RRB जल्द जारी कर सकता है NTPC परीक्षा के परिणाम
RRB NTPC Result 2021, RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारों को आआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। तब तक जानते हैं सिलेबस आदि से संबंधित जानकारी
लवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारों को आआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। आइये जानते हैं कि कब आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड और आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जारी हो सकता है। दूसरी ओर रेलवे सीएलडब्ल्यू अपरेंटिस की भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है।
RRB NTPC RESULT 2021 LIVE: Check latest update
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। यही नहीं, आप रिजल्ट दो जगहों से देख पाएंगे - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RRB Group D Exam 2021: परीक्षा डेट को लेकर बढ़ी छात्रों की चिंता
रेलवे भर्ती बोर्ड: समूह डी की अपेक्षित तिथियां
| विभाग | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| परीक्षा | समूह डी |
| परीक्षा तिथियां | उपलब्ध नहीं हैं |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) |
| अपेक्षित तिथियां | दिसंबर 2021 |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
कट ऑफ के बाद सीबीटी -2 के लिए होंगे क्वालिफाई
रेलवे भर्ती बोर्ड रिजल्ट सितम्बर 2021 में जारी करने वाली थी। मगर अभी तक इसके घोषित न किए जाने से उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इसे रिलीज कर दिया जाएगा। कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीबीटी -2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य होंगे। इसके लिए तारीखों की घोषणा CBT-1 के रिजल्ट की तिथि के एक महीने बाद की जाएगी।
सूची में नाम आने वाले उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्ट
RRB NTPC के रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर या नाम परिणाम सूची में होगा, उन्हें आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बोर्ड की ओर से आरआरबी स्कोर कार्ड और श्रेणी-वार कट-ऑफ सूची भी अपलोड की जाएगी। बता दें कि ये भर्तियां सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, गुड्स गार्ड के पदों के लिए हैं।
लॉग इन के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
RRB NTPC का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। इस दौरान आपको अपनी जन्म तिथि समेत अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटगरी (NTPC) के पदों के लिए परिणामों की जल्द ही घोषणा कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट किस दिन जारी किया जाएगा, इसे लेकर अभी बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इसलिए कभी भी आ सकता है आरआरबी एनटीपीसी 2021 को लेकर अपडेट
आरआरबी एनटीपीसी 2021 रिजल्ट कभी भी आ सकता है, हालांकि तारीख अभी निश्चित नहीं है, लेकिन ऐसे कयास इसलिए लगाये जा रहे हैं, क्योंकि आंसर की आए काफी समय हो चुका है और आवेदकों को 18 से 23 अगस्त के बीच में आब्जेक्शन का मौका दिया गया था। अब बारी रिजल्ट की है। जैसे ही घोषणा होगी, आपको आधिकारिक वेबसाइट के साथ हमारे ब्लॉग पर भी जानकारी दी जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी 2021 — क्या कोई अपडेट आया?
आरआरबी एनटीपीसी 2021 उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं और इस विश्व के सबसे बड़े सरकारी विभाग के साथ काम करने का जुनून रखते हैं। जिन लोगों ने एनटीपीसी परीक्षा दी है जल्द ही उनमें से सफल लोगों की जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन छात्र लगातार रेलवे मिनिस्टर से इस बारे में ट्वीट कर अपडेट मांग रहे हैं।
एनटीपीसी का मतलब जानें
एनटीपीसी का मतलब यहां नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी से है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन कराया था। इस संबंध में 28 फरवरी को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ था। परीक्षा तिथियों की बात करें तो 28 दिसंबर 2020 से लेकर 31 जुलाई 2021 तक कुल 7 चरणों में परीक्षा का आयोजन किया था।
रिजल्ट के दिन रजिस्ट्रेशन नंबर रखें साथ
RRB NTPC Result 2021 कभी भी आ सकता है। परिणाम आते ही विद्यार्थियों का हुजूम टूट पड़ेगा, लेकिन ऐसी जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन नंबर व क्रेडिंशियल साथ रखना न भूल जाइएगा। उम्मीदवारों का सुझाव दिया जाता है कि रिजल्ट के लिए अपने पास क्रेडिंशियल इंफॉर्मेशन रखें।
आरआरसी ग्रुप डी और आरआरबी ग्रुप डी को लेकर न हों कंफ्यूज
आवेदन पत्र भरने के दो साल बाद, रेलवे ग्रुप डी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार अभी भी परीक्षा तिथियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस परीक्षा को आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा या आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय रेलवे में ग्रुप डी पदों में कुल 103769 रिक्तियां रेलवे भर्ती प्रकोष्ठों द्वारा भरी जाएंगी
देखें कैसे भरे जाएंगे रेलवे में 1 लाख से ज्यादा पद
भारतीय रेलवे में ग्रुप डी पदों में कुल 103769 रिक्तियां रेलवे भर्ती सेल या आरआरसी द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से भरी जाएंगी।
इन पदों पर होगा सेलेक्शन: आरआरबी एनटीपीसी
इन पदों पर होगा सेलेक्शन: RRB NTPC परीक्षा का रिजल्ट आते ही विभिन्न क्षेत्रों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टिकट क्लर्क, ट्रैफिक सहायक, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि के 35200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: देखें परीक्षा के बारे में
आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब सवा करोड़ लोगों ने अप्लाई किया था, यही कारण है उम्मीदवार बड़ी संख्या में रिजल्ट के इंतजार में हैं, लेकिन अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 - क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी होगी जारी: RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। यही नहीं, आप रिजल्ट दो जगहों से देख पाएंगे - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC Result 2021 Date: एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम जल्द
RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Date: Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB NTPC CBT 1 Result 2021 की घोषणा कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी सीबीटी 1 में भाग लिया था, वे rrbcdg.gov.in पर नजर बनाए रखें।
आरआरबी एनटीपीसी 2021 के लिए अपेक्षित कट-ऑफ
RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Date जल्द ही RRB NTPC CBT 1 Result 2021 की घोषणा कर सकता है। इस विषय पर आंसर-की अगस्त, 2021 में जारी की जा चुकी है, ऐसे में परिणाम कभी भी आने की उम्मीद है। खैर, कटऑफ की बात करें, तो इस बार सामान्उ वर्ग के लिए 75 प्रतिशत के आसपास कटऑफ रहने की उम्मीद है। जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में भाग लिया था, वे rrb official website पर नजर बनाए रखें।
यहां से देख सकेंगे आरआरबी एनटीपीसी परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा आयोजित की। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सीबीटी -1 के सभी 7 चरणों के लिए अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर मेरिट सूची जारी करेगा। परीक्षा।
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के पदों की जानकारी देखें
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के पदों जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर, टाइम कीपर सहित कुल 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 का लेकर अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी और परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नहीं हुई क्योंकि आरआरबी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप नहीं दे सके।
ग्रुप डी - जल्द आने वाला है ग्रुप डी को लेकर अपडेट
आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जो 1 लाख से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, उससे जुड़ी आवेदन प्रक्रिया 2019 में पूरी की जा चुकी है। चूंकि अब कोरोना की रफ्तार में कमी आ रही है और आवेदन प्रक्रिया पूरे हुए दो साल हो चुके हैं ऐसे में अब उम्मीद की जा सकती है कि कभी कभी आरआरबी ग्रुप डी को लेकर एडमिट कार्ड की जानकारी आ सकती है।
जानिए कितने पदों के लिए निकाली गई भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)जल्द ही CBT 1 की तारीख घोषित करेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है। ग्रुप डी के इस एग्जाम के लिए लगभग 2.5 करोड़ कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। परीक्षा ऑनलाइन होगी।
ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
रेलवे के ग्रुप डी परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
पेपर में होगी नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह ऑनलाइन होगी। पेपर 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
10वीं और 12वीं की साइंस की किताबें आएंगी काम
रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में जनरल साइंस से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। इसमें CBSE कक्षा 10 और 12वीं के विज्ञान की किताबें काम आ सकती है। आप चाहे तो NCERT की पाठ्यपुस्तकों से भी तैयारी कर सकते हैं। इस सेक्शन में करीब 25 सवाल आएंगे।
रीजनिंग से जुड़े सवालों से परखेंगे मानसिक क्षमता
रेलवे के ग्रुप डी एग्जाम के लिए जीके और करेंट अफेयर्स के अलावा रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसके जरिए उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। ये करीब 30 सवाल होंगे। इसमें खरा उतरने के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही लॉजिक और लॉजिक-डिमांडिंग पज़ल्स और गेम्स को हल करके अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना चाहिए।
GK और करेंट अफेयर्स के होंगे 20 सवाल
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के एग्जाम में सबसे ज्यादा GK और करेंट अफेयर्स पर आधारित करीब 20 सवाल होंगे। इसमें बेहतर अंक लाने के लिए अखबार को रोजाना पढ़ने की आदत डालें। साथ ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर नज़र रखें। अपने अनुभागीय स्कोर को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के GK क्विज़ को हल करने का प्रयास करें।
आरआरबी ग्रुप डी: सिलैबस के बारें में जरूर जान लें
गणित
जनरल इंटेलीजेंस
रीजनिंग
सामान्य विज्ञान और
सामान्य जागरुकता
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के दौरान हॉल में रखें ये सावधानी
ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा हॉल में आपको कोविड 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी होगा। RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की चर्चा भी जोरो पर है।
आरआरबी ग्रुप डी: जानें कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बारे में
जनरल साइंस के लिए 25 अंक
मैथ्स के लिए 25 अंक
जनरल इंटेलीजेंटस और रीजनिंग के लिए 30 अंक
जनरल अवेयरनेट और करेंट अफेयर्स के लिए 20 अंक
और कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019-21 में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो) के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को पास करना होगा।
रेलवे सीएलडब्ल्यू अपरेंटिस की भर्ती
रेलवे में सीएलडब्ल्यू अपरेंटिस की भर्ती आई है और इसके लिए जो उम्मीदवार आवेदक हैं, वह चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर clw.indianrailways.gov.in पर आवेदन करें। सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि पोर्टल में अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ apprenticeshipindia.org पर पंजीकृत किया जाना आवश्यक है।
RRB NTPC CBT 1 Result
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। उम्मीदवार रिजल्ट दो जगहों से देख पाएंगे - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
जान लें RRB ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न
यह परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी। आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषय के अंदर कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर एक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
उत्तर रेलवे में भी भर्ती, करें आवेदन
आरआरसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - www.rrcnr.org पर कुल 3093 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 20 अक्टूबर 2021 तक उत्तर रेलवे भर्ती के लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती सेल ने उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार पात्र हैं।
आरआरबी एनटीपीसी: इन दो साइट से देख पाएंगे रिजल्ट
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। यही नहीं, आप रिजल्ट दो जगहों से देख पाएंगे - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड स्टेप (How to Download RRB Admit Card Steps)
1. सभी उम्मीदवारों को आरआरबी / आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड का लिंक देखें।
3. अब लिंक पर क्लिक करें और पेज को ओपन करें।
4. लॉगिन के सभी उपलब्ध विवरण जैसे पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) आदि भरें।
5. इसके बाद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
6. इसके बाद आरआरसी ग्रुप डी हॉल टिकट 2021 सरकारी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
यूजर आईडी और पासवर्ड जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं।

