LIVE

Sarkari Naukri: PDIL में 132 पदों पर जारी हुई बंपर वैकेंसी, यहां से करें अपलाई

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो, यहां आपकी खोज समाप्त होगी। यहां आपको सरकारी नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख, प्रवेश पत्र व आंसर की का नोटिफिकेशन जारी होते ही सबसे पहले सूचित किया जाएगा। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 1, 2022, 08:04 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: PDIL में 132 पदों पर जारी हुई बंपर वैकेंसी, यहां से करें अपलाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता बेहद खास है। इस हफ्ते राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकली है। एक तरफ कर्मचारी चयन आयोग ने जहां हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकाली है, वहीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी, पीजीटी, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व असिस्टेंट स्कोर कीपर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती के  लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। अगस्त के पहले सप्ताह तक सीटीईटी और यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है, नोटिफिकेशन जारी होते ही निर्धारित समयानुसार आवेदन के लिए विंडो एक्टिव कर दी जाएगी।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Direct Link

आज यानी 30 जुलाई 2022 को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो सकता है। वहीं कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त सीजीएल टियर-2 का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। यहां आप रिजल्ट, प्रवेश पत्र, आंसर की, टॉपर्स की सूची व सरकारी नौकरी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  इतना ही नहीं हमारे इस ब्लॉग में अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में निकलने वाली भर्तियाों के लिए आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया से लेकर सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

REET Answer Key 2022 Direct Link

JUL 31, 2022 15:06 IST

PDIL Recruitment 2022: PDIL ने इन पदों पर जारी की भर्तियां

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड, PDIL ने डिप्लोमा और डिग्री धारक इंजीनियरों के पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार PDIL की आधिकारिक वेबसाइट pdilin.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

JUL 31, 2022 14:34 IST

ECIL Recruitment 2022: आयुसीमा व अन्य योग्यताएं

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं के साथ ITI भी पास होना अनिवार्य है। वही अगर आयुसीमा की बात करें तो अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है, वहीं  ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

JUL 31, 2022 14:05 IST

ECIL Recruitment 2022: ECIL ने अप्रेंटिस के पदों पर जारी की भर्तियां

इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ECIL ने कई ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ECIL की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

JUL 31, 2022 13:35 IST

Railway Recruitment 2022: आवेदम शुल्क व आयु सीमा

रेलवे के इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वही अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो उन्हें आवेदन के लिए 100 रूपये का भुगतान करना होगा।

JUL 31, 2022 13:06 IST

Railway Recruitment 2022: पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या- 1659
प्रयागराज- 703
झांसी- 660
आगरा- 296

JUL 31, 2022 12:36 IST

Railway Recruitment 2022: इन पदों पर आवेदन की आखिरी डेट कल

भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे (NCR) में अपरेंटिस के पदों जारी भर्तियों के लिए अप्लाई करने की कल आखिरी डेट है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JUL 31, 2022 12:00 IST

Sarkari Naukri 2022: इतनी मिलेगी सैलरी

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए- 35000 रुपये हर महीने
जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए- 22000 रुपये हर महीने

JUL 31, 2022 11:30 IST

Sarkari Naukri 2022: जानें किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

जूनियर इंजीनियर सिविल- 150
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल- 16
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल- 12
असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल-4

JUL 31, 2022 11:02 IST

Sarkari Naukri 2022: यूपी में इन पदों पर निकली सरकारी नौकरी

 उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में असिस्टेंट इंजीनियर व जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के पदों पर बंपर भर्तियां जारी कर दी गई। उम्मीदवारों को बता दे कि इन भर्तियों के माध्यम से कुल 162 पदों पर युवाओं का चयन होना है।

JUL 31, 2022 10:34 IST

PPSC Recruitment 2022: यहां चेक करें आयु सीमा व आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। वहीं अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो SC / ST / OBC उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये। वहीं ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 500 रूपये व अन्य सभी उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

JUL 31, 2022 09:58 IST

PPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर होगा युवाओं का चयन

इस भर्ती के माध्यम से पंजाब लोक सेवा आयोग के जूनियर ऑडिटर के कुल 75 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन होना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

JUL 31, 2022 09:27 IST

PPSC Recruitment 2022: जूनियर ऑडिटर के पदों पर भर्ती

पंजाब लोक सेवा आयोग PPSC, ने पंजाब सरकार के वित्त विभाग में जूनियर ऑडिटर के पद पर भर्तियां जारी कर दी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUL 31, 2022 08:50 IST

Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के विद्युत विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। UPPCL ने अपने यहां पर कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट की रिक्तियों को भरा जाएगाछ 

JUL 31, 2022 08:21 IST

Sarkari Result 2022 - हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी ट्रांसलेटर की रिक्तियों को पूरा किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपान आवेदन कर सकते हैं।

JUL 31, 2022 07:59 IST

Sarakari Result 2022 Live - क्लर्क के पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवरों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ध्यान रहे अधिसूचना जारी होते ही क्लर्क के पदों पर भर्ती शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 31, 2022 07:27 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे अपने यहां पर ग्रुप सी और डी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रेलवे के ग्रुप सी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 31, 2022 07:07 IST

Sarakri Result 2022 Today - कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी ने अपने यहां पर कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्त निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 31, 2022 06:54 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता देंराजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 31 जुलाई 2022 को दोपहर तक कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित कर सकता है। बता दें इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षाएं 13 मई से 16 मई तक आयोजित की गई थी।

JUL 31, 2022 06:38 IST

Sarkari Result 2022 - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन

सीटेट 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगस्त के पहले सप्ताह के भीतर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद यहां आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 31, 2022 06:15 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

JUL 31, 2022 00:10 IST

MPPSC Vacancy 2022: इंटरव्यू से होगा चयन

नएमपीपीएससी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार यानी इंटरव्यू की मदद से किया जाएगा। अभी इंटरव्यू की डेट नहीं घोषित की गई है।

JUL 30, 2022 23:16 IST

Sarkari Naukri Result 2022: एमपीपीएससी भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज की मदद से दिए गए Apply Online सेक्शन पर जाएं।
- संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक को क्लिक करें।
- जरूरी विवरण और डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- आवेदन शुरू का भुगतान करें और सब्मिट करें।

JUL 30, 2022 22:24 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: टेरोटोरियल आर्मी आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट

टेरोटोरियल आर्मी भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in की मदद से जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 21:43 IST

Sarkari Naukri Result 2022: टेरिटोरियल आर्मी पदों पर निकली भर्ती

भारतीय सेना (Indian Army) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) की ओर से अधिकारी के पदों (Indian Army Recruitment 2022) पर आवेदन करने के लिए 30 जुलाई को लास्ट डेट है।

JUL 30, 2022 21:19 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: SSC CAPF भर्ती 2022 के लिए पद विवरण

असम राइफल्स- 9659 पद
सीआईएसफ- 10918 पद

बीएसफ- 19254 पद
सीआरपीएफ- 29985 पद

एसएसबी- 11402 पद
आईटीबीपी- 3187 पद

कुल पद- 84405 पद

JUL 30, 2022 20:39 IST

Sarkari Naukri Result 2022: सीएपीएफ के वैकेंसी नंबर

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इन खाली पड़ें पदों के बारे में बुधवार को संसद में जानकारी साझा की। इन पदों को साल 2023 तक भर दिया जाएगा। वहीं इसमें 84,405 रिक्त पद पड़े हुए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में स्वीकृत वैकेंसी संख्या 10,05,779 है।

JUL 30, 2022 20:00 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: सीएपीएफ में निकाली गई भर्ती

SSC CAPF Recruitment 2022: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में आने वाले दिनों में सरकार बंपर भर्ती करने वाली है। केंद्र सरकार का प्लान है कि इन खाली पड़े पदों को साल 2023 तक भर दिया जाए। दरअसल सीएपीएफ में वर्तमान में कुल 84,405 पद खाली पड़े है।

JUL 30, 2022 19:24 IST

Sarkari Naukri Result 2022: आंगनवाड़ी उम्मीदवार balvikasup.gov.in पर भर्ती

आंगनवाड़ी उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेवबसाइट balvikasup.gov.in की मदद से जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन (UP Anganwadi Bharti 2022) कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा की मदद से कुल मिलाकर 53 हजार खाली पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।

JUL 30, 2022 18:22 IST

Sarkari Naukri Result 2022: अधिकारिक वेवबसाइट balvikasup.gov.in पर भर्ती

UP Anganwadi Bharti 2022: आंगनवाड़ी भर्ती उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेवबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 53000 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

JUL 30, 2022 17:51 IST

Sarkari Naukri Result 2022: आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राज्य में 8वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (UP Anganwadi Bharti 2022) के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सहायिका, कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता के पदों पर भर्तियां (Up Anganwadi Jobs) की जाएगी।

JUL 30, 2022 17:10 IST

Sarkari Naukri Result 2022: मुख्य सेविका भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट

मुख्य सेविका उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास ग्रैजुएशन की डिग्री है।

JUL 30, 2022 16:35 IST

Sarkari Naukri Result 2022: मुख्य सेविका पदों पर निकली भर्ती

UPSSSC Mukhya Sevika Bharti 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य में मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती परीक्षा की मदद से कुल मिलाकर 2693 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।

JUL 30, 2022 15:26 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी  खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा।

JUL 30, 2022 14:23 IST

Sarkari Result 2022 - एमटीएस 2 का रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्द करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUL 30, 2022 13:57 IST

Sarkari Result 2022 - आवेदन की अंतिम तिथि

आवास विकास परिषद के इन पदों पर अभ्यर्थी आज यानी 20 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2022। ध्यान रहे अभ्यर्थी 04 अगस्त के बाद यहां आवेदन नहीं कर सकेंगे। 

JUL 30, 2022 13:28 IST

Sarkari Result 2022 - असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आवास विकास परिषद के असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 30, 2022 13:02 IST

Sarkari Result 2022 - पासपोर्ट अधिकारी के पदों पर भर्ती

केंद्रीय पासपोर्ट विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के विदेश मंत्रपाल ने एक अधीनस्थ कार्यालय में पासपोर्ट अधिकारी और सहायक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पासपोर्ट अधिकारी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 12:35 IST

Sarkari Result 2022 - स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती

बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने अपने यहां पर अस्पताल प्रबंधक, ट्यूबरक्लोसिस सुपरवाइजर समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिहार स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 30, 2022 12:11 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही ग्रुप सी व डी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 

JUL 30, 2022 11:48 IST

Sarkari Result 2022 Live - हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

बीएसएफ में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवरों के लिए बड़ी खबर है। सीमा सुरक्षा बल ने अपने यहां पर हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हेड कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 11:22 IST

Sarkari Result 2022 - SSC CGL Tier 2 Admit card

एसएससी सीजीएल टियर 2 प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। ऐसे में टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 10:57 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाण सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर डजाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 30, 2022 10:27 IST

Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। UPPCL ने कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 10:01 IST

Sarkari Result 2022 Today - अग्निवीर भर्ती

इंडियन आर्मी में अग्निवीर के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 09:31 IST

Sarkari Result 2022 - डीएसएसबी के इन पदों पर भर्ती

डीएसएसबी ने अपने यहां पर टीजीटी, पीजीटी समत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 09:07 IST

Sarkari Result 2022 - हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 30, 2022 08:44 IST

REET Answer Key 2022 - रीट 2022 आंसर की

रीट 2022 उत्तर पुस्तिका का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रीट 2022 की उत्तर पुस्तिका जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 30, 2022 08:14 IST

Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी ने अपने यहां पर कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में ग्रुप सी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 30, 2022 07:53 IST

Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई के क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 30, 2022 07:31 IST

Sarkari Result 2022 Today - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर  है। प्रदेश सरकार जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

JUL 30, 2022 07:05 IST

Sarkari Result 2022 - यूपीटेट का नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड किसी भी वक्त यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 30, 2022 06:47 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUL 30, 2022 06:35 IST

Sarkari Result 2022 - सीटेट 2022 नोटिफिकेशन

सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त सीटेट का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन के लिए विंडो खोल दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवदन कर सकेंगे।

JUL 30, 2022 06:24 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागो में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर  है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की रिक्तियों को पूरा किया जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 30, 2022 06:00 IST

Sarkari Naukri Result 2022: MPSC मेडिकल अफसर पदों के लिए करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज के अंदर 'यूजर रजिस्ट्रेशन' के ऑप्शन पर जाएं और प्रोफाइल बनाएं।
  3. क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए लॉग इन कर लें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
  4. आवेदन पत्र भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा कर एक कॉपी डाउनलोड करें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
JUL 30, 2022 05:22 IST

Sarkari Naukri Result 2022: UP PET में निकली नौकरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राज्य में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 के लिए आवेदन का आखिरी दिन बीत चुका है है। आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया बुधवार, 27 जुलाई को बंद कर दी गई है।

JUL 29, 2022 22:50 IST

Sarkari Naukri Result 2022: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा

बिहार स्वास्थ्य विभाग एएनएम की नियुक्ति से जहां ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं टेक्नीशियनों की बहाली से जिला, अनुमंडल एवं प्रखड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा और भी उत्कृष्ट होगी।

JUL 29, 2022 22:24 IST

Sarkari Naukri Result 2022: बिहार स्वास्थ्य विभाग के इन पदों पर हो रही भर्ती

बिहार स्वास्थ्य विभाग में जो भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है उसकी मदद से जल्द ही अस्पताल प्रबंधक, टयूबरक्लोसिस सुपरवाइजर, डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कोआर्डिनेटर और कम्युनिटी हेल्थ मैनेजर समेत अन्य कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

JUL 29, 2022 21:39 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बिहार स्वास्थ्य विभाग में भर्ती

बिहार सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग में जल्द 12771 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के लिए 10709 पदों के लिए बहाली होगी, जबकि एक्स-रे-टेक्नीशियन के लिए 803 पदों पर, शल्य कक्ष सहायक के लिए 1096 पदों पर और ईसीजी टेक्नीशियन के 163 पदों पर नियुक्ति होगी। इसकी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।

JUL 29, 2022 21:12 IST

Passport Office Recruitment 2022: पासपोर्ट ऑफिस में वैकेंसी

केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के एक अधीनस्थ कार्यालय में पासपोर्ट अधिकारी और सहायक पासपोर्ट अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवार को कुल 9 साल का अनुभव होना जरूरी है। सैलरी की बात करें तो पासपोर्ट अफसर के लिए उम्मीदवार को 78,800 रुपये प्रति महीने से लेकर 2,09,200 रुपये प्रति महीने तक सैलरी दी जाएगी।

JUL 29, 2022 20:42 IST

Passport Office Sarkari Naukri Result 2022:  पासपोर्ट ऑफिस में निकली वैकेंसी

केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से एक अधीनस्थ ऑफिस में सहायक पासपोर्ट अधिकारी और पासपोर्ट अधिकारी के पदों पर नौकरी निकली हैं। पासपोर्ट अफसर के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने जरूरी हैं। मूल संवर्ग या विभाग में या 5 साल की सेवा के साथ नियमित आधार पर समान पदों पर नियुक्ति होनी चाहिए।

JUL 29, 2022 19:55 IST

BSF ASI Sarkari Naukri Result 2022: इस वेबसाइट पर करें आवेदन

बीएसएफ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर लॉग इन करें। डिटेल नोटिफिकेशन के लिए 'View Detail' टैब को क्लिक करके अपने परिणाम को देखा जा सकता है।

JUL 29, 2022 19:20 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: ASI असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की बंपर नौकरी

बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की जा रहा है।  कुल नोटिफाई पदों में से 312 खाली पद बीएसएफ एचसी 2022 के लिए उपलब्ध होंगी और शेष 11 बीएसएफ एसआई 2022 के लिए उपलब्ध होंगी। इस भर्ती के अनुसार कुल मिलाकर 323 पदों पर भरे जाएंगे।

JUL 29, 2022 18:45 IST

Sarkari Naukri Result 2022: RRB NTPC ने उम्मीदवारों को दी खुशखबरी!

आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी 2 एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए रिलीज किया गया है, जिन्होंने सीबीएटी 1 परीक्षा पास की थी और सीबीएटी 2 परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित होने जा रही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, आरआरबी की ओर से कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, सीबीएटी 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

JUL 29, 2022 18:05 IST

ECIL Sarkari Naukri Result 2022: वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in करें चेक

ईसीआईएल उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 से आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट भी 12 सितंबर 2022 रखी गई है।

JUL 29, 2022 17:42 IST

ECIL Recuritment 2022: इन पदों के लिए करें आवेदन

ईसीआईएल यानी इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के खाली पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जो उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों वह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 29, 2022 17:05 IST

SSC Delhi Police Constable Exam: 9 जुलाई से मांगे गए आवेदन

SSC Delhi Police HC AWO/TPO परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 जुलाई 2022 से मांगे गए और उम्मीदवार 29 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 30 जुलाई, 2022 को रात 11:00 बजे तक ऑनलाइन फीस भुगतान कर सकते हैं।

JUL 29, 2022 16:31 IST

SSC Delhi Police Constable 2022 Date: दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए एग्जाम डेट फाइनल

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ) पदों के लिए भर्ती को लेकर हो रही परीक्षा डेट की घोषणा कर दी गई है। इन पदों के लिए परीक्षाएं अक्टूबर में होंगी और SSC Delhi Police Driver Exam 21 अक्टूबर को आयोजित होगा।

JUL 29, 2022 15:19 IST

Sarkari Result 2022 सीटेट 2022 नोटिफिकेशन

सीबीएसई के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

JUL 29, 2022 15:07 IST

Sarkari Result 2022 - यहां जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी जारी होने वाला है। भर्ती परीक्षा में सामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

JUL 29, 2022 14:29 IST

Sarkari Result 2022 - रेलवे में नौकरी

10वीं 12वीं पास कर रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन रेलवे में ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

JUL 29, 2022 13:57 IST

Sarkari Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही टीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होते ही तुरंत यहां आवेदन के लिए विंडो एक्टिव कर दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

JUL 29, 2022 13:55 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में निकलने वाली है भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है

JUL 29, 2022 13:00 IST

Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर भर्ती

बैंक में क्लर्क की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है। आईबीपीएस ने अभी क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोल रखा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 29, 2022 12:33 IST

Sarkari Result 2022 - रीट 2022 आंसर की

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 को लेकर अभ्यर्थी लगाता गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड आज यानी 29 जुलाई 2022 को शाम तक उत्तर पुस्तिका जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 29, 2022 11:58 IST

Sarkari Result 2022 - रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JUL 29, 2022 11:28 IST

Sarkari Result 2022 - हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ ने अपने यहां पर हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ के हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 29, 2022 11:00 IST

Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 

JUL 29, 2022 10:45 IST

Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑप इंडिया में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

JUL 29, 2022 09:30 IST

Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर की रिक्तिों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

JUL 29, 2022 09:28 IST

Sarkari Result - DSSSB में निकली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी, पीजीटी, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व असिस्टेंट स्कोर कीपर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JUL 29, 2022 09:27 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में निकलने वाली है भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा>