Aaj Ka Rashifal 3 November 2024: भाई दूज के दिन वृष राशि के जातक को दाम्पत्य जीवन में विवाद की सम्भावना है। मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर तनाव में रहेंगे। वहीं तुला राशि के जातक को तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। मीन राशि के जातक को छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा अष्टम है। द्वितीय गुरुभव कुम्भ के शनि अनुकूल हैं ,लेकिन व्यावसायिक संघर्ष का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -03 व 09
वृष
चन्द्रमा सप्तम है। दाम्पत्य जीवन में विवाद की सम्भावना है। तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
शुभ अंक -06 व 08
कर्क
चन्द्रमा पंचम व गुरु वृष में हैं। बिज़नेस में सफलता हैं। जॉब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक-03 व 09
सिंह
चन्द्रमा चतुर्थ है। शनि सप्तम व गुरु वृष में है। व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर तनाव में रहेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें।छात्र सही दिशा में अध्ययन करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -चावल व शक्कर का दान श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
कन्या
तृतीय चन्द्रमा व शनि खष्ठम है। व्यवसाय में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है ,यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -02 व 07
तुला
द्वितीय चन्द्रमा मङ्गलमय हैं। शुक्र व मङ्गल अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। शुक्र ,मङ्गल व गुरु जॉब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय करवा सकते हैं। परिवार को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक -07 व 08
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश हैं। आज धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। व्यवसाय में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
आज का उपाय -भगवान शिव को शहद व गंगा जल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 07
मकर
द्वितीय शनि व वृश्चिक का एकादश चन्द्रमा अनुकूल है। शुक्र व मङ्गल व्यवसाय में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।पंचम गुरु सन्तान को लाभ देगा।। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -07 व 09
कुम्भ
कर्म स्थान का चन्द्रमा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। स्टूडेंट्स करियर में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें।
आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 02
मीन
चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। द्वादश शनि व तृतीय गुरु आपकी प्रगति को अब सही दिशा में पहुंचायेंगे। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े आर्थिक लाभ के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय -श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें।
आज का शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
