बता दें कि ईरान मध्य पूर्व (Middle East) में स्थित एक बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण देश है। ईरान हमेशा से अपने इतिहास, संस्कृति और भूगोल के कारण दुनिया भर में काफी चर्चित रहा है।
मालूम हो कि ईरान देश की सीमा कुल सात देशों से लगती है। जिनका नाम इराक, तुर्की, अजरबैजान, आर्मेनिया, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान है।
अगर आप ईरान का नक्शा देखेंगे तो आपको यह देश इन्हीं सात देशों से घिरा नजर आएगा। इन देशों के अलावा ईरान की सीमाएं समुद्र से भी मिलती हैं। इसके दक्षिण में फारस की खाड़ी (Persian Gulf) और ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) स्थित हैं।
ईरान जमीन के साथ-साथ समुद्र पर भी राज करता है। हाल में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने पर पूरी दुनिया में ईंधन की संकट जैसी स्थिति आ गई है।
ईरान सिर्फ अपने मित्र राष्टों को ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की अनुमति दे रहा है। जिसे भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया जैसे देश शामिल हैं।
अब आइए यह जान लेते हैं कि भारत से ईरान की दूरी कितनी है? वैसे बता दें कि शहर के हिसाब से ये दूरी थोड़ी बदल सकती है, लेकिन भारत की राजधानी दिल्ली से ईरान की राजधानी तेहरान की हवाई दूरी लगभग 2500 से 2700 किलोमीटर है। जो कि आप फ्लाइट से 3 से 4 घंटे में तय कर सकते हैं।
हमारे भारत और ईरान के बीच संबंध हमेशा से काफी पुराने और दोस्ताना रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति और इतिहास का गहरा रिश्ता रहा है। इतना ही नहीं ईरान की भाषा फारसी भाषा का प्रभाव भी भारत की भाषा और संस्कृति पर काफी गहरा पड़ा है।