ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, 48 एकड़ में फैला और 44 प्लेटफॉर्म्स से खुलती हैं ट्रेनें

World Largest Railway Station: आज हम आपको इस दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतना बड़ा है कि हम इस बारे में सोच भी नहीं सकते। इसकी भव्यता और सुंदरता की मिसाल आज हर कोई देता है।

Authored by: पंकज यादवUpdated Oct 26 2025, 10:05 IST
इंसानों की बनाई चीजेंImage Credit : IStock01 / 08

इंसानों की बनाई चीजें

World Largest Railway Station: इस दुनिया को लोगों के लिए बेहतर और सुगम बनाने के लिए इंसानों ने कई सारी नायाब चीजें बनाई। जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रेन, रेलवे लाइन और स्टेशनों का निर्माण किया गया। एक से बढ़कर एक रेलवे स्टेशनों का निर्माण हुआ, जिनकी भव्यता की मिसाल आज पूरी दुनिया देती है।

दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशनImage Credit : IStock02 / 08

दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

आज हम एक ऐसे ही रेलवे स्टेशन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो इस दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रेलवे स्टेशन इतना बड़ा है कि यह कुल 48 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस रेलवे स्टेशन पर 2-4 या फिर 10-12 नहीं बल्कि 44 प्लेटफॉर्म्स बनाए गए हैं। इन सभी 44 प्लेटफॉर्म्स से ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करती हैं।

न्यूयॉर्क स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनलImage Credit : IStock03 / 08

न्यूयॉर्क स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्टन के मिडटाउन में स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल की, जो दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन पर 44 प्लेटफॉर्म्स और 67 ट्रैक हैं, जो ऊपरी और निचले दो स्तरों में बंटे हैं। यह रेलवे स्टेशन मेट्रो-नॉर्थ रेलरोड का मुख्य केंद्र है।

कब बना यह रेलवे स्टेशनImage Credit : IStock04 / 08

कब बना यह रेलवे स्टेशन

इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 1903 में शुरू हुआ और 1913 में जाकर पूरा हुआ। इसे बनाने में 10 साल से भी ज्यादा समय लगा। दुनिया के सबसे बड़े इस रेलवे स्टेशन को आर्किटेक्ट रीड और स्टेम ने डिजाइन किया था। यह रेलवे स्टेशन अपनी भव्य वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

रेलवे स्टेशन की भव्यता में चार चांद लगाती हैं ये चीजेंImage Credit : IStock05 / 08

रेलवे स्टेशन की भव्यता में चार चांद लगाती हैं ये चीजें

रेलवे स्टेशन का मेन हॉल लोगों को खूब आकर्षित करता है। साथ ही हॉल की 125 फीट ऊँची छत पर तारों और नक्षत्रों का चित्रण देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस स्टेशन पर एक और नायाब चीज लगी है जो लोगों की नजरों को अपने आप ही अपनी ओर खींच लेती है और वो है इस स्टेशन पर लगा ग्रैंड सेंट्रल क्लॉक।

लाखों डॉलर में आंकी जाती है इस घड़ी की कीमतImage Credit : IStock06 / 08

लाखों डॉलर में आंकी जाती है इस घड़ी की कीमत

इस घड़ी को 1913 में बनाया गया है। इसे स्टेशन के मुख्य हॉल के बीचोंबीच बनाया गया है। चार मुंह वाली इस घड़ी के चारों फेस पर ओपल ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इस घड़ी की कीमत लाखों डॉलर में आंकी जाती है।

फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है यह स्टेशनImage Credit : IStock07 / 08

फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है यह स्टेशन

यह घड़ी ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। साथ ही यह न्यूयॉर्क की भागदौड़ भरी जिंदगी का भी प्रतीक है। इस घड़ी को अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है। इसके अलावा स्टेशन पर बनी व्हिस्परिंग गैलरी भी अपने आप में एक अनूठी जगह है, जहां दीवारों के कोने पर फुसफुसाहट दूसरी ओर स्पष्ट सुनाई देती है।

हर रोज साढ़े 7 लाख यात्री करते हैं यात्राImage Credit : IStock08 / 08

हर रोज साढ़े 7 लाख यात्री करते हैं यात्रा

यह घड़ी ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। साथ ही यह न्यूयॉर्क की भागदौड़ भरी जिंदगी का भी प्रतीक है। इस घड़ी को अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है। इस स्टेशन पर बनी व्हिस्परिंग गैलरी भी अपने आप में एक अनूठी जगह है, जहां दीवारों के कोने पर फुसफुसाहट दूसरी ओर स्पष्ट सुनाई देती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!