Sarkari Naukri: बैंक, रेलवे, एसएससी, यूपीएससी व अन्य विभागों का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें चेक
सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? यह एक ऐसा सवाल है जिसके बारे में अक्सर आज के युवा छात्र विचार करते रहते हैं। इस बारे में ताजा अपडेट का भी उम्मीदवारों को लगातार इंतजार रहता है। कई सरकारी विभाग जैसे शिक्षा व स्वास्थ्य, बैंक सरकारी नौकरी, पुलिस, सेना, यूपीएससी, यूपीटीईटी, सीटीईटी के अपडेट आते रहते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट और सीबीएसई 12वीं रिजल्ट अपडेट यहां दिए जाएंगे।
भारतीय सेना, पुलिस विभाग, यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग, बैंक सहित कई विभागों की ओर से वैकेंसी निकली है। साथ ही कई विभाग में वैकेंसी भी आई है। पुलिस विभाग में कई जगह भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा और सेना के अलग अलग क्षेत्रों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी होते रहते हैं। आबकारी सिपाही भर्ती परिणाम रिलीज हो चुका है और यूपीपीएससी की ओर से संयुक्त राज्य ऊपरी अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का सीबीएसई रिजल्ट घोषित कर दिया है।
Sarkari Naukri LIVE: Check All Latest Jobs Vacancy Notification, Results, Admit card here
यहां हम आपके लिए तमाम एजुकेशन जगत से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। इसमें अलग अलग विभागों में निकली सरकारी भर्तियां तो शामिल हैं हीं लेकिन इसक अलावा अलग अलग सरकारी रिजल्ट के अपडेट भी यहां आप देख सकते हैं। सरकारी भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाओं के परिणाम से जुड़े अपडेट यहां पाए जा सकते हैं।
अगर माध्यमिक शिक्षा स्तर के एजुकेशन सेक्टर की बात की जाए तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है और सीबीएसई की ओर से भी 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है। अभी और बड़े अपडेट आने बाकी हैं, इसमें बिहार बोर्ड, बीएसईबी की ओर से 10 बोर्ड रिजल्ट व अन्य राज्यों के भी बोर्ड रिजल्ट भी बाकी हैं।
UPTET Result 2022 LIVE: Check here
एजुकेशन क्षेत्र के अलग अलग अपडेट पाने के लिए यहां हमारे साथ जुड़े रहें। नौकरी के सरकारी भर्ती नोटिफिकेशन के अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक, कटऑफ, परीक्षा डेट, आंसर की व सरकारी नौकरी की जॉब वैकेंसी संबंधी लेटेस्ट जानकारी यहां देखी जा सकती है।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) - 2 जारी किया है। यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार विस्तृत आवेदन पत्र upsc.gov.in पर से भर सकते हैं।
Sarkari Result Live - IIT बॉम्बे आगामी पेपरों में आया अपडेट
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे आगामी पेपरों से ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाइब्रिड/ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लगभग 2 वर्षों के बाद लिया गया एक निर्णय अब सभी स्नातक, यूजी छात्रों पर लागू होगा। IIT बॉम्बे के सभी UG छात्र, सेमेस्टर 2 से 4 तक अब ऑफलाइन परीक्षा लिखने की तैयारी करेंगे। यह ऐसे समय में आया है जब संस्थान पहले से ही हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित कर रहा था और अभी भी कुछ बैचों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प था।
Sarkari Result Live - पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन शुरू
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक (पशुधन सहायक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपेक्षित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार RSMSSB लाइव स्टॉक सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं, भर्ती प्रक्रिया 19 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Result Live - नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2022
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सहायक आयुक्त, सहायक आयुक्त (प्रशासन), सहायक अनुभाग अधिकारी, लेखा परीक्षा सहायक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सचिवालय सहायक (मुख्यालय /) के लिए आंसर की जारी की है। उम्मीदवार जो एनवीएस भर्ती 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आंसर की एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आयकर विभाग भर्ती
आयकर विभाग 24 आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 है।
Sarkari Result Live - एमएएच एलएलबी सीईटी 2022 अधिसूचना
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 5 साल के एलएलबी कोर्स के लिए एमएएच एलएलबी सीईटी 2022 अधिसूचना जारी की है। अनुसूची के अनुसार, एलएलबी सीईटी के लिए पंजीकरण 19 मार्च, 2022 से शुरू हुआ। उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट – cetcell.mahacet.org पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5 साल के कोर्स के लिए एमएएच एलएलबी सीईटी 2022 आवेदन फॉर्म 7 अप्रैल, 2022 तक उपलब्ध होंगे। एमएएच एलएलबी 5 साल सीईटी के लिए प्रवेश परीक्षा 17 और 18 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Exam 2022 Live - मैथ्स सब्जेक्ट में ऐसें करें स्कोर
कई प्रदेशों में बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं। इन परीक्षाओं में मैथ्स ही एक ऐसा सब्जेक्ट है, जो अच्छा स्कोर करने में मदद कर सकता है, यदि आप भी मैथ्स सब्जेक्ट में स्कोर करना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करेंं Board Exam Math's Tips
Sarkari Result Live - इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड भर्ती
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने मैनेजर, सीनियर वर्क इंजीनियर / सर्वे, सेफ्टी इंजीनियर और सीनियर वर्क्स इंजीनियर / क्वालिटी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28 और 30 मार्च 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army Bharti 2022: 10वीं पास के लिए सेना में मौका
इंडियन आर्मी यानी भारतीय सेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार जोकि कम से कम 10वीं पास हैं उनके लिए यह शानदार मौका है। ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स, आर्मी पोस्टल सर्विस विंग ने ग्रुप सी पद 10वीं पास उम्मीदवार से रोजगार न्यूज की मदद से आवेदन मांगे हैं। इन पद उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है।
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2022
UP Police SI Result: यूपीपीबीपीबी यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड की ओर से जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई के परीक्षा के रिजल्ट जारी करने वाला है।
CISF भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ भर्ती को लेकर उम्मीदवार का चयन शारीरिक मानक परीक्षण के तहत ही होगा। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। उम्मीदवार के परीक्षण के बाद चयन हुए उम्मीदवार का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस प्रवेश पत्र के तहत उम्मीदवार की सेहत का परीक्षण होगा।
CISF भर्ती के लिए वेतनमान
सीआईएसएफ भर्ती के अनुसार जीडी हेड कांस्टेबल वेतनमान मैट्रिक्स लेवल 4 के अनुसार वेतन 25 हजार रुपये से 81 हजार रुपये प्रति महीने मिलेगा। इसके अलावा समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारी से स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।
CISF Sarkari Bharti: पदों का विवरण
सीआईएसएफ की भर्ती की प्रक्रिया की मदद से सीआईएसएफ की ओर से नियुक्त होने वाले व्यक्ति की कुल संख्या 249 रखी गई है। इसमें 249 वैकेंसी में से 68 पदों पर महिला उम्मीदवार को और 181 पदों पर पुरुष उम्मीदवार आवंटित होंगे।
खेल कोटा के तहत CISF में यहां निकली है भर्ती
सीआईएसएफ की ओर से कुल मिलाकर 15 खेलों के अनुसार खेल कोटा में भर्ती निकली हैं। इनमें बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, स्विमिंग, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग के अलावा हैंड बॉल, जूडो, ताइक्वांडो जैसे खेल से जुड़ी भर्ती भी शामिल हैं।
Sarkari Job Update 2022: CISF में निकली ये भर्ती
सीआईएसएफ की ओर से कुल 15 खेलों के तहत खेल कोटा में भर्ती निकाली हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की ओर से सभी उम्मीदवार अच्छी तरीके से सभी दिशा-निर्देश को पढ़कर ही आवेदन कर सकते हैं।
UPPCL JE भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट यूपीपीसीएल की www.upenergy.in पर जाइए।
'यूपीपीसीएल जेई भर्ती 2022' के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कीजिए।
यूपीपीसीएल भर्ती के लिए विवरण दर्ज करें और अपना आवेदन जमा करें।
एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।
UPPCL JE के इन 25 पदों पर होनी है भर्ती
यूपीपीसीएल की भर्ती प्रक्रिया की मदद से कुल मिलाकर 25 खाली पद पर भर्ती होनी है। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को लेकर 10 पद, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 7 पद, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2 पद, एससी उम्मीदवारों के 6 पद आरक्षित यानी रिजर्व हैं।
UPPCL JE Sarkari Job 2022: बिजली विभाग के इन पदों पर भर्ती
यूपीपीसीएल की ओर से जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है।
Gorkha Rifles Sarkari Recruitment 2022: इन पद पर होगी भर्ती
स्टेनो पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 और नाई पदों के लिए लेवल 1 के तहत सैलरी दी जाएगी। भारतीय सेना की ओर से निकाली गई भर्ती की प्रक्रिया की मदद से स्टेनो ग्रेड 2 के 1 पद और नाई के 1 पद पर भर्ती होनी है।
Indian Army Bharti: भारतीय सेना में भर्ती का मौका
11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट सेंटर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की ओर से स्टेनो ग्रेड 2 समेत अन्य कई पदों पर भर्ती को लेकर रोजगार समाचार विज्ञापन जारी हुआ था। इसके लिए सभी इच्छुक योग्य उम्मीदवार विज्ञापन रिलीज होने के 28 दिन के भीतर आवेदन करें।
Sarkari Job: इंडियन नेवी में निकली भर्ती की आयु सीमा
भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन पद को लेकर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम नहीं हो। इंडियन नेवी आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा ना हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार की सरकार के नियम अनुसार ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इंडियन नेवी भर्ती के लिए 63 हजार से ज्यादा वेतन
भारतीय नौसेना के ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती पर उम्मीदवार चयन होगा, उन्हें मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार 19,900 से 63,299 रुपये प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। इन पद की आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू हुई है। इसके लिए उम्मीदवार 22 मार्च 2022 तक आवेदन करें।
इंडियन नेवी में भर्ती का मौका
भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन पद भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यूपीटीईटी भर्ती अभियान की मदद से कुल मिलाकर 1531 पद भरे जाने हैं। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस भर्ती का नया नोटिफिकेशन हुआ रिलीज
लद्दाख पुलिस की ओर से फॉलोवर एग्जीक्यूटिव पद भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से आवेदन की मांग की गई है। इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
UPPCL भर्ती के लिए आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर के पद पर यूपीपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा हो। इसके लिए उम्मीदवार आयु सीमा 19 से 40 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए सरकारी मानदंड के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
UPPCL में इतने पदों पर होनी है भर्ती
यूपीपीसीएल की भर्ती प्रक्रिया की मदद से कुल 25 खाली पद पर भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के 10 पद, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 7 पद, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2 पद, एससी उम्मीदवार के 6 पद आरक्षित हैं।
UPPCL JE भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
आधिकारिक यूपीपीसीएल वेबसाइट https://www.upenergy.in/ पर जाइए।
'यूपीपीसीएल जेई भर्ती 2022' लिंक को क्लिक कर लीजिए।
यूपीपीसीएल को लेकर अपना विवरण भरें और आवेदन जमा करें।
आवेदन पत्र डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें। चाहें तो प्रिंट आउट भी ले लें।
विद्यालयों से अपना रिजल्ट जान सकते हैं छात्र
सीबीएसई ने आज कक्षा बारहवीं के टर्म 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई के स्पोक्सपर्सन रमा शर्मा ने यह जानकारी दी है कि सीबीएसई ने अब विद्यालयों को कक्षा बारहवीं के छात्रों का परिणाम भेजना शुरू कर दिया है। ऐसे में छात्र अब स्कूलों से अपने परिणाम के बारे में पता कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पीएससी में निकली भर्ती
हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने यह सूचना दी है कि चिकित्सा विशेषज्ञ के कुल 58 पदों पर भर्ती निकली है। पात्रता के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जारी हुए कक्षा 12वीं के टर्म 1 के परिणाम
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के टर्म 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं।
हिमाचल पीएससी में निकली भर्ती
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2022 तय की गई है।
ऐसे डाउनलोड करें अपना मार्कशीट?
अपना मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
अब सीबीएसई कक्षा 12th टर्म 1 रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
जब लॉगइन पेज खुल जाए तब रोल नंबर समेत पूछे गए क्रैडेंशियल्स डालें।
लॉग इन करने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
यहां से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है रक्षा मंत्रालय में निकली भर्तियों के लिए पात्रता और आयु सीमा
रक्षा मंत्रालय में विभिन्न रिक्त स्थानों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवारों को कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान होना भी जरूरी है। ज्ञान के साथ 1 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है।
यहां भी चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
कक्षा 12वीं के टर्म 1 के परिणाम आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजी लॉकर और उमंग जैसे एप्लीकेशंस पर भी चेक कर सकते हैं। इसके साथ नीचे दिए गए वेबसाइट पर भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
results.gov.in
digilocker.gov.in
रक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
रक्षा मंत्रालय ने एलडीसी, स्टोर कीपर-|| और सिविल ट्रेड इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर कुल 52 रिक्त स्थानों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
रिजल्ट देखने के लिए यह क्रैडेंशियल्स हैं जरूरी
हाल ही में सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के टर्म 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। आप यह परिणाम सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परिणाम चेक करने के लिए आपको रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या स्कूल आईडी की आवश्यकता पड़ेगी।
कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?
अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और स्कूल का नंबर डालें। सबमिट करने के बाद अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
इन वेबसाइट्स पर देखें कक्षा 12वीं का परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा बारहवीं के टर्म 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आप यह परिणाम नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in
CBSE ने ऑफलाइन रिलीज किया 12वीं रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से ऑफलाइन मोड में कक्षा 12वीं के टर्म 1 नतीजों को घोषित कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रिजल्ट को घोषित नहीं किया गया है बल्कि सीबीएसई ने 10वीं की तरह स्कूलों को परिणाम भेजा है।
विस्तार से जानें: CBSE Class 12th Term 1 Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई क्लास 12 टर्म 1 परीक्षा के रिजल्ट
Sarkari Naukri 2022: इन 36 पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी भर्ती की मदद से कुल मिलाकर 36 पद पर योग्य उम्मीदवार का चयन होगा। यूपीएससी भर्ती की मदद से चयन हुए उम्मीदवार को फोटोग्राफिक अधिकारी, सहायक संपादक (तेलुगु), तकनीकी अधिकारी, वैज्ञानिक 'बी' (टॉक्सिकोलॉजी), ड्रिलर-इन-चार्ज, खान सुरक्षा उप निदेशक (मैकेनिकल) जैसे पदों पर नियुक्ति होगी।
Sarkari Job 2022: UPSC ने PCS मेन परीक्षा एडमिट कार्ड किए जारी
यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस) परीक्षा 2021 की ओर से मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।
ESIC Bharti 2022: ईएसआईसी भर्ती के लिए करें आवेदन
ईएसआईसी यानी एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) की ओर से सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (SSO) पद भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 तक आधिकारिक तौर पर वेबसाइट esic.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
Sarkari Job 2022: एनटीपीसी भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
एनटीपीसी भर्ती को लेकर सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर वेबसाइट ntpc.co.in पर 16 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके अतिरिक्त सामान्य, आर्थिक तौर पर भी कमजोर व अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार 300 रुपये आवेदन फीस जमा कर सकते हैं।
NTPC भर्ती के लिए ये है जरूरी योग्यता
एनटीपीसी की ओर से मेडिकल अफसर सहित अन्य कई पद की भर्ती को लेकर उम्मीदवार आयु 37 साल से ज्यादा ना हो। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूशन संबंधी विषय को लेकर MBBS या MD / DNB की डिग्री होना चाहिए।
NTPC Bharti 2022: इन पोस्ट पर होनी है भर्ती
एनटीपीसी बोर्ड की ओर से भर्ती की प्रक्रिया की मदद से जनरल ड्यूटी मेडिकल अफिसर के 60 पद, ऑर्थोपेडिक्स के 5 पद, पेडियाट्रिशियन के 9 पद, पैथोलॉजिस्ट के 8 पद, रेडियोलॉजिस्ट के 8 पद और ईएनटी के 2 पद खाली हैं और इन्हीं पर भर्ती की जानी है।

