher Vacancy Apply Online Date Revised: उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती आज 15 नवंबर से शुरू होने वाली थी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी में 1262 शिक्षकों की भर्ती के आवेदन शुरू होने की तिथि 15 नवंबर थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण आवेदन शिक्षा विभाग की ओर आवेदन की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब उम्मीदवार 24 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे। बता दें, इस भर्ती के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर भर्ती की जानी है।

भर्ती में 1051 पद अनारक्षित, 115 ओबीसी और 96 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार basiceducation.up.gov.in से आवेदन कर सकेंगे। जानें कब तक कर सकते हैं आवदेन?

फरवरी 2026 तक ज्वॉइनिंग

अगर सब कुछ सही व तय समय पर रहा तो जनवरी के आखिर तक योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। इसके बाद फरवरी में नियुक्तियां भी हो जाएंगी।

83 फीसदी पद अनारक्षित

इस भर्ती में 83 फीसदी पद अनारक्षित हैं।

UP Teacher Vacancy

यूपी में 1262 शिक्षकों की भर्ती

पद और आरक्षण का विवरण

विषय कुल पद अनारक्षित ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस
हिन्दी 240 209 19 12 0000
अंग्रेजी 145 12714130000
संस्कृत 99 76 09 140000
विज्ञान-गणित 455387 3731 0000
सामाजिक विषय 314 252 36 260000
योग 1262 1051 115 960000
आवेदन के लिए नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की वेबसाइट पर जाना होगा।

UP Junior Aided Teacher Vacancy How to Apply: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • basiceducation.up.gov.in पर जाएंगे
  • होम पेज पर “UP Junior Aided Teacher 2025” लिंक पर क्लिक करेंगे
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

भारत में जूनियर ऐडेड शिक्षकों की सैलरी राज्य के अनुसार हो सकती है। लेकिन आमतौर पर जूनियर ऐडेड शिक्षकों की सलाना सैलरी 2.9 लाख से 7.3 लाख रुपये के बीच होती है। कुल सैलरी शिक्षक की पोस्ट, राज्य, स्कूल के प्रकार और अनुभव पर भी निर्भर करती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article