जॉब्स

Job Alert 2025: राजस्थान में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती, 17 नवम्बर से लगेंगे कैंप

Security Jawan and Security Supervisor Recruitment Camp in Rajasthan: अजमेर के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर सोमवार 17 नवम्बर से विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे। युवा अपने निकटवर्ती किसी भी शिविर में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Security Jawan and Security Supervisor Recruitment (Image- Canva)

Security Jawan and Security Supervisor Recruitment Camp in Rajasthan: अजमेर के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर भर्ती शिविर सोमवार 17 नवम्बर से विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे। युवा अपने निकटवर्ती किसी भी शिविर में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए जिले में तहसील स्तर पर भर्ती चयन परीक्षा आयोजन किया जा रहा है।

कहां कहां लगेंगे कैंप

सोमवार 17 नवम्बर को राजकीय आईटीआई किशनगढ़ में, मंगलवार 18 नवम्बर को राजकीय आईटीआई केकड़ी में, बुधवार 19 नवम्बर को राजकीय आईटीआई टांटोटी में, गुरूवार 20 नवम्बर को राजकीय आईटीआई नसीराबाद में, शुक्रवार 21 नवम्बर को राजकीय आईटीआई मसूदा में, सोमवार 24 नवम्बर को राजकीय आईटीआई ब्यावर, मंगलवार 25 नवम्बर को राजकीय आईटीआई अजमेर में एवं बुधवार 26 नवम्बर को राजकीय महिला आईटीआई अजमेर में किया जाएगा।

क्या हैं कैंप में शामिल होने का समय

वरिष्ठ भर्ती अधिकारी श्री महिपाल सिंह एवं सहायक भर्ती अधिकारी रामेश्वर लाल प्रजापति ने बताया कि शारीरिक मापदंड के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है। सम्बन्धित आईटीआई में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक भर्ती परीक्षा का आयोजन रहेगा। अभ्यर्थी की लम्बाई 168, वजन 56 किलो से 90 किलो तक, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक तथा 80-85 सीना वाले दसवीं उत्तीर्ण, अनुर्तीण एवं ग्रेजुएट भाग ले सकते है। जिले में एवं जिले के बाहर काम करने के इच्छुक चयनित उम्मीदवार को फिजिकल के बाद रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसमें एक माह के प्रशिक्षण के बाद 65 साल की उम्र तक नौकरी दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

वेतन सुरक्षा जवान के लिए 14 हजार से 24 हजार तक तथा सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 15 हजार से 32 हजार तक एवं अन्य सुविधाएं जैसे पीएफ पेंशन, ग्रेज्युटी, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि, आवास एवं मैस की सुविधा 100 प्रतिशत जोब में रहेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के औद्योगिक क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तौडगढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मैट्रो हवाई अड्डा, बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी। अधिकारी जानकारी के लिए मो.नं. 8619863856 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article