Jassa Dhillon New Song Faraar: पंजाबी सिंगर जस्सा ढिल्लों का ये अंदाज है बेहद खास, रिलीज हुआ नया गाना फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2020, 08:24 PM IST

Jassa Dhillon New Song: पंजाबी सिंगर जस्सा ढिल्लों के गाने खूब देखें जाते हैं। फैन्स उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। अब उनके नए गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Jassa Dhillon New Song Faraar: पंजाबी सिंगर जस्सा ढिल्लों के गाने दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। उनके ज्यादतर गाने लोगों के फेवरेट गानों के लिस्ट में शुमार हैं। अब हाल ही जस्सा एक और नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'फरार'।

गाने के वीडियो में जस्सा का स्टाइल, उनका टशन और उनकी दमदार एक्टिंग के लोग फैंन हैं। गाने का म्यूजिक बेहद ही शानदार है। खास बात ये हैं कि इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।

जस्सा के गाने फरार का संगीत गुर सिद्धू का है। गाने को डायरेक्ट जपजीत ढिल्लों ने किया है। पंजाबी सिंगर  जस्सा ढिल्लों के इस गाने को अबतक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!