लंबी कद-काठी की लालसा हर एक इंसान को होती है। लोगों को उनकी लंबाई ही उन्हें आकर्षक बनाती है, जिसकी चाहत हर किसी को होती है। ऐसे में अगर किसी की लंबाई कम रह जाती है तो उसे इसके लिए पूरे जीवन बहुत अफसोस होते रहता है। लेकिन एक लड़की अपनी लंबी हाइट होने की वजह से बार-बार लड़कों से रिजेक्ट हो जा रही है।
लड़की लंदन की रहने वाली है और वह फिलहाल 27 साल की है। लड़की का नाम केटी वूल्स है। केटी की लंबाई कुल 6 फीट 9 इंच है। केटी पेशे से एक मॉडल हैं और कहना है कि उनकी लंबाई ही उनके लिए अब शर्मिंदगी का कारण बन चुकी है।
उनकी लंबी कद-काठी की वजह से ही उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं बन पा रहा है और वे पिछले ढाई साल से सिंगल घूम रही हैं। केटी का कहना है कि पुरुष उनकी लंबाई को देख डर जाते हैं और वे उनसे दूर चले जाते हैं।
हालांकि लड़कों को लंबी लड़कियां पसंद होती हैं, लेकिन जब वे देखते हैं कि उनके साथ की बंदी उनसे भी 1 फीट लंबी है, तो उनका उसके प्रति रवैया ही बदल जाता है। केटी बताती हैं कि उनकी लंबाई को देख लड़कों का दूर जाना उनके लिए कोई नई बात नहीं है।
जब उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके साथ था तब लोग उनकी लंबाई की वजह से उनके एक्स बॉयफ्रेंड को उनका बेटा मान लेते थे। लोगों के कमेंट्स की वजह से उनका रिश्ता अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ज्यादा दिन नहीं चला और वे दोनों अलग हो गए।
उनकी लंबाई की वजह से ही डेटिंग ऐप्स पर भी कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिला और अब उनका मन सारे डेटिंग ऐप्स से उठ चुका है। केटी बताती हैं कि उनका जन्म समय से पहले ही हो गया था और बचपन से ही उनकी लंबाई काफी तेजी से बढ़ रही थी।
कुछ ही सालों में वे अपने बड़े भाई से भी लंबी हो गईं। लोग अब उन्हें ही उनके भाई की बड़ी बहन मानने लगे थे। ऐसे में केटी को अपनी लंबी हाइट के साथ पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रहना सीखना पड़ा।
केटी अपनी लंबाई को वरदान मानती हैं, लेकिन फिर भी प्यार के मामले में केटी की लंबाई ही रोड़ा बन रही है। फिलहाल केटी एक बॉयफ्रेंड की तलाश में हैं जो सादगी पसंद इंसान हो और जिसे उनकी हाइट से कोई दिक्कत ना हो।
केटी का कहना है कि वे एक ऐसा लड़का चाहती हैं जो दयालु हो, उन्हें हंसाए, और वह आत्मविश्वास से भरा हो। उन्हें लड़के की हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता। केटी को क्लबिंग से ज्यादा घर पर गेम खेलने या समय बिताने वाला साथी पसंद है।