Sarkari Naukri: BPSC ने इंटरव्यू राउंड के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in पर जाकर करें डाउनलोड
Sarkari Naukri Result: अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं और सरकारी नौकरी के मौकों की लगातार तलाश में रहते हैं तो यह पेज आपके लिए है, जहां लगातार सरकारी जॉब्स से जुड़े अपडेट्स को उपलब्ध कराया जाता है। शिक्षा, पुलिस, बैंक, रेलवे और सेना सहित तमाम सरकारी नौकरियों से संबंधित नोटिफिकेशन अपडेट को यहां पर आप चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी कैसे पाएं? सरकारी नौकरी कहां निकली है? सरकारी नौकरी ताजा खबर अपडेट, अगर आप भी इसी तरह की जानकारियों की तलाश में रहते हैं तो इस पेज को लगातार चेक करते रहें क्योंकि यहां पर ताजा सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के साथ यह बताया जाता है कि किस सरकारी विभाग में कहां और कितनी सरकारी जॉब वैकेंसी निकली है। लगातार अपडेट के लिए यहां आप हमसे जुड़े रह सकते हैं। सरकारी नौकरी के अलावा यहां पर रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स को भी चेक किया जा सकता है।
Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Jobs Notification
सरकारी नौकरी के ढेरों मौके बने हुए हैं हमें बस उनकी जानकारी होनी चाहिए और इस कमी को पूरा करने का काम इस पेज की मदद से करने का प्रयास है। चाहें रिजल्ट हो या एडमिट कार्ड या जॉब अपडेट, सभी की जानकारी जल्द से जल्द इस पेज पर अपडेट की जा रही है। यहां सबसे तेज व डायरेक्ट लिंक के साथ जानकारी आपसे साझा की जाएगी।
BPSC Interview Admit Card 2022: BPSC ने इंटरव्यू राउंड के लिए जारी किए एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 18 जुलाई 2022 को किया जाना है।
ITBP SI Recruitment 2022: आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हुई जारी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई 2022 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे, वहीं आवेदन करने की आखिरी डेट 14 अगस्त 2022 है।
JKPSC Recruitment 2022: जम्मू कश्मीर में निकली सरकारी नौकरी की वैकेंसी
जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं। ये भर्तियां अलग-अलग शहरों के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पतालों के लिए की जा रही हैं। इन पदों पर कल यानी 13 जुलाई 2022 से शुरू किए जाएंगे।
Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने जारी की भर्तियां
सेना मुख्यालय चयन बोर्ड, ने चीनी दुभाषिए यानी इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी की गई है। बता दें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे।
Indian Navy Vacancy for Women: भारतीय नेवी ने अग्निपथ स्कीम के तहत महिलाओं के लिए भी जारी की वैकेंसी
भारतीय नौसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के पदों पर अब महिला कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकेंगी। इससे पहले इन पदों पर केवल उन्हीं पुरुष उम्मीदवारों को फार्म भरने का मौका दिया जाता था जिन्होंने शादी नहीं की थी।
Indian Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे ने जारी की 1664 पदोे पर भर्तियां
भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटाइस के 1664 पदों पर भर्ती जारी कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आवदेन करना होगा।
Chhattisgarh Government Job: छत्तीसगढ़ चपरासी की भर्ती के 91 पदों के लिए आए 2.15 लाख फार्म
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CG PAC) चपरासी भर्ती चयन प्रकिया पहली बार आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए कुल 91 पदों पर युवाओं का चयन करना है, जिसके साथ ही इसकी लिखित परीक्षा सितंबर में होनी है। हैरानी की बात यह है कि इन पदों के लिए आयोग को अब तक 2.15 लाख फार्म मिल चुके हैं।
ESIC Recruitment 2022: ESIC ने कई पदों पर जारी की भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ESIC ने कई पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। जिसके माध्यम से ESIC PGIMSRs और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के कुल 491 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Agniveer Recruitment rally: उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी अग्निवीर भर्ती रैली
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम के तहत भर्ती रैली 19 अगस्त से 12 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो गयी है।
SSC Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती जारी कर दी हैं। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पद- 2,261
कॉन्स्टेबल- 1, 411 पद
हेड कॉन्सटेबल- 850 पद
Railways Recruitment 2022: रेलवे ने जारी की बंपर वैकेंसी
रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने विभिन्न NTPC के पदों पर वैकेंसी जारी कर दी हैं। रेलवे में स्टेशन मास्टर, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क आदि के पदों पर भर्ती होनी है। कुल मिलाकर 121 पदों पर भर्तियां होनी है। इस भर्ती के लिए 28 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।
Rajasthan Constable Result 2022: जल्द जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर इसे चेक कर सकेंगे।
UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में जल्द जारी हो सकती हैं 26000 पदों पर भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जल्द ही 26000 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 जारी कर सकता है। यूपी सरकार ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियों को 31 दिसम्बर 2023 तक पूरा कर लिया जाए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक में निकली भर्तियां
भारतीय डाक में पोस्टमैन की भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने असम सर्कल के लिए पोस्टमैन, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), पोस्टल असिस्टेंट और शॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती जारी की हैं जिसमें कुल रिक्तियों की संख्या 17 है।
NAVY SSR and MR Recruitment 2022: अग्निपथ स्कीम के तहत भारतीय नेवी ने निकाली भर्तियां
भारतीय नेवी ने अग्निपथ स्कीम के तहत सीनियर सेकंडरी रिक्रूट SSR और मैट्रिक रिक्रूट MR के पदों पर भर्ती जारी की है। इसके लिए एक जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 22 जुलाई 2022 है।
Bihar Police Contract Bharti 2022: बिहार सरकार कॉन्ट्रैक्ट पर करेगी पुलिसकर्मियों की बहाली
बिहार सरकार ने राज्य में पुलिस बल की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब सरकार कॉन्ट्रैक्ट पर पुलिसकर्मियों की बहाली करेगी। रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को सहायक उप निरीक्षक (ASI) से लेकर डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) तक की रैंक सौंपी जाएगी।
SSC Delhi Police Head Constable Recruitment: एसएससी ने जारी की दिल्ली पुलिस में 857 भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग SSC ने एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल - असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर AWO और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर TPO के कुल 857 रिक्तियों पर युवाओं को चुना जाएगा।
Sarkari Naukri Live - बीपीएससी ने जारी किया यह अहम अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 66 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को 18 जुलाई 2022 को निर्धारित 66 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होना है, वे अपना प्रवेश पत्र बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - DSEU ने मंगाए आवेदन
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) 13 और 16 जुलाई को लेक्चरर / असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए और 14 जुलाई 2022 को जूनियर असिस्टेंट / ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) आयोजित कर रही है।
नवोदय विद्यालय में नौकरी का मौका
नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस में प्राचार्य, स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), और अन्य पदों के लिए भर्ती 2022 जारी है। 1616 शिक्षण पदों के लिए एनवीएस भर्ती आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट--navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पद के अनुसार योग्यता की जांच कर सकते हैं और पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - अग्निपथ योजना 2022
सरकार ने अग्निपथ योजना 2022 में नए परिवर्धन की घोषणा की है! हाल के घटनाक्रमों के अनुसार, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय अग्निपथ योजना के माध्यम से सैन्य सेवाओं में नामांकित अग्निवीरों के लिए उद्यमिता कार्यक्रमों के विकास की दिशा में काम करेगा।
Sarkari Result Live - जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए 38 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें से 5 पद अनुसंधान अधिकारियों के लिए, 25 पद फार्मासिस्ट के लिए, 8 पद पंचकर्म के लिए हैं। सीमा अनुसंधान अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और फार्मासिस्ट और पंचकर्म के लिए 27 वर्ष होनी चाहिए।
Sarkari Result Live - रिसर्च ऑफिसर के लिए निकली नौकरी
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज ने 38 रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार www.ccras.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जानिए उम्मीदवारों के लिए योग्यता
अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
Sarkari Result Live - अग्निवीर पदों के लिए भर्ती
भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) के तहत अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2022 है।
Sarkari Result Live - आवेदन के लिए ये योग्यता जरूरी
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग स्ट्रीम में डिप्लोमा से लेकर ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। पहले ये 3 साल के लिए होगी। बाद में इसे 2 वर्ष तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 58 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - सुपरवाइजर समेत इन पदों के लिए भर्ती
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीलियर्स लिमिटेड, ने टेक्नीशियन, सुपरवाइजर एवं अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट grse.in पर विजिट करना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए 58 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - जानिए किन पदों पर होगी भर्ती
मैकेनिकल- 57 पद
इलेक्ट्रिकल-59 पद
इंस्ट्रूमेंट- 12 पद
उम्मीदवार को हाईस्कूल की परीक्षा गणित और साइंस विषयों के साथ पास होना चाहिए। आवेदनकर्ता के पास आईटीआई सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Result Live - बिजली विभाग में नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने टेक्नीशियन ग्रेड-2 पद पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 128 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इन पदों पर होगी भर्ती
इस अभियान के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 3 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है।
Sarkari Result Live - डीडीए ने निकाली वैकेंसी
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर 8 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को GATE 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Sarkari Result Live - 10वीं पास के लिए मौका
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा।
Sarkari Result Live - ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
एनपीसीआईएल ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए चंद दिन बाकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के जरिए 15 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड अपरेंटिस के कुल 177 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - जानिए कौन कर सकता है आवेदन
स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों का चयन कौशल परीक्षा और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी के पास किसा भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Result Live - स्टेनोग्राफर के लिए नौकरी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 452 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
Sarkari Result Live - जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। पीजीटी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स किया होना चाहिए। इसके अलावा अन्य डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Result Live - शिक्षकों के लिए निकली भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति ने टीजीटी, पीजीटी सहित शिक्षक के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए navodaya.gov.in के जरिए 22 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2200 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - रिसर्च सेक्टर में नौकरी
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज, सीसीआरएएस 38 रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार पद-वार पात्रता की जांच कर सकते हैं और 15 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट- ccras.nic.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है।
Sarkari Naukri 2022 - एमपीपीएससी भर्ती 2022, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी भर्ती 2022 प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 11 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त दोपहर 12 बजे तक है।
Sarkari Result 2022 - टीएचडीसी लिमिटेड में नौकरी
टीएचडीसी लिमिटेड, अनुसूची "ए" मिनी रत्न सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) ने सिविल / इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सहित विभिन्न विषयों के लिए इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अपडेट
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए दस्तावेज़ सत्यापन एडमिट कार्ड / अनुसूची जारी कर दी है। आयोग 15 जुलाई 2022 को जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करने के लिए तैयार है।
Sarkari Result 2022 - बीएआरसी भर्ती 2022
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, बीएआरसी भर्ती आवेदन 2022 89 आशुलिपिक (ग्रेड- III), चालक, कार्य सहायक-ए के रिक्त पदों के लिए जारी है। पदों के लिए बताई गई पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 31 जुलाई, 2022 से पहले आधिकारिक वेबसाइट- barc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
Sarkari Result Live - ईएसआईसी में भर्ती, इस दिन होगी परीक्षा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-द्वितीय/अधीक्षक के पद को नियमित आधार पर भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 23 जुलाई 2022 को ईएसआईसी एसएसओ 2022 चरण -2 मेन्स परीक्षा आयोजित करेगा।
Sarkari Result Live - देखें जेईई मेंस टॉपर्स टिप्स
जेईई मेंस का रिजल्ट कल रात जारी हो गया है, इस परीक्षा का रिजल्ट इस लिंक से देखा जा सकेगा। बता दें, जेईई मेन-2022 की टॉपर स्नेहा पारीक ने कुछ टिप्स दिए हैं जिससे उन्होंने सफलता पाई है। उन्होंने कहा ''पिछले दो वर्षो में मैंने जो कुछ भी सीखा है, उससे मुझे जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा में मदद मिली है। इसके अलावा, अभ्यास परीक्षणों से बहुत समर्थन मिला, क्योंकि उनका पैटर्न और कठिनाई स्तर जेईई-मेन के समान है। इसके कारण, मुझे जेईई मेन के पेपर में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।''
UPRVUNL Bharti: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने तकनीशियन ग्रेड 2 के पद पर भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंट के लिए 128 रिक्तियां उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 12 जुलाई 2022 को सक्रिय हो जाएगा और आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 uprvunl.org पर है।
Sarkari Naukri 2022 - जेईई मेंस रिजल्ट कौन रहा टॉपर, देखें
जेईई मेन 2022 की टॉपर स्नेहा पारीक ने 300/300 अंक हासिल किए और कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं। वह कोटा मुख्यालय वाले एक कोचिंग संस्थान की नियमित छात्रा रही हैं।
देखें क्या कहा टॉपर ने
अपने संस्थान के अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने दिन में 12 घंटे पढ़ाई की। मेरा मानना है कि एक व्यक्ति की नींव मजबूत होनी चाहिए।
Sarkari Naukri Live - ग्रेड A नर्स RIMS प्रतियोगी परीक्षा 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (KSSC) ने क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की ओर से ग्रेड A नर्स RIMS प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। डाक द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। आवेदक रिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - एमपीपीएससी भर्ती 2022
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी भर्ती 2022 प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 11 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त दोपहर 12 बजे तक है।
Sarkari Naukri Live - जारी हुआ संयुक्त लेखा परीक्षक परीक्षा का एडमिट कार्ड
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक 2019 एडमिट कार्ड 9 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। दस्तावेज सत्यापन, डीवी राउंड के लिए चुने गए उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ओएसएससी कंबाइंड ऑडिटर डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ossc.gov.in पर जाएं।
Sarkari Result 2022 - यूजीसी नेट परीक्षा 2022
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट परीक्षा 2022 जुलाई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। आज 11 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रक्षा और सामरिक अध्ययन, हिंदू अध्ययन, शारीरिक शिक्षा आदि विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
Sarkari Result Live - सुरक्षा अधिकारी पद के लिए करें आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग, आरपीएससी भर्ती 2022 सुरक्षा अधिकारी पद के लिए जारी है। आरपीएससी ने आज, 11 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त, 2022 सुबह 12 बजे तक है।
Sarkari Result Live - जीआरएसई में नौकरी, देखें अंतिम तिथि
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने तकनीशियन, पर्यवेक्षक और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए रोजगार समाचार (09-15 जुलाई 2022) में भर्ती अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 जुलाई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में नौकरी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd) ने 39 जूनियर ऑपरेटर (विमानन) ग्रेड के लिए रोजगार समाचार (09-15) जुलाई 2022 में अधिसूचना जारी की है। ये पद तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित क्षेत्रों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जुलाई 2022 को 22:00 बजे या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - पुलिस भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी
कार्यालय अध्यक्ष, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी), असम ने असम पुलिस में कांस्टेबल (यूबी) और (एबी) के पदों के लिए साक्षात्कार के दौर के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। SLPRB ने कॉन्स्टेबल पदों के लिए इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। कांस्टेबल पद के लिए साक्षात्कार दौर के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-slprbassam.in से असम पुलिस कांस्टेबल साक्षात्कार प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में नौकरी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जूनियर कार्यकारी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना परिणाम एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero से डाउनलोड कर सकते हैं। जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 27 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - राज्य कर्मचारी चयन आयोग का नया अपडेट जारी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक 2019 एडमिट कार्ड 9 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। दस्तावेज सत्यापन, डीवी राउंड के लिए चुने गए उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ओएसएससी कंबाइंड ऑडिटर डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ossc.gov.in पर जाएं।
Sarkari Naukri Result Live - डीयू भर्ती 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू भर्ती 2022 सहायक प्रोफेसर के पद के लिए चल रही है। दिल्ली के जाकिर हुसैन इवनिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 50 से ज्यादा पद खाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2022 है। अधिक जानकारी के लिए आन colrec.uod.ac.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - बीएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड
सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन की पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यहां आवेदन किया था वो बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - सीबीएसईबोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड औज यानी 11 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा के बोर्ड, निगमों विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार hssc की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - निकलने वाली है बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, जल्ज ही अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।
Sarkari Naukri 2022 Live: उम्मीदवारों के लिए जरूरी योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) के जरिए होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: आईओसीएल में वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर (विमानन) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए 39 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर होगी भर्ती
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल- 2
जूनियर इंजीनियर सिविल- 3
ड्रॉफ्ट्समैन- 1
इलेक्ट्रिशियन- 2
स्टाफ नर्स- 8
Sarkari Naukri 2022 Live: सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती
भारतीय सेना की खड़की छावनी परिषद ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ड्रॉफ्ट्समैन, इलेक्ट्रिशियन और स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2022 है। कुछ खास जगहों के अभ्यर्थी 29 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एचपीसीएल ने निकाली वैकेंसी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 294 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें तो रिसर्च एसोसिएट को 54000+एचआरए और जूनियर रिसर्च फेलो को 31000+एचआरए वेतन के तौर पर मिलेगा। वहीं आवेदन करने के लिए रिसर्च एसोसिएट के पद पर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित है। जबकि जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु 28 साल है। हालांकि इनमें आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर रिसर्च फेलो समेत इन पदों के लिए वैकेंसी
सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी (CFEES) ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती निकाली है। डीआरडीओ सीएफईईएस में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की कुल 5 वैकेंसी है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। इसका आयोजन 4 और 5 अगस्त को होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: डाक विभाग में निकली भर्ती
भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 24 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: बार्क ने मांगे आवेदन
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 89 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: डीयू के इस कॉलेज में निकली वैकेंसी
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svc.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए चयन प्रक्रिया और पदों की संख्या
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें बाद में दस्तावेज़ सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीनियर असिस्टेंट के 16 और कनिष्ठ सहायक के 2 पद पर भर्ती होगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: गैर-कार्यकारी पदों के लिए वैकेंसी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, एएआई ने गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एएआई की आधिकारिक साइट aai.aero के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई, 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए 18 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए किस आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन
अनुसंधान अधिकारी के पद के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जबकि फार्मासिस्ट और पंचकर्म पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदकों की आयु आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: रिसर्च ऑफिसर के लिए नौकरी
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज ने रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 38 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई, 2022 को खत्म होगी। आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से तय समय से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 226 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 3 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
भारतीय सेना ने सिक्किम में अग्निवीर भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) के लिए 8वीं पास और अन्य पदों के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी में टेक्निकल ग्रेड 2 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से टेक्निकल ग्रेड 2 पदों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को लेकर 826 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवार को 1180 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 12 जुलाई से 5 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली नौकरी
आईओसीएल यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जूनियर ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com की मदद से 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: सर्व शिक्षा अभियान भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
एजुकेशन वालंटियर पदों को लेकर बीएड / जेबीटी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। स्पेशल एजुकेटर के लिए किसी भी उम्मीदवार के पास किसी 50 फीसद अंकों से बीएड के अंदर डिप्लोमा होना जरूरी है।
Sarkari Naukri 2022 Live: सर्व शिक्षा अभियान के अनुसार निकली भर्ती
सर्व शिक्षा अभियान भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.hsspp.in की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। स्पेशल एजुकेटर और एजुकेशनल वॉलंटियर की भर्ती सर्व शिक्षा अभियान के अनुसार ही की जा रही है।
Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन टीचर भर्ती
राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के 5546 खाली पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: हरियाणा में स्पेशल एजुकेटर पदों पर निकली वैकेंसी
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्पेशल एजुकेटर और एजुकेशनल वॉलंटियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। एजुकेशनल वॉलंटियर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 11 जुलाई और स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए 15 जुलाई 2022 को लास्ट डेट रखा गया है।
Sarkari Naukri Results 2022 Live: रेलवे में कहां निकली है नौकरी
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत कई अलग-अलग पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in की मदद से 28 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन मोड में अपने आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती
बीओबी यानी बैंक ऑफ बरोड़ा की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 325 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदनों की मांग की गई है। उम्मीदवार 12 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे के कई पदों पर निकली भर्ती
रेलवे के अंदर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के कई 876 खाली पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए 100 रुपए आवेदन फीस भी देनी होगी। इस भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 26 जुलाई 2022 की शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी नर्सिंग स्टाफ की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
यूपी में बीएससी नर्सिंग कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई तय की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा होने का अनुमान है। छात्र केजीएमयू वेबसाइट www.kgmu.org और अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी पुलिस में निकली 40 हजार भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी पुलिस में 40 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी। वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, 'यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन।' इसके अनुसार चयन बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।
Sarkari Naukri Results 2022 Live: असम राइफल्स में निकली नौकरी
असम राइफल्स में ट्रेड्समैन के 1380 पदों पर रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। असम राइफल्स की ओर से भर्ती रैली की तारीख भी जल्द ही सूचित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: स्टेनोग्राफर पद पर निकली नौकरी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और फाइनेंशियल कंट्रोलर समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Naukri 2022 Live: शिपयार्ड भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज की मदद से CSL Recruitment 2022 लिंक को क्लिक करें।
अपना विवरण दर्ज कर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन फीस का भुगतान कर दें।
Sarkari Naukri 2022 Live: कोचीन शिपयार्ड भर्ती शैक्षिक योग्यता और वेतन
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की भर्ती को लेकर चयनित किए गए उम्मीदवार को पहले साल 23,300 रुपये, दूसरे साल 24,000 रुपये और तीसरे साल 24,800 रुपये प्रति महीने का वेतन मिलता था। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वीं पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री रखने वाले उम्मीदवार अप्लाई करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: कोचीन शिपयार्ड के इन पदों पर निकली है भर्ती
वेल्डर -68 पद
शीट मेटल वर्कर -56 पद
प्लंबर - 40 पद
इलेक्ट्रीशियन - 28 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 24 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 23 पद
फिटर - 21 पद
मैकेनिक डीजल - 13 पद
शिपराइट वुड - 13 पद
क्रेन ऑपरेटर (ईओटी) - 19 पद
पेंटर - 14 पद
मैकेनिक मोटर वाहन - 05 पद
मशीनिस्ट -02 पद
एयर कंडीशनर तकनीशियन - 02 पद
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) - 02 पद
Sarkari Naukri 2022 Live: कोचीन शिपयार्ड भर्ती की जरूरी डेट्स
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया डेट- 30 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट- 15 जुलाई 2022
Sarkari Naukri Jobs Live: शिपयार्ड में कई पदों पर वैकेंसी
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से वर्कमैन के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in की मदद से ऑनलाइन मोड में आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

