4 June 2024, Aaj Ka Rashifal: भौम प्रदोष व्रत के दिन मेष राशि के जातक कोई नई बिजनेस डील पक्की ना होने के कारण परेशान हो सकते हैं। कर्क राशि के जातक के लिए जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। सिंह राशि के जातक को न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। आज के दिन तुला राशि के जातक को जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। मकर राशि के लिए स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। मीन राशि के जातक को बिजनेस को सही दिशा देंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।
मेष
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना भी है। छात्र सफल रहेंगे,न्यू करियर लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा ।
आज का उपाय -श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
बिजनेस में परिवर्तन की सम्भावना है। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे ।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद ।
आज का शुभ अंक --01 व 02
मिथुन
आज का दिन टीचिंग, बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -असमानी व नीला।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क
व्यवसाय में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय --श्री कृष्ण उपासना करते रहें। भगवान का श्रृंगार करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 09
सिंह
जॉब में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय --इस समय जल से भरी सुराही का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या
जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। बुध वाणी व शुक्र वित्त का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -,06 व 08
तुला
जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। बिजनेस को लेकर गम्भीर रहेंगे।आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --जल से भरे घड़े का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग --नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 07
वृश्चिक
जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। उड़द का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --06 व 08
धनु
धन का आगमन होगा। व्यवसाय बेहतर होगा।विवादों से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। जल ब मिष्ठान का दान भी करें।
शुभ अंक --05 व 07
आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी
मकर
छात्र करियर के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय --श्री राम जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक -07 व 09।
आज का शुभ रंग -नीला व बैगनी
कुम्भ
आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। मकर राशि के मित्र बिजनेस में आपकी हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --04 व 06
मीन
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे । ऑफिस में स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --पीला व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
