Prayagraj: समूह संचालक महिला की हत्या, पति ही निकला हत्यारा, बेरहमी से किया कत्ल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2020, 06:02 PM IST

Prayagraj Women Murder:यूपी के प्रयागराज जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में एक महिला की वजनदार चीज से हत्‍या (Murder) कर दी गई इस मामले में पति ही हत्यारा निकला है।

Prayagraj: समूह संचालक महिला की हत्या, पति ही निकला हत्यारा, बेरहमी से किया कत्ल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के थानाक्षेत्र में एक समूह संचालक महिला की हत्‍या हो गई इस मामले में बताया जा रहा था कि मृतक महिला का दो दिन पहले एक युवक से विवाद हुआ था। इसको लेकर मृतका के पति ने उसी पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ में पति ही असली हत्यारा निकला जिसने भारी चीज से कूचकर अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी।

हत्‍या की जानकारी होने पर गांव में खलबली मच गई नवाबगंज थाना प्रभारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने महिला के घरवालों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस हत्‍या की वजह और हत्‍यारोपितों की के बारे में पता लगाने में जुट गई, शुरूआत में पता चला कि मृतका के पति ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की शंका जताई क्योंकि मृतका का उससे दो लाख रूपयों को लेकर विवाद हुआ था।

पूछताछ के दौरान मृतका के पति ने पुलिस को गुमराह किया

नवाबगंज पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर वजनदार हथियार से हमलाकर हत्‍या की गई है और पति गांव के एक युवक पर शक जता रहा है वहीं इस मामले में शक होने पर मृतक महिला के पति से सख्ती से पूछताछ की गई तो कहानी कुछ और ही निकली और उसका पति ही हत्यारा निकला जिसने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली। पूछताछ के दौरान पहले मृतका के पति ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया लेकिन सख्ती से जब से पूछताछ की गई तो वो टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!