आपने कई जगहों पर देखा होगा कि उस जगह की समुद्र तल से ऊंचाई लिखी गई होती है। ऐसे में कुछ जगहें सबसे ऊंची होती हैं तो कुछ जगहें समुद्र तल से बहुत ही नीचे होती हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समुद्र तल से सबसे कम ऊंचाई पर स्थित है। यानी यह देश समुद्र तल से सबसे नीचला देश है।
यह देश लोगों के लिए पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन भी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मालदीव की। जिसकी समुद्र तल से औसत ऊंचाई मात्र डेढ़ मीटर है। इसे दुनिया का सबसे नीचला देश माना जाता है।
मालदीव हिंद महासागर में स्थित है और यह बेहद ही खूबसूरत देश है। लोग अक्सर अपनी छुट्टियां मनाने इस देश में जाते हैं। यहां की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा इस देश के पर्यटन से ही आता है।
करीब 1,200 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना यह देश एक बेहद खूबसूरत द्वीपीय देश है। यहां के कुछ इलाके तो समुद्र से सिर्फ 1 मीटर या उससे भी कम ऊंचाई पर हैं।
इसी वजह से यह माना जाता है कि यह देश समुद्र के बढ़ते जलस्तर (Sea Level Rise) के खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। अगर समुद्र का वॉटर लेवल बढ़ा तो यह देश पानी में समा सकता है।
मालदीव के अलावा कुछ देश और भी हैं, जो समद्र तल से काफी कम ऊंचाई पर हैं। इन देशों का नाम तुवालु (Tuvalu) और किरिबाती (Kiribati) है। ये दोनों देश भी द्वीपीय देश हैं।