Arsh Maini, Afsana Khan, Rav Dhillon- Tension Song: अर्श मैनी और अफसाना खान की आवाज ने किया लोगों को खुश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2020, 04:44 PM IST

Arsh Maini, Afsana Khan, Rav Dhillon- Tension: यूट्यूब पर रिलीज हुआ अर्श मैनी और अफसाना खान का नया गाना 'टेंशन'। दोनों की आवाज सुनने वालों को पसंद आ रही है और गाने बहुत सुना भी जा रहा है।

अर्श मैनी और अफसाना खान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर्स की लिस्ट में आते हैं। इंटरनेट पर इनके फैंस की संख्या लाखों में है। दोनों नया पंजाबी गाना 'टेंशन' लेकर आए हैं। इनकी आवाज की जोड़ी सुनने वालों को बहुत पसंद आ रही है। यह गाना एक ऐसे प्रेमी पर है जिसे अपनी प्रेमिका एक रेस्टोरेंट में मिली थी। इसके बाद वह उसे मनाने और इंप्रेस करने की जुगत में लग जाता है।

अर्श मैनी अपनी प्रेमिका से बहुत सारे वादे करते हैं, वह उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि उनकी प्रेमिका को टेंशन लेने की जरा सी भी जरूरत नहीं है अगर अर्श उनके साथ हैं तो। अर्श अपनी प्रेमिका के सुंदरता की तारीफ भी करते हैं और कहते हैं कि उनकी सुंदरता किसी से कंपेयर नहीं की जा सकती। आपको बता दें कि यह गाना सुख संधू ने लिखा है, राव ढिल्लो ने‌ वीडियो दिया है, अर्श मैनी और अफसाना खान ने गाया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!