Horoscope Today, 09 January 2022: चन्द्रमा के गोचर से वृष व मीन राशियों के जातकों को लाभ, जानिए अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 03:32 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 09 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 09 January 2022: चन्द्रमा के गोचर से वृष व मीन राशियों के जातकों को लाभ, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 January 2022: आज सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व चन्द्रमा मीन राशि में है। गुरु कुम्भ व शनि मकर में मार्गी हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का मीन राशि में गोचर, वृष व मीन के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आईटी व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व वृष राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें 09 जनवरी 2022 का राशिफल:

1. मेष राशिफल-  
चन्द्रमा द्वादश है।आज राशि स्वामी मंगल व गुरु  जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल है। तिल व गुड़ का दान करें।बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
चन्द्रमा एकादश है। राशि स्वामी शुक्र व शनि का गोचर इस राशि के लिए शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। कंबल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा दशम है। जॉब व  व्यवसाय में सफलता है। व्यवसाय कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
नवम चन्द्रमा भाग्योदय देगा। धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। कॅरियर में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
अष्टम चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। बुध के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज गुरु व पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य के धनु राशि में व शनि के मकर प्रभाव से राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 
पँचम चन्द्रमा व बुध शुक्र अनुकूल हैं। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज स्वास्थ्य में लाभ सम्भावित है। उदर विकार संभावित है। पॉलिटिक्स में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय के दृष्टि से यात्रा में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-  
आज चन्द्रमा पँचम संतान को प्रगति देगा। शुक्र व गुरु अनुकूल हैं। मंगल अति मंगलकारी है। जॉब नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
रियल स्टेट व वित्तीय व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। गुरु शिक्षा से सम्बद्ध जातकों को सफल करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व हल्दी का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
आज द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि का गुरु मङ्गलमय है। शनि का द्वादश गोचर व्यवसाय को लाभ प्रदान कर सकते हैं।  नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द व केतु के द्रव्य कम्बल का दान करें।

12. मीन राशिफल-
आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में सफलता है। गुरु का द्वादश व सूर्य का नवम गोचर जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व कम्बल का दान करें।

End of Article