Gajar ki kheer Recipe: सर्दी का मौसम आ चुका है। ऐसे मौसम में भला किसके घर में गाजर का हलवा नहीं बनता होगा। यदि आप गाजर का हलवा खाते-खाते थक चुके हैं, तो इस बार गाजर की खीर बनाएं। यह एक ऐसा रेसिपी है, जो आपके स्वाद को बदल सकती है। इस संडे यदि आप गाजर की नई रेसिपी बनाने की सोच रहे है, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। जानते हैं आइए चले गाजर की खीर बनाने की पूरी विधि।
गाजर की खीर बनाने की सामग्री
- 1/4 कप किशमिश
- 1/4 कप काजू
- 10 काजू (कटे हुए)
- आधा किलो गाजर (घिसा हुआ)
- 1 बड़ा टेबलस्पून चीनी
- 2 हरी इलायची (पीसी हुई)
- एक लीटर दूध
गाजर की खीर बनाने की विधि
- सबसे पहले आप गाजर को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर उसे छीलकर कद्दूकस कर लें
- फिर एक कड़ाही को गैस पर चढ़ाकर धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें कद्दूकस किये हुए गाजर को डालकर धीमी आंच पर 2 से अधिक मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- गाजर को पकाते समय बीच-बीच में चलाते रहें वरना गाजर जल सकता है।
- अब गाजर में उबले हुए दूध को डाल दें। जब दूध और गाजर अच्छी तरह से पक जाए, तो आंच को धीमी कर उसमें चीनी डालकर उसे पकाएं।
- फिर इलायची पाउडर, काजू, किशमिश डाल दे। यदि आपको कोई दूसरा ड्राई फ्रूट्स डालने का मन हो, तो उसे भी काट कर डाल सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स डालने के थोड़ी देर बाद कड़ाही को गैस से उतार लें। थोड़ी ठंडी होने के बाद खीर को सर्व करें।
End of Article

