RRB NTPC Result: जानिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड कब तक जारी कर सकता है एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट
RRB NTPC Result 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी परीक्षा और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में संबंधित हर अपडेट पाने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहिए। यहां ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड व एनटीपीसी रिजल्ट के साथ साथ रेलवे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट मौजूद हैं।
RRB NTPC Result 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी परीक्षा और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में संबंधित हर अपडेट पाने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहिए। यहां ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड व एनटीपीसी रिजल्ट के साथ साथ रेलवे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट मौजूद हैं। इसलिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए, यहां आपको हर महत्वपूर्ण नौकरी व अपडेट की जानकारी मिलेगी।
RRB ग्रुप D के लिए कुल इतने खाली पद
RRB ग्रुप D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था और इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। प्रक्रिया को पूरा होने में कोविड-19 के चलते कुछ देरी का सामना करना पड़ा है।
गणित के टॉपिक
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से BODMAS, LCM-HCF, नंबर सिस्टम, परसेंटेज, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट एंड लॉस जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे जाएंगे।
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग टॉपिक
आरआरबी की इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, डाटा सफिशिएंसी, रिलेशनशिप टॉपिक्स से सवाल पूछे जाते हैं। यहां आप इससे जुड़े टॉपिक्स के बारे में देखकर जान और पढ़ सकते हैं।
RRB ग्रुप D परीक्षा के चरण
आरआरबी ग्रुप डी से संबंधित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार रखता है।
RRB ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न
सभी विषयों से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय होगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा करीब 15 भाषाओं में आयोजित होगी।
RRB की ग्रुप D परीक्षा के लिए विषय
RRB ग्रुप D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग जैसे विषयों के अलावा जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से भी सवाल पूछे जाते हैं। नीचे देखें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स।
RRB ग्रुप डी परीक्षा के चरण
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) और मेडिकल परीक्षा शामिल है। एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित है।
रोल नंबर रखें साथ
RRB NTPC Result 2021 देखने के लिए छात्र रोल नंबर और पासवर्ड अपने पास जरूर रखें। संभावना है कि बोर्ड सभी सातों फेज में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। अभ्यर्थी वेबसाइट rrbcdg.gov.in से चेक कर सकेंगे रिजल्ट।
आरआरबी एनटीपीसी: देखें कितनों का होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 35,208 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा और एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
केवल इन्हें ही जारी किया जाएगा एडमिड कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हो सकती है multi-stage
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में multi-stage selection process शामिल था, सात चरणों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब संभावना है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा भी multi-stage में आयोजित की जा सकती है, क्योंकि इसमें 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।
पास होने के इन स्टेप्स को करना होगा पूरा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती है। परीक्षा में प्रथम चरण सीबीटी का आयोजन किया जा चुका है जबकि अब सीबीटी 2 का आयोजन किया जाना है, फेज 2 सीबीटी के बाद टाइपिंग कौशल परीक्षा / कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (कुछ पदों पर) और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
28 फरवरी, 2019 को जारी हुआ था नोटिफिकेशन
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। सीबीटी 1 रिजल्ट आते ही सीबीटी 2 के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सीबीटी 1 के इंतजार के साथ साथ सीबीटी 2 की तैयारियां बनाएं रखें।
चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड सीबीटी परीक्षा के चार दिन पहले ही जारी हो सकते हैं। परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इसके साथ सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक एक्टिवेट हो जाएगा।
नवंबर में जारी हो सकता है रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट और आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। अक्टूबर महीना खत्म होने को है और अभी तक इन दोनों के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर महीने में आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट और आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं।
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस के टॉपिक्स
आरआरबी परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस में करंट अफेयर्स, साइंस और टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स, कल्चर, पर्सनालिटी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा से पहले जारी होगा RRB की ओर से ट्रैवल पास
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक का लिंक एक्टिवेट होगा।
आरआरबी ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों का वेतन
सातवें वेतन आयोग के अनुसार RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वेतन दिया जाएगा और चयन किए गए लोगों को 18000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा। सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए गणित के टॉपिक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स यानी गणित विषय से BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, नंबर सिस्टम, परसेंटेज, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस जैसे टॉपिक्स से सवाल किए जाएंगे।
सातवें वेतन आयोग के साथ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी से जुड़ी यह भर्ती सातवे वेतन आयोग सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन के लिए आयोजित होती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे आरआरबी द्वारा रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आयोजित किया जाता है।
आरआरबी ग्रुप डी के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
हाल में जारी की गई ताजा अधिसूचना के अनुसार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन व एसी मैकेनिक समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और उम्मीदवार भर्ती के लिए 05 नवंबर, 2021 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
इन राज्यों में होगी RRB Group D की परीक्षा
गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में RRB Group D परीक्षा के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
पश्चिम मध्य रेलवे पद खाली
पश्चिम मध्य रेलवे में आरआरसी-डब्ल्यूसीआर द्वारा 2,226 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर, 2021 से शुरू कर दी गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2021 है। आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार wcr.indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीपीसी रिजल्ट देखने के लिए चाहिए दो चीजें
उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एनटीपीसी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए आरआरबी एनटीपीसी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
जोन वाइज सीबीटी 1 कट ऑफ जल्द होगी जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 जोन वाइज सीबीटी 1 कट ऑफ, मेरिट सूची जल्द ही www.rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा को 7 चरणों में हुई थी। यह 28 दिसंबर 2020 को शुरू हुई और 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी।
आरआरबी एनटीपीसी: जान लें सेलेक्शन मेथड के बारे में
जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019-21 में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो) के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को पास करना होगा।
क्षेत्रवार जारी होगी मेरिट लिस्ट
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी: परीक्षा हॉल में रखनी होगी सावधानी
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की चर्चा भी जोरो पर है। बता दें, ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा हॉल में आपको कोविड 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी होगा।
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा गुजरात, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
RRB Group D: एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी जरूर पढ़ें
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर कभी भी एडमिट कार्ड जारी हो सकता है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही पर उस मौजूद जानकारी को पढ़ना न भूलें, क्योंकि उस पर महामारी को लेकर सावधानियां व दिशा निर्देश हो सकते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा।
RRB Ntpc Result: देखें कहां कहां से देख सकेंगे रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा क्षेत्रवार यानी रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।
आरआरबी ग्रुप डी: 2019 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी द्वारा 2019 में जारी किया गया था। जारी नोटिफिकेशन के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए CBT 1 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोविड 19 नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
RRB Group D Exam: देखें कब आ सकता है आरआरबी ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी से जुड़े अपडेट के लिए छात्रों में काफी बेसब्री है, बता दें एडमिट कार्ड में हो रही देरी का कारण कोरोना महामारी है। इस माहौल की वजह से कई परीक्षाएं स्थगित हुई, कई की तारीख बदली गई और कई परीक्षाओं की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। ऐसे में बता दें, जैसे जैसे देश में स्थिति बेहतर होती जाएगी वैसे वैसे Group D Exam को लेकर प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।

