जॉब्स

Delhi Police में निकली 12वीं पास के लिए भर्ती, जानें 7565 पदों पर कब है आवेदन की आखिरी तारीख

दिल्ली पुलिस में पुरुषों और महिलाओं के लिए 7565 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। 22 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसकी अगली तारीख 22 अक्टूबर है। इससे पहले साल 2023 में 7547 पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली गई थी।

Image

Delhi Police Constable Vacancy (iStock)

Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर बड़ी भर्ती निकालने की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिये 7565 पदों को भरा जाएगा। पुरुषों और महिलाओं के लिए 7565 पदों के लिए निकली इस भर्ती के आवेदन सोमवार यानी 22 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है।

आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है लेकिन इसमें किसी तरह की त्रुटि को ठीक करने के लिए 29 से लेकर 31 अक्टूबर तक का मौका मिलेगा। पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम दिसंबर या फिर जनवरी में होने हैं। वहीं, ये पेपर सिर्फ इंग्लिश या फिर हिंदी में ही होगा।

भर्ती से जुड़ी खास बातें

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2023 में 7547 पदों पर बंपर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए देशभर से 31 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं इससे भी पहले साल 2020 में 5846 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए 28 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस भर्ती की कुल रिक्तियों में पुरुषों के लिए 4408 पद, एक्स सर्विसमैन के लिए 285 पद, एक्ससर्विसमैन कमांडो के लिए 376 पद और महिलाओं के लिए 2496 पद आरक्षित हैं। अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

एसएससी (Staff Selection Commission) ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी कि जो उम्मीदवार नौकरी के इच्छुक हैं वे अप्लाई कर सकते हैं।

कांस्टेबल पोस्ट के लिए कुछ जरूरी बातें...

  • उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
  • दिल्ली पुलिस के कर्मियों के बच्चों और कुछ खास स्टाफ के लिए ये योग्यता 11वीं तक ही मांगी गई है।
  • पुरुष कैंडिडेट्स के पास मोटरसाइकिल या फिर कार का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • इस वेकेंसी के लिए कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article