RRB NTPC Exam के परिणाम जल्द, Group D एडमिट कार्ड यदि डाउनलोड न हो
RRB NTPC Result, RRB Group D Admit Card 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आने वाली ग्रुप डी परीक्षा हो या एनटीपीसी एग्जाम का रिजल्ट, दोनों खबरों से जुड़े अपडेट आपको यहां मिलेंगे, यही नहीं, रेलवे की अन्य नौकरियों के बारे में हर जानकारी दी जाएगी।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Admit Card 2021: कई बार हम अहम जानकारियों से अवगत नहीं हो पाते हैं, ऐसे में हमें एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है, जहां से न सिर्फ नोटिफिकेशन व संबंधित अपडेट जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, परीक्षा की तिथि, इंटरव्यू शिड्यूल और रिजल्ट के बारे में भी हम तुरंत जान पाएं। इसलिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए, यहां आपको हर महत्वपूर्ण नौकरी से जुड़े नोटिफिकेशन व अपडेट की जानकारी मिलेगी।
यहां खासतौर पर RRB NTPC Result, RRB Group D से संबंधित खबरों को कवर किया जाता है। हालांकि रेलवे व आईआरसीटीसी की तरफ से हर वह जानकारी जो छात्रों तक पहुंचना जरूरी है, उसे भी कवर किया जाता है।
RRB NTPC Result 2021 Date: जानें कब घोषित हो सकते हैं एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा के परिणाम
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यदि डाउनलोड न हो तो क्या करें
पूरा अनुमान है कि आरआरबी ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी लोड आ जाएगा। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक काम करना बंद हो सकता है। ऐसे मामलों में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हड़बड़ाहट न करें बल्कि एक निश्चित समय के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रयास करें।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की होंगी दो कॉपी
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में दो भाग हो सकते हैं: उम्मीदवारों के लिए कॉपी और आरआरबी की कॉपी। आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र की उम्मीदवार की प्रति सत्यापन के समय पर्यवेक्षक यानी इंवेस्टीगेटर को दिखानी होगी। इस भाग में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण के बारे में जानकारी होती है जबकि आरआरबी कॉपी में परीक्षा स्लॉट जैसे विवरण शामिल हो सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी - ईमेल या एसएमएस से मिलेगी जानकारी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए बोर्ड प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल भी भेज सकता है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में एसएमएस और ईमेल प्राप्त हो सकेंगे, इसलिए सलाह दी जाती है कि समय समय पर ईमेल या एसएमएस चेक करते रहें।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ताजा अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी और परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जल्द ही अपडेट आने की संभावना है।
आरआरबी ग्रुप डी - एडमिट कार्ड एक्सेस करने का तरीका
उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी के तहत यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी - कब आएगी परीक्षा की तारीख
परीक्षा का शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से संभवता हफ्ता 10 दिन पहले जारी की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
इसलिए हो रही है परीक्षा तिथियों में देरी
कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है, नई तिथियों को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो देरी का मुख्य कारण कोरोना महामारी की वजह से बना माहौल है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। जैसे ही स्थिति अच्छे से नियंत्रित होगी वैसे ही परीक्षा तिथियों को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना है।
आरआरबी ग्रुप डी - जानें ट्रैवेल पास के बारे में
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021, शहर की सूचना पर्ची और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण निर्धारित परीक्षा तिथि से चार दिन (संभवता) पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी 2021 की नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। भारतीय रेलवे में लेवल-1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन के लिए 1,03,769 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है।
रेलवे भर्ती बोर्ड: जल्द आएगा ग्रुप डी एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। आप rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2021 - देखें आयु सीमा, आवेदन का तरीका और चयन प्रक्रिया
आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष
आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार 06 सितंबर से 05 अक्टूबर, 2021 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
SECR अपरेंटिस भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया: चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा।
SECR Recruitment 2021: रेलवे में 339 पदों पर मौका, 10वीं पास मौका न जाने दें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नागपुर डिवीजन में 339 ट्रेड अपरेंटिस वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
आरआरबी ग्रुप डी व एनटीपीसी रिजल्ट अपडेट
रेलवे 14 सितंबर 2021 को एमआई यानी Ministerial & Isolated Categories के तहत स्टेनोग्राफर और अन्य के पद के लिए स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर-की जारी कर चुका है। ऐसे में आरआरबी अन्य रिजल्ट व ग्रुप डी भर्ती से जुड़े अपडेट कभी भी जारी कर सकता है। बता दें, आरआरबी एमआई भर्ती 2020 के जरिये जूनियर अनुवादक / हिंदी स्टाफ और वेल्फेयर इंस्पेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट और अन्य श्रेणियों के 1663 रिक्त पदों को भरेगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अपडेट, परीक्षा चार चरणों में होगी आयोजित
परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबरों के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की सूचना दी जाएगी।
RRB Group D Admit Card 2021 जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर आपको Subject नाम का बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव फ्लैश हो जाएगा।
ग्रुप डी - इसलिए हो रही है परीक्षा तिथियों में देरी
कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है, नई तिथियों को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो देरी का मुख्य कारण कोरोना महामारी की वजह से बना माहौल है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। जैसे ही स्थिति अच्छे से नियंत्रित होगी वैसे ही परीक्षा तिथियों को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना है।
आरआबी ग्रुप डी: कब तक आ सकती है परीक्षा तिथि
Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती 2021 से जुड़ा अपडेट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लंबे समय से परीक्षा तिथियों को लेकर इंतजार में हैं। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। हालांकि, अभी तक सीबीटी 1 परीक्षा तिथियों को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन जैसे जैसे कोरोना महामारी से बने महौल में सुधार हो रहा है वैसे वैसे एडमिट कार्ड को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना बढ़ रही है।
RRC Recruitment 2021: देखें कौन कर सकता है आवेदन
10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
रेलवे भर्ती: 3000 से ज्यादा पदों पर विज्ञप्ति जारी
Railway Recruitment Cell द्वारा शॉर्ट नोटिस के अनुसार, उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अप्रेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
RRC Recruitment 2021: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास करें अप्लाई
रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे (RRC NR), नई दिल्ली ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी देखें कहां तक बढ़ी बात
आरआरबी ने अगस्त 2021 में एनटीपीसी परीक्षा 2020-21 की उत्तर कुंजी अपलोड कर थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का मौका दिया गया था। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा जो ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
आरआरबी एनटीपीसी 2020 परीक्षा अधिसूचना
आरआरबी एनटीपीसी 2019 भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2019 से 31 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी जबकि आधिकारिक तौर पर आरआरबी एनटीपीसी 2020 सीबीटी -1 28 दिसंबर 2020 से आयोजित की गई थी। सारी प्रक्रिया होने के बावजूद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी हफ्ते तक में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी के जरिये इन पदों पर होगी भर्ती
क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि
आरआरबी एनटीपीसी: रिजल्ट और फाइनर आंसर की आ सकते हैं एक साथ
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) के तहत पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी, जिसके लिए रिजल्ट के साथ ही फाइनर आंसर की भी जारी की जा सकती है।
आरआरबी ग्रुप डी: परीक्षा हॉल में इन बातों का रखें ध्यान
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ-साथ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की चर्चा भी जोरो पर है। बता दें, ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं, न कोई आधिकारिक सूचना आई है, लेकिन परीक्षा हॉल में आपको कोविड 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी है।
आरआरबी एनटीपीसी: जल्द आने वाली है फाइनल आंसर-की
आंसर-की पिछले महीने यानी अगस्त में जारी की जा चुकी है, जिन लोगों ने आब्जेक्शन किया था, वे जल्द ही फाइनल आंसर-की भी देख सकेंगे। इसके अलावा परिणाम को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में भाग लिया था, वे rrb official website पर नजर बनाए रखें। बहरहाल, एनटीपीसी रिजल्ट से जुड़े अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
RRB NTPC CBT 1 Result: जल्द आने वाले हैं एनटीपीसी परिणाम
Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB NTPC CBT 1 Result 2021 की घोषणा कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह परिणाम सितंबर माह में ही आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस संबंध में आंसर-की पिछले महीने यानी अगस्त में जारी की जा चुकी है, ऐसे में परिणाम को लेकर चर्चा जोरों पर है।
देखें लिखित परीक्षा के अलावा और कौन से होने हैं टेस्ट
ग्रुप डी के पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रेलवे इस एग्जाम के जरिए ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे- इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक इत्यादि पदों पर भर्ती करेगा।
आरआरबी एनटीपीसी: क्या है एनटीपीसी का फुलफॉर्म और नोटिफिकेशन तिथि
एनटीपीसी का मतलब यहां नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी से है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन कराया था। इस संबंध में 28 फरवरी को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ था। परीक्षा तिथियों की बात करें तो 28 दिसंबर 2020 से लेकर 31 जुलाई 2021 तक कुल 7 चरणों में परीक्षा का आयोजन किया था।
आरआरबी एनटीपीसी: रिजल्ट के समय रजिस्ट्रेशन नंबर रखें साथ
RRB NTPC Result 2021 आते ही विद्यार्थियों का हुजूम टूट पड़ेगा, लेकिन ऐसी जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन नंबर व क्रेडिंशियल साथ रखना न भूल जाइएगा। उम्मीदवारों का सुझाव दिया जाता है कि रिजल्ट के लिए अपने पास क्रेडिंशियल इंफॉर्मेशन रखें।
आरआरबी ग्रुप डी में हो सकता है अभी और इंतजार
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों को लेकर यदि आप इंतजार में हैं, तो यह जरूर पढें, यदि एनटीपीसी के दूसरे चरण की परीक्षा शुरू कर दी गई तो आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा तिथियों को लेकर और इंतजार करना पड़ सकता है।
RRB Group D Exam: देखें किन किन विषयों से आ सकते हैं प्रश्न
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले सीबीटी में उपस्थित होना आवश्यक है। सीबीटी 90 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे सेक्शन शामिल हो सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: कभी भी जारी हो सकता है परिणाम
आरआरबी ने 16 अगस्त को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम CEN 2021 01/2019 आंसर-की जारी कर दी थी। अब उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 CEN 01/2019 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो कभी भी जारी किया जा सकता है।
RRB Group D: इस तरह से होगा आवेदकों का चयन
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर अभी तिथियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उम्मीदवारों की भर्ती सीबीटी, पीईटी, दस्तावेजों की जांच और अंत में मेडिकल परीक्षण के बाद ही की जाएगी।
RRB Group D: इन पदों पर होगी भर्तियां
आरआरबी ग्रुप डी ने ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की थी।
RRB Group D: इस आधार पर किया जाएगा 1 लाख से ज्यादा भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर देशभर में 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाना है। हालांकि एग्जाम डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों का चयन सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल -1 के तहत किया जाएगा।
RRB Group D Exam: सीबीटी के बाद पीईटी में इतने लोग हो सकेंगे शामिल
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा: रिक्तियों की संख्या से तीन गुना ज्यादा लोगों को पीईटी में मौका दिए जाने की उम्मीद है। पीईटी से पहले सीबीटी परीक्षा देनी होगी, इसमें शॉर्टलिस्टिंग लोगों को ही पीईटी तक जाने का मौका मिलेगा।
RRB NTPC Result 2021: एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट इस मोड में होगा जारी
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2021 के परिणाम के साथ ऑनलाइन मोड में उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड 2021 भी डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोर कार्ड देखने के लिए आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाने की जरूरत होगी। हालांकि अभी रिजल्ट या स्कोर कार्ड को लेकर आधिकारिक घोषण नहीं हुई है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021: अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर करें विजिट
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के परिणाम, फाइनल आंसर-की व साथ में स्कोरकार्ड व अन्य जानकारियां जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी जाएंगी।
देखें कब आ सकते हैं एनटीपीसी 2021 परिणाम
आरआरबी जल्द ही एनटीपीसी 2021 परिणाम जारी करने वाला है, ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं कि कुछ दिन पहले आरआरबी ने मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए थे, उम्मीद है इसी हफ्ते तक एनटीपीसी भी जारी कर दिया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: देखें कब आ सकते हैं एनटीपीसी परिणाम
जैसा कि हम सभी जानते हैं, चरण 1 की परीक्षा 28/12/2020 को शुरू हुई और 13/01/2021 को समाप्त हुई, और अब काफी समय हो चुका है परीक्षा आयोजित हुए, ऐसे में रेलवे भर्ती बोर्ड बहुत जल्द प्रथम चरण की परीक्षाओं के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है जैसे ही कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रित होगी, परिणाम जारी करने के प्रोसेस में भी तेजी आएगी।
IRCTC Recruitment 2021: देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट को कितना मिलेगा वजीफा
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7,000-9,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा और उन्हें सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा।
IRCTC Recruitment 2021: 100 पदों के लिए देखें योग्यता
इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

