Chana Masala Powder Recipe: घर पर चना मसाला बनाने का तरीका, इसके साथ बाजार जैसे टेस्‍टी बनेंगे चने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2021, 06:31 AM IST

chana masala powder recipe : चना मसाला पाउडर किसी भी मसालेदार रेसिपी के स्वाद को दोगुना कर सकता है। देखें इसे घर पर कैसे बनाया जाए और इसके ल‍िए क्‍या सामग्री चाह‍िए।

Chana Masala Powder Recipe: घर पर चना मसाला बनाने का तरीका, इसके साथ बाजार जैसे टेस्‍टी बनेंगे चने

Chana Masala Powder Recipe: चना मसाला पाउडर का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए अक्सर किया जाता है। इसका इस्तेमाल आप छोला करी, करी, दाल या अन्य किसी भी मसालेदार रेसिपी को बनाने में भी कर सकते हैं। छोला मसाला पाउडर को आप स्‍टोर करके भी रख सकते हैं और जरूरत के ह‍िसाब से इसका इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। यहां देखें आप क‍ि इस मसाले को घर पर कैसे बनाया जाए और इसमें क्‍या सामग्री लगेगी। 

चना मसाला पाउडर बनाने की सामग्री

  • धनिया के बीज
  • जीरा 
  • दालचीनी 
  • काली मिर्च 
  • काली इलायची 
  • जायफल 
  • लौंग
  • जावित्री
  • कश्मीरी मिर्च
  • मेथी
  • पुदीना 
  • इमली 
  • अनार के दाने 
  • कच्चा आम पाउडर 
  •  समुद्री नमक 
  • गुलाबी नमक 
  • अदरक पाउडर 
  • हल्दी पाउडर


चना मसाला पाउडर बनाने की विधि

  1.  सबसे पहले आप साबुत धनिया, दालचीनी, काली इलायची, जायफल, लौंग, जावित्री, कश्मीरी मिर्च, काली मिर्च, मेथी, पुदीना, इमली, अनार के दाने, कच्चा आम पाउडर, समुद्री नमक, काला नमक, अदरक पाउडर और हल्दी पाउडर को पैन में डालकर धीमी आंच पर गैस पर भूनें।
  2. जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसे एक बर्तन में ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें।
  3. जब सारी सामग्री हल्की ठंडी हो जाए, तो उसे मिक्सी जार में रखकर पीस लें।
  4. प‍िसे हुए पाउडर को किसी एयर टाइट डब्बे में रखकर किसी भी मसालेदार सब्जी को बनाते समय उसका इस्तेमाल करें।

आप इस मसाले को एयर टाइट डब्बे के बिना भी 2 से 3 दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। इस तरह से बाजार जैसा चना मसाला पाउडर घर में आप कभी भी बनाकर तैयार कर सकते है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!