Sarkari Naukri: सरकारी विभागों में काम करने का बेहतरीन मौका, हाथ से जाने ना दें यह अवसर
सरकारी नौकरी सीधी भर्ती 2021 से जुड़ी सभी अपडेट यहां देखें। यहां sarkari naukri के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी सभी जरूरी खबरों को कवर किया जाएगा। यदि आप भी सोच रहे हैं कि सरकारी नौकरी कैसे मिले? तो सरकारी नौकरी की भर्ती से जुड़े ताजा समाचार यहां देखते रहें। नए साल से पहले sarkari naukri 2021 के प्रोसेस पर जोर दिया जा रहा है और भर्ती प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
latest sarkari jobs की बात करें, कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 3800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। Sarkari Result के तहत, BPSSC SI Exam Answer key, SSC GD Constable Final answer key आदि लाइन में लगे हैं। सरकारी एग्जाम मेंं, ssc cgl notification आ चुका है, साथ ही यूपीएससी की तरफ से भी नए अपडेट्स आ रहे हैं। आज DSSSB Exam Calendar जारी कर दिया है।
Sarkari Naukri Notification: Check Govt Jobs Answer Key, Admit Card, Result Update here
एजुकेशन सेक्टर की बात करें तो CBSE Term 1 Exam Result बहुत जल्द आने वाला है। इधर सरकारी वैकेंसी में MP Police Constable admit card जारी होने वाला है RSMSSB-Village-Development-Officer-exam आंसर की भी जारी होने जा रही है। इसके अलावा JEE Main 2022, UP Police SI Result, Cut-off से जुड़े अपडेट भी आने जा रहे हैं।
SSC GD Constable Cut-off | SSC MTS Tier 1 Cut-Off | UP Police SI Cut-off 2021
Sarkari Naukari Updates: क्या है यूकेएसएसएससी के लिए आवेदन शुल्क और उम्र सीमा
यूकेएसएसएससी यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर श्रेणी के पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 76 सीटों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18/21 साल से लेकर 42 साल होना चाहिए।
Sarkari Naukari Live Updates: यूपी एनएचएम में निकली बंपर भर्ती
हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उत्तर प्रदेश में लैब टेक्नीशियन, सीनियर लैब टेक्नीशियन, एसटीएस और एसटीएलएस के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 2,980 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता अत्यधिक 40 उम्र तय की गई है।
Sarkari Naukari News: NHM में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश में एनएचएम की परीक्षा के तहत 2,980 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अप्लाई करें।
Sarkari Naukari Live Updates: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तकरीबन 3 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। यूपी एनएचएम के लिए 2,980 पदों पर भर्ती की जाएगी।
NMDC ने निकाली भर्ती
NMDC ने विभिन्न ट्रेडों में ग्रेजुएट/ तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NMDC की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 20 जनवरी 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकाली भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 273 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें 197 पदों पर मोटर वाहन उप निरीक्षक और 76 पदों पर APRO की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 31 दिसंबर रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
हिंदी ट्रांसलेटर की निकली जॉब
मुख्यालय दक्षिणी कमान पुणे ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 97 खाली पदों को भरा जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ambala.cantt.gov.in के जरिए 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
BECIL ने निकाली भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने देश भर के रीजनल ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट becilregistration.com पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2022 तक है।
ONGC ने निकाली वैकेंसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने एचआर एग्जीक्यूटिव और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर आवेदन भेज सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2022 है।
रीट परीक्षा से होगी शिक्षकों की भर्ती
राजस्थान में साल 2022 में 20,000 शिक्षकों की भर्तियां की जाएगी। य भर्ती रीट परीक्षा के जरिए की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की है। रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 14 मई 2022 और 15 मई 2022 को किया जाएगा। इस सिलसिले में सीएम आवास पर शिक्षा विभाग की बैठक बुलाई गई थी।
आरसीसीसी ट्रेनिंग की लिस्ट हुई जारी
रिकॉर्डर्स सर्टिफिकेट क्लास कोर्स, आरसीसीसी ट्रेनिंग असम एडमिशन 2022 लिस्ट असम सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए कुल 1039 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ऐसे में उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sonitpur.gov.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती
केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। आप आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख एवं आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 365 है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2022 तक है।
Sarkari Naukari News: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह साझा किया है कि टैक्स असिस्टेंट के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयकर विभाग में कुल 7 पदों पर भर्ती होने वाली है जिसमें से 5 पद टैक्स असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं 2 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं।
Sarkari Naukari Updates: कितनी होगी IMA के चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
हाल ही में इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुकमेकर, ड्राइवर, कुक और एलडीसी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपए तक महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए महीने का वेतन 18,000 रुपए से 56,900 रुपए तय किया गया है।
Sarkari Naukari News: आईएमए में निकली भर्ती
इंडियन मिलिट्री एकेडमी ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह साझा किया था कि इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 जनवरी 2022 है।
Sarkari Naukari Updates: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती
हाल ही में यह खबर आई है कि आयकर विभाग केरल ने विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट केरल में काम करने की इच्छुक हैं वह 31 दिसंबर 2021 से पहले आवेदन करें। वही उत्तर पूर्वी राज्य, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukari Updates: पुलिस विभाग में निकली भर्ती
उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह साझा किया है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल और फायरमैन की पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 3 जनवरी 2022 है।
Sarkari Naukari Live Updates: ईस्ट कोस्ट रेलवे में बंपर भर्ती
हाल ही में ईस्ट कोस्ट रेलवे ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। फार्मासिस्ट के दो पद, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के चार पद, हॉस्पिटल अटेंडेंट के चार पद और हाउसकीपिंग असिस्टेंट के चार पदों पर भर्ती होने वाली है। जो युवा फार्मासिस्ट के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी उम्र 20 से 35 साल होनी चाहिए। वहीं, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए।
Sarkari Naukari News: भेल में इंजीनियर के लिए शैक्षणिक योग्यता
हाल ही में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इंजीनियर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 4 वर्ष सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री तय की गई है। इसके साथ अगर किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री है तो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं।
Sarkari Naukari Updates: भेल में काम करने का शानदार मौका
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में काम करने का सुनहरा अवसर युवा अपने हाथ से जाने ना दें। भेल अनुभवी इंजीनियरों और सुपरवाइजर को की तलाश में है। इंजीनियर (एफटीए-सिविल) और सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसकी जानकारी आप अधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukari Updates: सैनिक स्कूल में निकली भर्ती
हाल ही में खबर आई है कि सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में काउंसिल जनरल एंप्लाइज और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। हाल ही में यह अधिसूचना जारी हुई थी। इन पदों पर काम करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए http://www.sainikschoolambikapur.org.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Sarkari Naukari Live: ईस्ट कोस्ट रेलवे में निकली बंपर भर्ती
हाल ही में खबर आई है कि ईस्ट कोस्ट रेलवे ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। ईस्ट कोस्ट रेलवे नर्सिंग सुपरीटेंडेंट और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार उम्मीदवार आवेदन भेजें।
Sarkar Naukari News: ESIC भर्ती 2021
एम्पलॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने हाल ही में स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में काम करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 से शुरू होगी और आवेदन करने के अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है।
Sarkari Naukari Live Updates: बिहार पोस्टल सर्किल में निकली बंपर भर्ती
हाल ही में खबर आई है कि बिहार पोस्टल सर्कल में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन भर्ती पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 31 दिसंबर 2021 से पहले इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में शिक्षकों के लिए निकाली गई भर्ती
हाल ही में यह खबर आई है कि बिहार राज्य में शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 90762 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
Sarkari Results 2021 - निफ्ट भर्ती 2022
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, निफ्ट भर्ती 2022 अधिसूचना 190 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए अनुबंध के आधार पर जारी की गई है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। रिक्तियों के इच्छुक उम्मीदवार निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Results - नीट यूजी काउंसलिंग अपडेट
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 सूची आज, 31 दिसंबर, 2021 को चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दस्तावेज़ सत्यापन की तारीख 3 जनवरी, 2022 है। काउंसलिंग के बारे में अधिक जानकारी अब राजस्थान नीट काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट rajneetug2021.com पर उपलब्ध है।
Sarkari results - कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट
कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट (CAT 2021 रिजल्ट) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। केंद्र-आधारित ऑनलाइन मोड में 28 नवंबर को कैट 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जल्द ही iimcat.ac.in पर अपना कैट परिणाम देख सकेंगे। कैट 2021 के प्रशासन निकाय ने अभी तक कैट परिणाम तिथि 2021 की पुष्टि नहीं की है। कैट का आयोजन देश भर में भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Sarkari Results Live - भारतीय सेना आर्टिलरी भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
भारतीय सेना आर्टिलरी भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
| Name of the event | Date |
| Last date to fill up the application | January 22, 2022 |
| The date of the recruitment exam | To be announced soon |
Sarkari Result Live Update - भारतीय सेना आर्टिलरी भर्ती 2022
भारतीय सेना आर्टिलरी भर्ती 2022 अधिसूचना भारतीय सेना आर्टिलरी सेंटर, नासिक द्वारा जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 107 एलडीसी, कुक, फायरमैन और इसी तरह के अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी, 2022 है।
CBSE Term 1 board exam result - सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से समाप्त हो गई है। प्रमुख पेपर के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और छोटे पेपर की परीक्षा आज समाप्त हुई है। बोर्ड द्वारा जल्द ही परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के परिणाम एक ही दिन या अलग-अलग दिनों में घोषित कर सकता है।
Sarkari Results update - 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सीटे बढ़ाई गईं
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मंगलवार को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 4 और रिक्तियों को जोड़ने की घोषणा की, जिससे कुल रिक्तियां 798 हो गईं। इस बीच, बीपीएससी परीक्षा के प्रारंभिक चरण की घोषणा की जानी बाकी है।
sarkari results live - आरसीसीसी ट्रेनिंग असम एडमिशन 2022 लिस्ट
Recorders Certificate Class Course, RCCC Training Assam Admission 2022 list असम सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए कुल 1039 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सोनितपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट sonitpur.gov.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
sarkari results-उत्तराखंड में 1500 से ज्यादा पदों पर नौकरी
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने कांस्टेबल (पुरुष) और फायरमैन (पुरुष / महिला) के 1521 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए sssc.uk.gov.in पर 16 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results 2021- JSSC JDLCCE 2021 अधिसूचना जारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JSSC JDLCCE 2021 अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की आधिकारिक साइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 23 जनवरी, 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Results Live - मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने जारी किया नया नोटिस
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NRI का दावा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार जो अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय से एनआरआई में परिवर्तित करना चाहते हैं, उन्हें 2 जनवरी के भीतर दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है।
Sarkari Results - एमपीपीईबी एडमिट कार्ड 2020 जारी
Madhya Pradesh Professional Examination Board, MPPEB Admit Card 2020 जीडी और रेडियो कांस्टेबल पदों के लिए जारी किया गया है। लिखित परीक्षा 8 जनवरी, 2022 को ऑफ़लाइन आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri - CGBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CGBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE 10th, 12th Board Exam 2022) की तारीखें जारी कर दी गई हैं। कक्षा 12 और कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 और 3 मार्च, 2022 से शुरू होंगी। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
Sarkari Jobs Notification - सीजीएल परीक्षा से जुड़ा नया नोटिफिफेशन जारी
Sarkari Results - एनईईटी काउंसलिंग 2021 पंजीकरण शुरू
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा महाराष्ट्र एनईईटी काउंसलिंग 2021 पंजीकरण (Maharashtra NEET Counselling 2021 registration) प्रक्रिया आज, 30 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया से परिचित कराने में मदद करने के लिए सेल ने सूचना बुलेटिन भी जारी किया है। जिन छात्रों के पास वैध NEET 2021 स्कोर है, वे काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी cetcell.mahacet.org पर प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Result - FMGE दिसंबर परिणाम 2021 जारी
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा, FMGE दिसंबर परिणाम 2021 (Foreign Medical Graduate Examination, FMGE December Result 2021), राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, NBE द्वारा घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने अब संयुक्त परिणाम घोषित किया है; हालांकि, छात्र 5 जनवरी, 2022 से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अब संयुक्त परिणाम फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जा सकते हैं।
NHPC में नौकरी
National Hydroelectric Power Corporation (NHPC) में विभिन्न पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, ऑनलाइन आवेदन 21 दिसंबर, 2021 से शुरू हो गया है।
CGPSC भर्ती के लिए योग्यता
CGPSC के पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग की डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र सीमा 25 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से होगी और कैंडिडेटेस छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं और अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा (CGPSC) के इन पदों पर वैकेंसी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्लेसमेंट ऑफिसर के खाली पदों की संख्या 38 है और एक पद प्राचार्य का भी है। इसके अलावा 10 वैकेंसी बैकलॉग / कैरीफॉरवर्ड के लिए निकली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली भर्तियां
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती के तहत प्लेसमेंट अफसर सहित कई खाली पदों को भरा जाना है। खाली पदों की संख्या 49 रखी गई है और आवेदन की प्रक्रिया 28 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 26 जनवरी 2022 है।
सीमा सुरक्षा बल (BSF Recruitment 2021) के लिए ऐसे होगा चयन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में निकली भर्तियों का चयन फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होना है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
BSF Recruitment 2021: जानिए सीमा सुरक्षा बल भर्तियों का आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। जबकि एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन व महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
BSF के लिए आवेदन के स्टेप्स
1- बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
2- Current Recruitment Openings पर क्लिक करें।
3- BSF Group-C Engineer’s Recruitment पर क्लिक करें।
4- Apply Here पर क्लिक करें।
5- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
BSF Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल में निकली भर्तियां
सीमा सुरक्षा बल / बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में शामिल होने की इच्छा करने वाले युवाओं के लिए मौका है। ग्रुप सी पदों पर वैकेंसी है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि आज यानी 29 दिसंबर 2021 को आवेदन की अंतिम तारीख है। रिक्त पदों की संख्या 72 है और आवेदन की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
ESIC भर्ती के लिए योग्यता
ESIC के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी 2022 तक 35 साल से अधिक ना हो। हालांकि, सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एमबीबीएस डिग्री भी होनी चाहिए।
ESIC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताई ESIC भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए तक का आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए जमा करने होंगे।
ESIC रिक्तियों का विवरण
ESIC भर्ती प्रक्रिया की मदद से इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 1120 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का वेतन प्राप्त होगा।
Sarkari Results - आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, इस वेबसाइट से करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार, जो सीजीएल 2021 आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, अब आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri - स्कूल बंद होने की संभावना तेज
पश्चिम बंगाल के स्कूल और कॉलेज बंद होने की संभावना है क्योंकि कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समग्र स्थिति की समीक्षा करने का आदेश दिया है और अधिकारियों से निवारक उपाय करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही बनी तो राज्य के स्कूल और कॉलेज कुछ समय के लिए बंद कर दिए जाएं।
Sarkari Result - वन सेवा में फॉरेस्ट रेंजर बनने का मौका
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने असम वन सेवा में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से पर्यावरण और वन विभाग के अंतर्गत नौकरी करने का मौका मिलेगा। रिक्त पदों की संख्या 50 है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022 है।
Sarkari Results - गुजरात मेट्रो में करियर बनाने का शानदार मौका
इच्छुक युवा गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (GMRCL) में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर इत्यादि पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। आवेदन करने के लिए 21 जनवरी 2022 अंतिम तिथि है। रिक्त पदों की संख्या 118 है।
Sarkari Results live - इंजीनियरिंग सेवा (एमएआईएन) परीक्षा, 2021 के लिए विज्ञापन जारी
UPSC ENGINEERING SERVICES (DAF) 2021 Online Form 2022 - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा (एमएआईएन) परीक्षा, 2021 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की लिखित प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार 27 दिसंबर 2021 से 07 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs - 900 पदों पर मौका
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - mpsc.gov.in पर 900 उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक और अन्य पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live Today - परीक्षा पे चर्चा 2022
परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण मंगलवार, 28 दिसंबर, 2021 से शुरू हो गए हैं। पीएम मोदी ने 26 दिसंबर को घोषणा की कि वह वार्षिक परीक्षा से पहले अगले साल परीक्षा पे चर्चा आयोजित करेंगे। यह कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए होगा। पीएम मोदी ने रविवार, 26 दिसंबर, 2021 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए परीक्षा पे चर्चा के इस संस्करण की घोषणा की। मासिक रेडियो कार्यक्रम, पीएम मोदी ने कहा कि इस बार शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri Live - पाठ्यपुस्तकों का बोझ होगा कम
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, एनसीईआरटी ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सभी कक्षाओं की स्कूली पाठ्यपुस्तकों को कम किया जाएगा। यह निर्णय भारत में COVID-19 महामारी के कारण सीखने की प्रक्रिया में व्यवधान के कारण आया है। पूरे भारत में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़े हैं। मामलों में वृद्धि के कारण स्कूल बंद हो रहे हैं और ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं।
Sarkari Results latest news - DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB Exam Calendar 2022 संयुक्त परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। इसके तहत Junior Engineer (JE), Assistant Engineer (AE), PGT & Lecturer, TGT, Assistant Teacher, Legal Assistant, Section Officer, Lab Technician, Staff Nurse, Pharmacist, LDC, Stenographer, Drawing Teacher and Welfare Officers पदों पर आवेदन का मौका मिलेगा। उम्मीदवार जो DSSSB Exam Calendar 2022 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Results Live- जेईई मेन्स 2022
Joint Entrance Examination, JEE Mains 2022 इस साल फरवरी के बजाय मार्च से शुरू होने की संभावना है। 2021 की तरह, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA चार बार JEE Mains 2022 आयोजित करने की योजना बना रही है। हालांकि, इस साल के विपरीत, अगले साल की परीक्षाएं मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG 2022, NTA से मई या जून में आयोजित होने की उम्मीद है।
Sarkari Results - भारतीय वायु सेना
भारतीय वायु सेना 30 दिसंबर, 2021 को IAF AFCAT 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगी। जो उम्मीदवार Air Force Common Admission Test, AFCAT के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IAF AFCAT official site afcat.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 317 पदों को भरेगा।


