राजस्थान

राजसमंद में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक खतरे की आशंका

राजस्थान के राजसमंद जिले में गैरकानूनी विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन विस्फोटकों को किस उद्देश्य से और किसके द्वारा भेजा जा रहा था।

Image

श्रीनाथजी पुलिस ने पकड़ा अवैध विस्फोटक

राजसमंद : श्रीनाथजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां गैरकानूनी विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी मात्रा में विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर ले जाए जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को पिकअप के भीतर इतना बड़ा स्टॉक मिला कि यदि एक साथ धमाका होता तो करीब 10 किलोमीटर के दायरे में तबाही मचा सकता था।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पिकअप को सुरक्षित किया और जब्त सामग्री की गणना व जांच शुरू की। अधिकारी विस्फोटकों की प्रकृति, उनके स्रोत और गंतव्य की विस्तृत जांच में जुट गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन विस्फोटकों को किस उद्देश्य से और किसके द्वारा भेजा जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, वाहन चालक और उससे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article