Sarkari Naukri: पुलिस, सेना और बैंक समेत इन विभागों में निकली नौकरी, यहां पाएं लेटेस्ट सरकारी जॉब अपडेट
सरकारी नौकरी सेक्शन में ढेरों अपडेट आ रहे हैं, जिनके बारे में आप यहां एक क्लिक से जान सकेंगे। सरकारी जॉब वैकेंसी 2022 में पीएनबी, एसबीआई, आरबीआई व इंडस्इंड भर्ती, रेलवे सीबीटी 1 स्कोरकार्ड, यूपीटेट 2022 नोटिफिकेशन, RSMSSB, एसएससी सीजीएल सीएचएसएल आदि से संबंधित नोटिफिकेशन आप यहां से जान पाएंगे।
रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, राजस्थान एपीआरओ का एडमिट कार्ड आ गया है, सीजीएल टियर 1 के लिए अनुमानित कटऑफ यहां से देख जा सकते हैं, उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर दरोगा भर्ती के आगामी चरण, एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए तारीख की घोषणा, पटवारी भर्ती, बीएसएफ, केंद्रीय विद्यालयों में नौकरी जैसे टर्म ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा हर प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े अपडेट जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट डाउनलोड लिंक पीडीएफ आदि की जानकारी यहां से पा सकेंगे।
एजूकेशन सेक्शन में, मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने वाले हैं, सीबीएसई टर्म2 परीक्षाएं 26 अप्रेल से शुरू हो रही हैं, जिसके लिए जल्द ही सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया जाना है। इसके अलावा जल्द ही यूपी बोर्ड के भी रिजल्ट जारी होने वाले हैं, हालांकि यह एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद जारी किए जाएंगे।
CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 Notification, Application Form LIVE: Check here
यहां खासकर हिंदी भाषी राज्यों से निकलने वाली सरकारी नौकरी व एजुकेशन खबरों को कवर किया जाता है।
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2022 LIVE: Check marks here
Sarkari Result 2022: TNUSRB एसआई परीक्षा का शेड्यूल जारी
तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने tnusrb.tn.gov.in पर सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। एसआई ((तालुक और एआर) पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result 2022: UPSSSC ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कुल 10 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को और सहायक सांख्यिकीय अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी परीक्षा 22 मई को होगी। इसी तरह अन्य कई प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम भी अधिसूचना में चेक कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: जल्द जारी हो सकता है कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस एसआई के 9534 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम के जारी होने के बाद अब 26000 कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
Sarkari Result 2022: आरबीआई ने प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम किए जारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने RBI Assistant Prelims Exam 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। बैंक ने उम्मीदवारों की उनके स्थान और रोल नंबर के अनुसार एक सूची तैयार की है। जिन उम्मीदवारों ने 26 और 27 मार्च 2022 को आरबीआई सहायक परीक्षा में भाग लिया है, वे आरबीआई सहायक प्री रिजल्ट opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: यूपीपीएससी ने मांगे आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत 44 एपीओ के पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई है।
Sarkari Job 2022: एनआईएफटी ने निकाली वैकेंसी
राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान ने लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 16 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: दिल्ली न्यायिक सेवा डीजेएस एडमिट कार्ड 2022
दिल्ली उच्च न्यायालय (डीएचसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली न्यायिक सेवा या डीजेएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण देखें।
Sarkari Recruitment 2022: BEL में निकली भर्ती
बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड जोकि भारत सरकार का एक एंटरप्राइज है, इसमें इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु और तकनीशियन सी के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण अधिसूचना छात्र देख सकते हैं।
Sarkari Job Bharti 2022: सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट भर्ती
सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने डिप्टी कमांडेंट (डीसी) (इंजीनियर) के कई पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट को चेक कर सकते हैं।
Indian Army Bharti 2022: ग्रुप सी भर्ती में कितना वेतन
नीचे बताई भारतीय सेना के अंदर निकली ग्रुप सी पदों की भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा आधार पर होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पदों के लिए चयन हुए उम्मीदवार को 25 हजार 5 सौ से 81 हजार रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा। वहीं मैस वेटर, रूम ऑडर्ली, मैसेंजर, गार्डनर, वॉचमैन और हाउसकीपर पदों पर 18 हजार से 56 हजार रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा।
Indian Army Sarkari Job 2022: आर्मी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन का तरीका
भारतीय सेना में निकली ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवार को परीक्षा के लिए प्रयागराज बुलाया जाएगा। परीक्षा के दौरान दो-तीन दिन ठहरने की व्यवस्था उम्मीदवारों को खुद करनी होगी। उम्मीदवार विज्ञापन रिलीज की डेट से 21 दिन के भीतर यानी 7 मई तक सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद में ऑफलाइन आवेदन जमा करें।
Sarkari Naukri 2022: आर्मी ग्रुप सी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
भारतीय सेना ग्रुप सी भर्ती के तहत मैसेंजर, वॉचमैन, गार्डनर, रूम ऑडर्ली, मैस वेटर, हाउसकीपर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवीरों से 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। स्टेनोग्राफर ग्रेड- II के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए।
Indian Army Sarkari Naukri 2022: सेना के अंदर इन पदों पर है नौकरी
रूम ऑडर्ली- 5 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 - 4 पद
वॉचमैन- 4 पद
हाउसकीपर- 3 पद
मैस वेटर- 1 पद
गार्डनर- 1 पद
मैसेंजर- 1 पद
Indian Army Bharti 2022: क्या है आयु की सीमा?
भारतीय सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पद के लिए 10वीं और 12वीं योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 7 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Indian Army Bharti 2022: 10वीं और 12वीं पास सेना में भर्ती का मौका
भारतीय सेना की ओर से चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी पदों को लेकर एक अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इसके अनुसार कैटेगिरी में स्टेनोग्राफर ग्रेड- 2, वॉचमैन, गार्डनर, मेस वेटर, हाउसकीपर सहित कई अन्य पद पर भर्ती होनी है।
Sarkari Result 2022: दिल्ली न्यायिक सेवा डीजेएस एडमिट कार्ड 2022
डीएचसी यानी दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली न्यायिक सेवा या डीजेएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: केआरसीएल कोंकण रेलवे भर्ती 2022
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पद के लिए नौकरी की अधिसूचना जारी की है। पूर्णकालिक यानी फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री के साथ इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार BE/B. टेक (सिविल) 10 से 13 मई 2022 को निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
Sarkari Naukri MPPEB Job: आवेदन की आयु सीमा
एमपीपीईबी की ओर से रिलीज किए पदों को लेकर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवार आयु सीमा कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा आयु 40 साल निर्धारित की गई हैं।
Sarkari Naukri Today: एमपीपीईबी आधिकारिक वेबसाइट एप्लिकेशन
मध्य प्रदेश के अंदर व्यापमं ग्रुप-3 भर्ती को लेकर सब इंजीनियर और अन्य खाली पदों के लिए नियम के अनुसार पात्रता रखने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in की मदद से जाकर आवेदन यानी अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: पंजाब नेशनल बैंक में निकली नौकरियां
पीएनबी यानी पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक (क्रेडिट), प्रबंधक (जोखिम) और वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी) के कुल मिलाकर 145 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं। इन आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होकर 07 मई तक चलेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम नियुक्ति को लेकर शॉर्टलिस्ट होंगे।
Sarkari Naukri 2022: पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2022
पीएनबी यानी पंजाब नेशनल बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) भर्ती 2022 को लेकर बुधवार, 20 अप्रैल को एक नोटिफिकेशन रिलीज किया है। पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी विशेषज्ञ अधिकारी रिक्रूटमेंट को लेकर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in की मदद से ऑनलाइन एप्लिकेशन कर सकते हैं।
सिविल सेवा दिवस
भारत हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाता है। भारत सरकार इस दिन को देश भर के उन सभी सरकारी अधिकारियों की सराहना करने के लिए मनाती है जो कई सरकारी विभागों में लगे हुए हैं। इस दिन सिविल सेवकों को आत्मनिरीक्षण और भविष्य की रणनीतियों के बारे में सोचने, लोक सेवा और कार्य उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करने का मौका मिलता है।
Sarkari Result Live - RIMC प्रवेश 2022 प्रवेश परीक्षा
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज अगले सप्ताह RIMC प्रवेश 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। कक्षा 8 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2022 है। छात्र और अभिभावक RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए RIMC की आधिकारिक साइट rimc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - IIFT ने शुरू किया नया कोर्स
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) ने एक नया कोर्स - इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (BBA+MBA) लॉन्च किया है, जिसमें प्रवेश IPMAT प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। उम्मीदवारों की शॉर्ट-लिस्टिंग/चयन के लिए, IIFT, IIM-इंदौर द्वारा आयोजित IPMAT 2022 परीक्षा के स्कोर का उपयोग करेगा।
Sarkari Naukri Live - हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में नौकरी
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 96 ट्रेड अपरेंटिस पद के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित ट्रेडों में आईटीआई के साथ 10 + 2 प्रणाली के तहत 10 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी ने 44 पदों के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 की भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। सभी उम्मीदवार जो यूपीपीएससी एपीओ भर्ती में रुचि रखते हैं वे 21 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), रक्षा मंत्रालय के तहत भारत उद्यम ने स्थायी आधार पर अपने बेंगलुरु परिसर के लिए इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु और तकनीशियन के 91 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नौकरी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और 3 के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस बैंक भर्ती परीक्षा में रुचि रखने वाले और पात्रता को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार 05 से 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने विभिन्न विभागों में सहायक रासायनिक विश्लेषक, वैज्ञानिक अधिकारी और सहायक निदेशक सहित विभिन्न पदों के लिए नौकरी अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 मई 2022 तक mpsc.gov.in पर या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। घोषित 67 पदों में से 33 सहायक रासायनिक विश्लेषक के लिए और 17 प्रत्येक सहायक निदेशक और वैज्ञानिक अधिकारी के लिए हैं।
Sarkari Result Live - पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 20 अप्रैल 2022 को pnbindia.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए कुल 145 रिक्तियां जारी की गई हैं। कुल में से 40 रिक्तियां Manager (Risk), Manager Credit के लिए 100 और Senior Manager के लिए 5 रिक्तियां हैं, जो लोग पीएनबी एसओ भर्ती 2022 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करेंगे, उन्हें एक ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जो 12 जून 2022 को आयोजित होने वाली है।
Sarkari Naukri 2022 - एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी, नई दिल्ली और अखिल भारतीय क्षेत्रीय स्टेनोग्राफर रिक्तियों 2019 की भर्ती के लिए विकल्प फॉर्म जारी किया गया है। वे उम्मीदवार रिक्तियों के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति स्टेनोग्राफर भर्ती में इच्छुक है तो बता दें मान्यताप्राप्त विवि से 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकता है।
Sarkari Result Live - सिविल जज लिखित परीक्षा परिणाम जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) ने हाल ही में अपलोड किया गया यूकेपीएससी सिविल जज लिखित परीक्षा परिणाम 13/03/2022 को आयोजित किया गया। वे उम्मीदवार रिक्ति के साथ नामांकित हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इसे अभी डाउनलोड कर सकते हैं। इस यूआरएल से देखें रिजल्ट https://ukpsc.gov.in/files/Result_37.pdf
Sarkari Result Live - बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी
बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) में विभिन्न पदों पर नौकरी आई है, ऐसे मौके कम आते हैं जब किसी बैंक में ढेरों पदों पर अप्लाई करने का अवसर होता है। इन पदों में अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद्, जोखिम प्रबंधक, क्रेडिट विश्लेषक, क्रेडिट अधिकारी, तकनीकी मूल्यांकन, आईटी अधिकारी - डाटा सेंटर, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक आदि शामिल हैं। बैंक 696 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिकारियों की भर्ती करना चाहता है। इनमें से, 594 उम्मीदवारों को नियमित आधार पर और शेष 102 को अनुबंध के आधार पर काम पर रखा जाएगा।
रेलवे में नौकरी का मौका
रेलवे में 147 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jobs.rrchubli.in पर चेक करें। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार 7th CPC लेवल 5 के तहत वेतन पाने के पात्र होंगे। आवेदन के लिए आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाएं।
संघ लोक सेवा आयोग, UPSC CMS
संघ लोक सेवा आयोग ने कम्बाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के 314 पदों पर, रेलवे में असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर के 300 पदों पर, दिल्ली नगर निगम में सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी के 70 और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 26 अप्रैल 2022 है। जबकि परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग, Bihar Staff Selection Commission
बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का आश लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सचिवालय सहायक के 1360, योजना सहायक के 460, मलेरिया निरीक्षक के 125, निबंधक सहयोग समिति के 256, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2 और अंकेक्षण निदेशालय के 370 रिक्तियों को भरा जाएगा।
MP PEB Sub Engineer Recruitment 2022
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल बोर्ड में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। एमपीपीईबी ने सब इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों पर 3435 वैकेंसी निकाली है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 938 पद, अनुसूचित जाति के लिए 579, अनुसूचित जनजाति के लिए 746 पद और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 878 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीइबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2022 है।
RPSC Jobs: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग
RPSC TGT Recruitment 2022: राजस्थान में अध्यापक की सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर वरिष्ठ अध्यापक के 9782 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अंग्रेजी के 1668, गणित के 1631, साइंस के 1565, सामाजिक विज्ञान के 1640, पंजाबी के 70, उर्दू के 106, संस्कृत के 1800 और हिंदी के 1298 अध्यापकों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीद्वार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajsthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आप 11 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 मई 2022 है।
राजस्थान में 5 हजार से ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से एक बार फिर राज्य के लोगों के लिए सरकारी नौकरी भर्ती को लेकर अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। क्योंकि साल 2022-23 की बजट घोषणा संख्या 48 का अनुपालन करते हुए शारीरिक शिक्षक अनुदेशक ग्रेड थर्ड (पीटीआई) के खाली पड़े हुए 5 हजार 126 पदों को सीधी भर्ती की मदद से नियम अनुसार भरे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
Bihar Staff Selection Commission Jobs: बिहार कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती
बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का आश लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सचिवालय सहायक के 1360, योजना सहायक के 460, मलेरिया निरीक्षक के 125, निबंधक सहयोग समिति के 256, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2 और अंकेक्षण निदेशालय के 370 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई 2022 है।
पश्चिम बंगाल एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने सब-इंस्पेक्टर/लेडी सब-इंस्पेक्टर (UB) और सब-इंस्पेक्टर (AB) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Assam Sarkari Job 2022: जारी हुआ नया नोटिफिकेशन
असम में भर्ती अभियान की मदद से कुल 13,141 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। असम सरकार की ओर से राज्य ग्रेड 3 पद पर भर्ती को लेकर 11 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in या sebaonline.org पर 30 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
HCL Vacancy Job Update 2022: ये है शैक्षणिक योग्यता
एचसीएल की भर्ती के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। नीचे भर्ती के विषय में और भी ज्यादा विवरण देख सकते हैं।
HCL Sarkari Recruitment 2022: ट्रेड अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती
एचसीएल के खाली पद के उम्मीदवार एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com की मदद से लास्ट डेट 21 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के कुल मिलाकर 96 खाली पदों पर भर्ती को लेकर आवेदनों की मांग की गई है।
Indian Army Sarkari Bharti 2022: एक और नोटिफिकेशन हुआ जारी
जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर, मध्य प्रदेश की ओर से ग्रुप सी के कई अलग-अलग पदों को लेकर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन रिलीज हुआ है। इस संबंध में सभी इच्छुक योग्य उम्मीदवार 18 मई 2022 तक अपना आवेदन दाखिल कर सकते हैं।
Sarkari Recruitment 2022: JKPSC भर्ती के लिए कौन कर सकता आवेदन?
नीचे बताई जेकेपीएससी भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स यानी स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Job 2022: JKPSC के इन पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के पुलिस सर्विस में 50 पद और अकाउंट्स सर्विस में 70 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में 100 पद सहित कुल 220 खाली पदों पर भर्ती की जानी है।
JKPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
जेकेपीएसी की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 25 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू करें। जम्मू और कश्मीर पब्लिक सर्विस कमिशन ने कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम मीडियम से कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन रिलीज किया है।
Sarkari Naukri 2022, DTC Recruitment: उम्मीदवार करें आवेदन
डीटीसी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है।
Sarkari Job 2022: DTC के 367 पदों की भर्ती
डीटीसी भर्ती की प्रक्रिया की मदद से सेक्शन ऑफिसर के 10 पद, असिस्टेंट फिटर के 175 पद, असिस्टेंट फोरमैन के 112 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के 70 पदो को शामिल किया गया है। सेक्शन अफसर और असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए चयनित उम्मीदवार 35400 रुपये प्रति महीने तक वेतन मिलेगा। अन्य पद के लिए उम्मीदवार 17,693 रुपये प्रति महीने का वेतन पा सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022: DTC ने जारी किया नया नोटिफिकेशन
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की ओर से सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर, सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट फोरमैन पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
BSF Govt. Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल शैक्षिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) - सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) - उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वास्तुकला में डिग्री और वास्तुकला परिषद के साथ रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
BSF Sarkari Job Bharti 2022: सीमा सुरक्षा बल के इन पदों पर भर्ती
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की भर्ती के अभियान की मदद से कुल मिलाकर 90 पद को भरा जाना है। इसमें से सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के 57 पदों, इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के 1 पद और नियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के 32 पद पर भर्ती होगी।
BSF Sarkari Bharti 2022: आयु सीमा जानिए
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ भर्ती 2022 के नोटिस के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्मीदवार को बीएसएफ की अधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
BSF Sarkari Job Recruitment 2022: बीएसएफ सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती
बीएसएफ भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई 2022 तक ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के अलावा जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्ती को लेकर एक अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी इंटरव्यू की लास्ट डेट 28 अप्रैल
नीचे बताई वन विभाग यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम डेट 28 अप्रैल निर्धारित है। यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा को 27 फरवरी से 06 मार्च तक आयोजित किया गया था। इसके लिए उम्मीदवार 28 अप्रैल को शाम 6.00 बजे तक upsc.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Sarkari Naukri Today: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए विस्तार से आवेदन पत्र-2 (DAF-II) रिलीज किया जा चुका है। मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार जिन्हें पीटी यानी इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित किया गया है, वह इसका आवेदन करें।
Sarkari Result Live - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार upsc.gov.in से जाकर पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा देश भर में 07 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 10 मई 2022 से पहले upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2022
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2022 के लिए 20 अप्रैल, 2022 को आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov पर उपलब्ध होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live - एनआईटी में नौकरी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), दुर्गापुर ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं, इनमें वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीकी सहायक, तकनीशियन, पुस्तकालय और सूचना सहायक, कार्यालय परिचारक और अन्य सहित 106 गैर-शिक्षण पद शामिल है।
Sarkari Naukri Live - हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भर्ती
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 96 ट्रेड अपरेंटिस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - पहला वेबिनार 22 अप्रैल को
पहला वेबिनार 22 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे से होगा। डीयू ने कहा कि इससे उम्मीदवारों को विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों की कार्यक्रम-विशिष्ट आवश्यकताओं को समझने और सीयूईटी परीक्षा से संबंधित उनकी चिंताओं को हल करने में मदद मिलेगी।
Sarkari Naukri 2022 - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारतीय और विदेशी कॉलेजों के बीच अकादमिक सहयोग को भारत और विदेशों के छात्रों को तीन अलग-अलग प्रकार के डिग्री प्रोग्राम - डुअल, जॉइंट और ट्विनिंग डिग्री प्रोग्राम - की पेशकश करने की अनुमति दी है। आयोग ने मंगलवार को औपचारिक रूप से यूजीसी (जुड़वां, संयुक्त डिग्री और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों की पेशकश करने के लिए भारतीय और विदेशी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग) विनियम, 2022 को विनियमों को मंजूरी दे दी।
Sarkari Resul Live - आरआरबी का नया अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 19 अप्रैल 2022 को गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा- II के लिए स्तर-वार पात्रता की जांच के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के स्कोर कार्ड का अद्यतन लिंक अपलोड किया है।
Sarkari Resul Live - माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएसई), ओडिशा
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएसई), ओडिशा ने 03 मार्च, 04 मार्च, 06 मार्च, 07 मार्च, 08 मार्च, 10 मार्च 2022 और 12 मार्च 2022 को आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अंक जारी किए हैं। उम्मीदवार डीएसई की वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर डीएसई ओडिशा मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Resul Live - जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने अपनी वेबसाइट (jkpsc.nic.in) पर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों की भर्ती के लिए एक नोटिस प्रकाशित किया है। जो लोग जेकेएसपीसी सीसीई परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें परीक्षा के लिए पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण लिंक 25 अप्रैल 2022 को उपलब्ध होगा। जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स सभी आवेदकों के लिए 26 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।

