अध्यात्म

Labh Panchami 2024: इस दिन की जाएगी लाभ पंचमी की पूजा, जानिए तिथि और महत्व

Labh Panchami 2024 Kab Hai: लाभ पंचमी के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। ये पूजा दिवाली के पर्व का आखिरी पर्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं लाभ पंचमी कब है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Labh Panchami

Labh Panchami 2024 Kab Hai: लाभ पंचमी का त्योहार विशेषतौर पर गुजरात में मनाया जाता है। ये पर्व व्यापारी लोगों के लिए बहुत ही खास होती है। लाभ पंचमी के दिन गुजारत के व्यापारी वर्ग के लोग अपने दुकान पर ऑफिस में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस दिन माता शारदा की भी पूजा की जाती है। लाभ पंचमी का पर्व व्यापार में तरक्की के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन-धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लाभ पंचमी पर जरूरतमंद लोगों को दान करने की भी परंपरा है। आइए जानें लाभ पंचमी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Labh Panchami 2024 Kab Hai (लाभ पंचमी कब है 2024)

लाभ पंचमी का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत नवम्बर 06, 2024 को 12:16 एएम पर होगा। इस तिथि का समापन 7 नवंबर 2024 को 12 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में लाभ पंचमी 6 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

Labh Panchami 2024 Puja Shubh Muhurat (लाभ पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल लाभ पंचमी की पूजा 6 नवंबर 2024 को की जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:12 से लेकर 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस समय में लाभ पंचमी की पूजा करना शुभ होगा।

Labh Panchami Puja Vidhi (लाभ पंचमी पूजा विधि)

लाभ पंचमी के दिन सुबह स्ना करने के बाद लाल रंग का वस्त्र धारण करें। इस दिन सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें। इस दिन पूजा के समय माता लक्ष्मी को कमल का फूल और सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं और लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें। यदि आप दीवाली के दिन आप अपने बही खाते की पूजा नहीं कर पाए हैं को लाभ पंचमी के दिन आप अपने बही खाते की पूजा जरूर करें।

लाभ पंचमी का महत्व (Labh Panchami Ka Mahtav)

लाभ पंचमी का शास्त्रों में बहुत ही अधिक महत्व है। ये त्योहार दीवाली पर्व से ही जुड़ा हुआ है। ये पूजा विशेषतौर पर बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। गुजरात में त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से सौभाग्य और लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन को नये बिजनेस की शुरुआत करना शुभ होता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article