Horoscope Today, 13 January 2022: हनुमान बाहुक का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 13 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 13 january 2022 Horoscope today in Hindi
13 जनवरी 2022 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • सिंह व कर्क के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 January 2022: आज चन्द्रमा वृष राशि में है व रेवती नक्षत्र है। सूर्य धनु राशि में है। शुक्र भी धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि व चन्द्रमा आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व कर्क के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 13 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल-  
चन्द्रमा द्वितीय है। इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा द्वादश है। आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
एकादश चन्द्रमा शुभ है। वाणी में शुचिता बनाए रखें। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मंगल अनुकूल है। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय संबंधी रुका कार्य पूर्ण होगा। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में कोई नया कार्य आ सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। आसमानी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
 सप्तम चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

10. मकर राशिफल- 
इस राशि के शनि व पंचम चन्द्रमा शुभ है। मंगल व बुध आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष  देंगे। बुध बैंकिंग जॉब के लिए बेहतर है। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-
सूर्य एकादश शुभ रहेंगे। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। लाल रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। पिता का चरण स्पर्श करें।

12. मीन राशिफल- 
आज ज्यादा यात्रा से दूर रहें। मंगल व शनि का इशारा है कि रिश्तों में किसी से भी विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर