LIVE

CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 : देखें किस परीक्षा का कब तक आएगा नोटिफिकेशन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 23, 2022, 10:04 IST

CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 Notification, Application Form, Sarkari Result 2022 सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द सीटीईटी 2022 परीक्षा अधिसूचना औपचारिक रूप से जारी करने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और कोविड-19 दिशानिर्देश जारी हुए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेब पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में रिलीज होगा।

CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 : देखें किस परीक्षा का कब तक आएगा नोटिफिकेशन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Photo Credit: updeled.gov.in official website

CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 Notification, Application Form, Sarkari Result 2022  सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द सीटीईटी 2022 परीक्षा अधिसूचना औपचारिक रूप से जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2022 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in देख सकते हैं।

CTET July 2022 Notifiction ! Ugc Net June Exam 2022 Notification

अगर यूपीटीईटी की बात करें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 गाइडलाइंस जारी की है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और कोविड -19 दिशानिर्देश देखें। परीक्षा 23 जनवरी 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Sarkar Naukri 2022 LIVE: Check UPTET, UGC NET, all latest government jobs notification here

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट परिणाम 2021 को आधिकारिक वेब पोर्टल - ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी होगा। UGC NET परिणाम 2021 की अपेक्षित डेट फरवरी 2022 में अस्थाई रूप से होगी। UGC NET 2021 आंसर की भी NTA की ओर से जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में परीक्षा के सभी स्टेप्स के लिए यूजीसी नेट आंसर की 2021 डाउनलोड कर सकेंगे।

APR 23, 2022 10:04 IST

Ugc Net Exam Live - जानें परीक्षा पैटर्न के बारे में

UGC NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर -1 और पेपर -2। दोनों पेपर का मोड ऑनलाइन है। UGC NET परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा किया जाता है। पेपर-1 और पेपर-2 में क्रमशः कुल 50 प्रश्न और 100 प्रश्न पूछे जाते हैं; प्रत्येक के लिए 2 अंक होते हैं।

APR 23, 2022 09:39 IST

Ctet Notification Live - सीटीईटी परीक्षा 2022

हाल के विकास के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किया है। जिन उम्मीदवारों ने बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण की है और सीटीईटी पेपर II के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, वे अब दोनों पेपरों (पेपर- I और पेपर- II) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

APR 23, 2022 08:54 IST

Uptet 2022 Live - योग्यता के बारे में देखें

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार भारत/नेपाल/भूटान/तिब्बत का नागरिक होना चाहिए। UPTET परीक्षा में 2 पेपर होते हैं - पेपर 1 और पेपर 2।

APR 23, 2022 08:20 IST

Ugc Net 2022 Live - नहीं है कोई एज लिमिट

यूजीसी के नियम के अनुसार, सहायक प्रोफेसर बनने के लिए केवल यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट/आईसीएआर नेट परीक्षा ही प्रवेश द्वार हो सकता है। खास बात यह है कि सहायक प्रोफेसर बनने के लिए कोई एज लिमिट नहीं है।

APR 23, 2022 07:20 IST

Ctet Notification Live - इस लिंक पर आएगा नोटिफिकेशन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, एक बार विज्ञप्ति जारी होने के बाद आप ctet.nic.in से देख सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।

APR 23, 2022 06:34 IST

Uptet 2022 Live - इस साइट पर आएगा यूपीटेट नोटिफिकेशन

यूपीटेट नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाने वाला है, बता दें 2021 में होने वाली परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था, जिसके रिजल्ट्स 8 अप्रेल को जारी कर दिए गए थे। अब 2022 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाना है, आप updeled.gov.in से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकेंगे।

APR 23, 2022 00:10 IST

UGC NET 2022: संयुक्त यूजीसी नेट 2022 परीक्षा

परीक्षण एजेंसी सीधे दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल के लिए एक संयुक्त यूजीसी नेट 2022 परीक्षा आयोजित करेगी। उम्मीद है कि परीक्षा जून 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित हो सकती है।

APR 22, 2022 23:26 IST

UGC NET 2022: जल्द होगी सटीक कार्यक्रम की घोषणा

एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, 'दिसंबर 2021 और जून 2022 के एक साथ किए गए साइकल के लिए, अगला यूजीसी-नेट जून 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। एनटीए की ओर से डेट्स को अंतिम रूप देने के बाद सटीक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।'

APR 22, 2022 22:50 IST

UGC NET 2022 के लिए होगा संयुक्त सेशन

साल में 2 बार परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान है, यूजीसी नेट का साइकल COVID और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण बाधित हो गया है। बता दें कि यूजीसी यूजीसी नेट 2022 के लिए एक संयुक्त सेशन आयोजित करेगा। दिसंबर 2021 साइकिल आयोजित नहीं किया जा सका था। ऐसी उम्मीद है कि यूजीसी नेट 2022 अधिसूचना 25 अप्रैल तक जारी हो सकती है।

APR 22, 2022 22:18 IST

UGC NET 2022: यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट

यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी की जाएगी। एम. जगदीश कुमार यूजीसी के अध्यक्ष हैं और हाल में घोषणा की है कि यूजीसी नेट एप्लिकेशन फॉर्म जल्द रिलीज किए जाएंगे।

APR 22, 2022 21:24 IST

TET परीक्षा के बाद का करियर?

शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी और सीटीईटी जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग अंक 60 प्रतिशत निर्धारित हैं। इसके अलावा अगर रिजर्व कैटेगिरी की बात करें तो एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी के लिए क्वालीफाई करने वाले अंक में 5 से 10 प्रतिशत की छूट होती है।

APR 22, 2022 19:53 IST

रिजर्व कैटेगिरी के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा योग्यता

रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और चार वर्षीय बी.ई.एल.एड कार्यक्रम पूरा किया हो। साथ ही एक विषय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए और कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक हासिल करने के अलावा एक साल बी.एड कार्यक्रम पूरा करना चाहिए।

APR 22, 2022 19:19 IST

Bihar Board Result 2022: शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी कार्यक्रम

एलिमेंट्री शिक्षक के लिए दो वर्षीय (D.EL.ED) या शिक्षा के एक वर्षीय ग्रेजुएशन (B.ED) कार्यक्रम को भी पूरा किया हो। इसके अलावा शिक्षा योग्यता के लिए उम्मीदवार को मानविकी / विज्ञान / वाणिज्य के अंतर्गत 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन कोर्स को पूरा किया गया होना चाहिए।

APR 22, 2022 18:34 IST

TET Exam 2022: टीईटी परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवार के लिए जरूरी बात

रिजर्व कैटेगरी के तहत इससे संबंधित उम्मीदवार के लिए यह बात बहुत जरूरी है कि वह कक्षा 12वीं की परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास करें। इसके अलावा दो सालों का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.EL.ED) कोर्स की मदद से पूरा किया गया हो।

APR 22, 2022 17:47 IST

सीटीईटी और टीईटी परीक्षाओं के लिए योग्यता

प्राथमिक शिक्षक के लिए शिक्षा योग्यता की अगर बात करें तो उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंक से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा को लेकर दो साल  का डिप्लोमा कार्यक्रम पूरा होना चाहिए या फिर प्रारंभिक शिक्षा कार्यक्रम में चार वर्षीय ग्रेजुएशन (B.EL.ED) होना चाहिए।

APR 22, 2022 17:19 IST

UPTET और CTET परीक्षा का अंतर

सीटीईटी उम्मीदवार परीक्षा पास करने के बाद एनवीएस और केवीएस जैसे केंद्रीय विद्यालय शिक्षण कार्य के लिए आवेदन के योग्य नहीं होते। अगर कोई उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा पास कर लेता है, तो वह सिर्फ उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण कार्य यानी टीचर रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के लिए योग्य हो जाएगा।

APR 22, 2022 16:47 IST

CTET Exam Date: सीबीएसई को दी गई है जिम्मेदारी

CTET परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करनी होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से सीबीएसई को सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसे लेकर संपूर्ण CTET चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, खुली और पारदर्शी रखी गई है।

APR 22, 2022 15:59 IST

क्या है CTET की परीक्षा?

सीटेट या सीटीईटी परीक्षा सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से साल में दो बार केंद्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला एलिजिबिलिटी टेस्ट है। इसके लिए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी केवीएस और एनवीएस यानी नवोदय विद्यालय समिति जैसे केंद्रीय स्कूलों में प्राइमरी और एलिमेंट्री टीचर के रूप में योग्यता प्राप्त करने के लिए सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित होते हैं।

APR 22, 2022 14:59 IST

UGC-NET 2022 - जल्‍द जारी होगी सूचना

एनटीए के कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट 2022 अधिसूचना इस महीने के भीतर जारी होने की संभावना है। संभावना है कि यूजीसी नेट 2022, 25 अप्रैल तक इसकी जानकारी साझा कर सकता है। 

APR 22, 2022 14:01 IST

CTET Exam 2022: मार्च में जारी हुआ था रिजल्‍ट

सीटेट दिसंबर 2021 का रिजल्ट 09 मार्च 2022 को जारी किया गया था, इसमें 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए थे। अब जल्‍द ही सीटेट 2022 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है। 

APR 22, 2022 13:29 IST

UGC-NET 2022 - संयुक्‍त परीक्षा हो रहा है आयोजन

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है, लेकिन कोरोना के चलते दिसंबर 2021 की परीक्षा नहीं हो पाई थी। ऐसे में NTA दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए एक संयुक्त UGC NET 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा जून 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

APR 22, 2022 12:39 IST

Uptet 2022 Live - कोर्ट ने राज्‍य सरकार से मांगा जवाब

यूपीटेट परीक्षा में विवादित प्रश्नों को लेकर याचिका में मांग की गई है कि सवाल के दो-दो सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अंक दिए जाएं। इस मसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टेट 2021 के छह विवादित प्रश्नों को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

APR 22, 2022 11:57 IST

UPTET 2022: 6 सवालों को बताया गया गलत

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2021 का अंतिम परिणाम बीते 8 अप्रैल को रिलीज किया गया था। इसके बाद उम्मीदवारों में 6 सवालों के उत्तर को लेकर कोर्ट में चुनाती दी है। दावा किया गया है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अंतिम आंसर की में 6 सवालों के उत्तर गलत हैं। 

APR 22, 2022 10:56 IST

UGC-NET 2022 - जल्‍द जारी होगी अनुसूची

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा अनुसूची जारी करेगी। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। आपको डायरेक्‍ट लिंक यहां उपलब्‍ध कराया जाएगा। 
 

APR 22, 2022 10:05 IST

CTET Exam: सीबीएसई आयोजित करता है सीटेट परीक्षा

सीटीईटी यानि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन ​केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाता है। जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा के सीबीएसई जल्द ही अधिसूचना रिलीज करेगा। 

APR 22, 2022 09:15 IST

CTET Exam: जानिए सीटेट पेपर का पैटर्न

सीटेट परीक्षा में हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्‍येक उत्‍तर के सही जवाब देने पर एक अंक मिलेगा। जबकि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके अलावा पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक के लिए उम्मीदवार को 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। 

APR 22, 2022 08:28 IST

UPTET Exam 2022: पेपर लीक के चलते हुए थे दोबारा एग्‍जाम

UPTET 2021 परीक्षा में पेपर लीक के चलते रीएग्‍जाम 23 जनवरी 2022 को हुआ था। इस परीक्षा का रिजल्‍ट 08 अप्रैल को जारी किया गया। यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर पर 4 लाख 43 हजार 598 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। 

APR 22, 2022 07:45 IST

UPTET Exam 2022: जल्‍द जारी होगी एग्‍जाम की डेट

उम्‍मीदवार अगले सत्र की यूपीटीईटी परीक्षा की डेट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्‍द ही 2022 परीक्षा के लिए डेट्स आदि की जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, ये आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्‍ध होगा। 

APR 22, 2022 07:13 IST

UGC NET 2022: जल्‍द जारी होंगे आवेदन फॉर्म

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्‍ट UGC NET 2022 के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। एप्लिकेशन फॉर्म ऑफ‍िशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर उम्‍मीदवार नजर बनाए रखें। 

APR 22, 2022 06:40 IST

CTET Exam: दो स्‍तरों में होती है परीक्षा

सीटेट परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवार सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ाने को लेकर पात्र होते हैं। सीटेट परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। ये दो स्‍तरों के लिए होती है, जिसे पेपर 1 व पेपर 2 कहा जाता है।

APR 21, 2022 23:22 IST

UGC NET परीक्षा को लेकर क्या बोले आवेदक

यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट, विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों यानी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसरशिप या दोनों की पात्रता के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होती है।

APR 21, 2022 22:21 IST

दो बार होती आई है UGC NET परीक्षा

आम तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन हर साल दो बार होता आया है। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण, UGC ने परीक्षा के चक्रों को मर्ज करने यानी आपस में मिलाने और इसे साल में एक बार आयोजित करने का फैसला किया है।

APR 21, 2022 21:37 IST

UGC NET 2022: यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट्स

यूजीसी नेट उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक यानी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके लिए आवेदन का तरीका और डायरेक्ट लिंक दोनों ही की जानकारी जल्द टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर पा सकेंगे।

APR 21, 2022 21:11 IST

NTA कर रहा UGC NET 2022 शेड्यूल तैयार

NTA द्वारा शेड्यूल तैयार होने के बाद UGC NET 2022 परीक्षा डेट की घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा का शेड्यूल लगभग तैयार कर लिया गया है और इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन आ जाएगा। जून 2022 में यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अंतिम डेट्स और कार्यक्रम की घोषणा एनटीए द्वारा की जानी बाकी है।

APR 21, 2022 20:42 IST

UGC NET Exam: शामिल की जाएंगी दोनों परीक्षाएं

यूजीसी नेट की परीक्षा को जून में ही आयोजित किया जाएगा और इस परीक्षा के संबंध में नोटिफिकेशन आमतौर पर जल्दी जारी किया जाता है। इस बार दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा को शामिल किया जाएगा।

APR 21, 2022 20:10 IST

UGC NET Exam 2022: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आएगा नोटिफिकेशन

एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जल्द यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन रिलीज किए जाने की संभावना है। यह यूजीसी नेट परीक्षा जून में आयोजित होगी, लेकिन इसके लिए अधिसूचना इन्हीं दिनों जारी होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से आवेदन करें।

APR 21, 2022 19:31 IST

UPTET परीक्षा पर आपत्ति को लेकर याचिका

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी की याचिका में दावा किया गया है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अंतिम आंसर की में 6 सवालों के उत्तर गलत हैं। इससे कई उम्मीदवार सिर्फ 1 से 2 अंक से पास नहीं हो सके। याचिका में कहा गया कि 6 सवालों के सही जवाब देने वाले उम्मीदवारों को इनके मार्क्स प्रदान कर नए सिरे से रिजल्ट की घोषणा होनी चाहिए।

APR 21, 2022 18:54 IST

UPTET परीक्षा आपत्ति को लेकर कोर्ट में सुनवाई

कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि यूपी टीईटी 2021 का अंतिम परिणाम बीते 8 अप्रैल को रिलीज किया गया था। इसके बाद उम्मीदवारों में 6 सवालों के उत्तर को लेकर संशय की स्थिति पैदा हुई थी क्योंकि इन सब प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही थे।

APR 21, 2022 18:18 IST

UPTET 2021: हाईकोर्ट में पहुंची आपत्ति की याचिका

यूपी टीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के छह विवादित सवालों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में इन सब सवालों के दो-दो सही उत्तर देने वाले उम्मीदवार को उनके अंक देने की मांग की गई है।

APR 21, 2022 17:40 IST

CTET पेपर 1 और पेपर 2 के सेक्शन

पेपर 2 में चार भाग होंगे। जिसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन शामिल होगा। पेपर 1 में पांच खंड होंगे। जिसमें बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II,  गणित, पर्यावरण अध्ययन शामिल हैं।

APR 21, 2022 17:09 IST

CTET Exam: सीटेट परीक्षा का विवरण

सीटेट परीक्षा के हर एक पेपर में 150 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन यानी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसके बाद हर सही जवाब को लेकर उम्मीदवार को एक अंक मिलेगा। गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके अलावा पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक के लिए उम्मीदवार को 2.5 घंटे समय दिया जाएगा।

APR 21, 2022 16:36 IST

CTET Exam: किन उम्मीदवारों के लिए हैं पेपर 1 और पेपर 2

जो उम्मीदवार केवल कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक के लिए शिक्षक पद को लेकर आवेदन करना चाह रहे हैं, उन्हें बता दें कि वह पेपर 1 के लिए उपस्थित हों। इसके अलावा कक्षा 6 से कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को पेपर 2 की भर्ती में शामिल होना होगा। इसके अतिरिक्त अगर कोई कक्षा पहली से कक्षा 8वीं के लिए आवेदन करना चाहे तो दोनों पेपर देने जरूरी होंगे।

APR 21, 2022 16:06 IST

CTET Exam: सीटेट परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2

केंद्र सरकार की ओर से अधिकृत स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ाने को लेकर उम्मीदवार की पात्रता निर्धारित करती है। जुलाई महीने में आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपनी तैयारी शुरू करें और परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसे को दो हिस्सों में बांटा गया है- जिसे पेपर 1 व पेपर 2 कहा जाता है।

APR 21, 2022 15:40 IST

CTET Exam: जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

सीटीईटी यानी ​केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन रिलीज किया जा सकता है। जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा के सीबीएसई जल्द ही अधिसूचना रिलीज करेगा। इस वर्ष परीक्षा जुलाई में और दिसंबर में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन एक साल में दो बार आयोजित किया जाता है।

APR 21, 2022 14:53 IST

Uptet Exam Live - इस बार होगी कड़ी निगरानी

आपको पता हो कि पिछली बार यूपीटेट परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जाना था, लेकिन पेपर उसी दिन ​लीक ​हो गया ऐसे में तुरंत से पेपर को कैंसिल किया गया, इसके बाद 23 जनवरी को दोबारा से पेपर आयोजित किया गया और 7 अप्रेल को फाइनल आंसर की व 8 अप्रेल को रिजल्ट जारी कर दिया गया। यही वजह है कि इस बार बवाल से बचने के लिए सरकार कड़ी सुरक्षा का इंतजाम करेगी। 
 

APR 21, 2022 14:33 IST

Ctet Exam 2022 - सीटीईटी नोटिफिकेशन जल्द

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक अपडेट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा, हालांकि आपको इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।

APR 21, 2022 13:58 IST

UGC-NET 2022 - इस लिंक पर आएगा नोटिफिकेशन 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा अनुसूची जारी करेगी। जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी आती है आपको सबसे तेज इस पेज पर इंफॉर्मेशन दी जाएगी।

APR 21, 2022 13:24 IST

Uptet 2022 Live - यहां आएगा नोटिफिकेशन

updeled.gov.in पर नोटिफिकेशन आने वाला है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक य​ह नोटिफिकेशन इसी माह के अंत तक में जारी हो सकता है। आपको याद हो ​2021 यूपीटेट परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रेल, 2022 को जारी किया गया था।

APR 21, 2022 12:56 IST

Ctet 2022 Live - दो बार होती है परीक्षा

सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक और उच्‍च प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए अप्लाई किया जा सकता है। यदि आपका चयन हो जाता है तो आप सरकार टीचर होने का फायदा उठा सक​ते हैं।

APR 21, 2022 12:12 IST

Uptet 2022 Live - नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। राज्‍य में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

APR 21, 2022 11:52 IST

Uptet 2022 Live - यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जल्द

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी) जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2022 के लिए बनोटिफिकेशन जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसी भी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, आपको इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।

APR 21, 2022 11:03 IST

Ctet July 2022 - सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन किसी भी समय सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यह  नोटिफिकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि यहां भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

APR 21, 2022 10:05 IST

Ctet Notification 2022 - सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन जल्द

सीटेट परीक्षा जहां तक जुलाई में संभव है, इस परीक्ष में सामान्य कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को म से कम 60 फीसदी नंबर स्‍कोर करने की जरूरत होती है। इस परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है, जैसे ही जारी होगा आपको यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

APR 21, 2022 09:43 IST

UGC NET 2022 - ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट 2022 परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

APR 21, 2022 09:22 IST

यूजीसी के अध्यक्ष ने दी यह जानकारी

यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। University Grants Commission-National Eligibility Test (UGC-NET) इस साल जून के पहले या दूसरे सप्ताह के लिए निर्धारित की जाएगी, यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदीश कुमार ने घोषणा की है। परीक्षा की अंतिम तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर की जाएगी।

APR 21, 2022 08:36 IST

Uptet 2022 Exam Pattern - यूपीटीईटी 2022 पेपर पैटर्न

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, यूपी टीईटी 2022 के लिए दो पेपर आयोजित करता है। पहला पेपर उन लोगों के लिए होगा, जो कक्षा 1 से 5 पढ़ाना चाहते हैं। जबकि दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होगा, जो प्राथमिक स्तर पर 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं ऐसे उम्मीदवार जो प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठना होगा।

APR 21, 2022 08:21 IST

Uptet 2022 Application Fee - आवेदन शुल्क

यूपीटीईटी परीक्षा दो भागों में होती है और दोनों का शुल्क अलग अलग होता है। पेपर-1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये होता है, जबकि एससी, एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये होता है। वहीं पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये होता है, एससी, एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये होता है। बता दें, शुल्क में बदलाव भी हो सकता है।

APR 21, 2022 07:55 IST

Uptet 2022 How to Apply - ऐसे कर सकेंगे आवेदन

यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जाकर UP TET 2022 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका यूपीटीईटी 2022 आवेदन फॉर्म जमा कर लिया जाएगा।

बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने अभी यूपीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही यूपीटीईटी 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

APR 21, 2022 07:37 IST

यूपीटेट परीक्षा की जानिए योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक। साथ ही DELED के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप यूपीबीईबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीटीईटी 2022 के पुराने नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

APR 21, 2022 07:13 IST

इसलिए होती है UGC परीक्षा

यूजीसी-नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण, UGC ने परीक्षा के चक्रों को मर्ज करने और इसे वर्ष में एक बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट, विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप या दोनों की पात्रता के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

APR 21, 2022 06:59 IST

कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा

UGC Chairman, M Jagadesh Kumar ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, "दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए, अगला यूजीसी-नेट जून 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। एनटीए द्वारा तारीखों को अंतिम रूप देने के बाद सटीक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

APR 21, 2022 06:34 IST

सीटीईटी परीक्षा जुलाई की अधिसूचना जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 जुलाई के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। इस वर्ष परीक्षा जुलाई में और दिसंबर में आयोजित होगी। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार आयोजित किया जाता है।

APR 21, 2022 06:15 IST

जल्द जारी होगा UPTET 2022 का नोटिफिकेशन

जो उम्मीदवार यूपीटीईटी 2021 में सफल नहीं हो पाए थे या हिस्सा नहीं ले पाए थे, उन्हें यूपीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन (UPTET Notification 2022) का इंतजार करना चाहिए। यूपीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। 

APR 20, 2022 23:44 IST

CTET और TET के लिए योग्यता

प्राथमिक शिक्षक को लेकर रिजर्व कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि कक्षा 12 की परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.EL.ED) कोर्स पूरा किया हो। इसके अलावा शिक्षा योग्यता उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंक के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा को पास करना होगा। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (D.EL.ED) कार्यक्रम को भी पूरा किया जाना जरूरी है। प्रारंभिक शिक्षा कार्यक्रम में चार वर्षीय ग्रेजुएशन (B.EL.ED) भी इसमें शामिल हैं।

APR 20, 2022 23:09 IST

CTET और UPTET का अंतर?

अगर कोई उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा पास करता है, तो वह केवल उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए योग्य हो जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी से संबंधित उम्मीदवार परीक्षा को पास करके केवीएस और एनवीएस जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षण काम के लिए आवेदन के योग्य नहीं होते।

APR 20, 2022 22:40 IST

क्या है शिक्षक पात्रता की TET परीक्षा?

शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी (TET) परीक्षा सीटेट के जैसी ही है लेकिन दोनों के बीच का अंतर यह है कि सीटीईटी केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में शिक्षक भर्ती की पात्रता के लिए होती है जबकि टीईटी परीक्षा राज्य स्तर पर कई राज्य सरकार हर साल टीईटी परीक्षा आयोजित करती हैं। इसमें यूपीटीईटी (UPTET), बिहार एसटीईटी (Bihar STET), आरईईटी (REET), एमपी टीईटी (MPTET) जैसी कई परीक्षाएं शामिल हैं। टीईटी परीक्षा पास कर संबंधित राज्य सरकार के संचालित स्कूल में ही शिक्षण कार्य कर सकते हैं।

APR 20, 2022 21:58 IST

CBSE के पास CTET परीक्षा की जिम्मेदारी

संपूर्ण CTET चयन प्रक्रिया खुली, निष्पक्ष और पारदर्शी है। CTET परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करनी होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई को सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

APR 20, 2022 21:20 IST

क्या होती है CTET की परीक्षा?

सीटेट की परीक्षा सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से साल में दो बार केंद्रीय स्तर पर आयोजित होती है। जो उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जैसे केंद्र सरकार संबंधित स्कूल में प्राइमरी और एलिमेंट्री शिक्षक के रूप में योग्यता पाना चाहते हैं, वह सीटीईटी परीक्षा को लेकर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा सीईटीई उम्मीदवार राज्य सरकार की शिक्षक भर्ती को लेकर आवेदन कर सकते हैं।

APR 20, 2022 20:20 IST

UPTET Result की आधिकारिक वेबसाइट

UGC NET 2021 की आंसर की को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है। यूजीसी नेट परिणाम 2021 की अपेक्षित तिथि सहित अन्य तमाम अपडेट्स के लिए यहां हमारे साथ बने रहें।

APR 20, 2022 19:46 IST

UPTET को लेकर सीएम के ये थे निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा हो और हर केंद्र पर मास्क, सैनिटाइज़र, इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध हो।

APR 20, 2022 19:03 IST

UGC NET Answer Key: ऑनलाइन मोड में होगी जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेब पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। UGC NET रिजल्ट 2021 की अपेक्षित डेट फरवरी 2022 में अस्थाई रूप से होगी। UGC NET 2021 आंसर की भी NTA की ओर से जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में परीक्षा के सभी स्टेप्स के लिए यूजीसी नेट आंसर की 2021 डाउनलोड कर सकेंगे।

APR 20, 2022 18:32 IST

UGC NET Exam Result: आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपडेट

यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेब पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें (लिंक जारी होने के बाद अपडेट किया जाएगा)।
दिए गए स्थान पर आवेदन संख्या यानी रजिस्ट्रेशन नंबर  और पासवर्ड / जन्म तिथि टाइप करें।
स्क्रीन पर यूजीसी नेट परिणाम 2021 देखने के लिए लॉग इन बटन को क्लिक करें।
भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट पेज को पीडीएफ के रूप में देखें और डाउनलोड करें।

APR 20, 2022 17:33 IST

UGC NET answer key 2021: ये हैं चेक करने के स्टेप्स

UGC NET 2021 आंसर की डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए विस्तार के स्टेप्स को देखें।
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें।
- आंसर की डाउनलोड लिंक की जांच करें और क्लिक करें।
वैध लॉग इन क्रेडेंशियल भरें और आवेदन संख्या, जन्म तिथि व सुरक्षा पिन भरें।
- लॉग इन विवरण सफलतापूर्वक जमा करने पर, UGC NET 2021 आंसर की एक पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आंसर की डाउनलोड करें और संभावित स्कोर की गणना करें।

APR 20, 2022 17:14 IST

UPTET Exam 2022: शिक्षकों की भर्ती के लिए होती है परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET राज्य भर के कई सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती में मदद करता है।

APR 20, 2022 17:12 IST

NTA UGC NET 2022: ऐसे संपन्न हुई परीक्षा

NTA ने 5 जनवरी, 2022 को UGC NET 2021 परीक्षा संपन्न की है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार से NTA से अनुरोध किया कि वह UGC NET 2021 के रिजल्ट को जल्द जारी करेगा। आवेदन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड समेत लॉग इन क्रेडेंशियल उपयोग करके यूजीसी नेट रिजल्ट 2021 देख सकेंगे।

APR 20, 2022 17:01 IST

UPTET 2022 एडमिट कार्ड गाइडलाइंस

यूपीटीईटी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में बताए अनुसार आवंटित परीक्षा केंद्र की सही-सही जानकारी लेनी चाहिए। फोटो के साथ एडमिट कार्ड और उसकी फोटोकॉपी के साथ मूल आईडी प्रूफ लेना ना भूलें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश पत्र का जेनरेट किया जाना चाहिए।